जनवरी 21, 2025 10:15 अपराह्न

views 19

चमोली के जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्षों का निरीक्षण किया

  चमोली के जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गोपेश्वर में बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतगणना केन्द्रों में एलईडी स्क्रीन, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध और सीसीटीवी कैमरे सहित...

जनवरी 21, 2025 10:14 अपराह्न

views 27

प्रदेश में आज शाम निकाय चुनाव प्रचार थमा

    प्रदेश में निकाय चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे थम गया है। चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन, जनसभा और रोड शो नहीं कर सकेंगे। इस बीच, राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने सभी जिलाधिकारियों और प्रेक्षकों को पत्र के माध्यम से चुनाव का प्रचार-प्रसार और सार्व...

जनवरी 21, 2025 10:07 अपराह्न

views 16

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पेरिस में फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट के साथ बैठक की

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पेरिस में फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट के साथ बैठक कर द्विपक्षीय सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों और वर्तमान वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने आगामी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट पर भी बातचीत की। विदेश सचिव ने फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय के यूरोप और विदेश म...

जनवरी 21, 2025 10:07 अपराह्न

views 21

मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन के दौरान देश उत्तर और पूर्वी हिस्‍सों में घने कोहरे का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन के दौरान देश उत्तर और पूर्वी हिस्‍सों में अलग-अलग स्‍थानों पर घने कोहरे से बहुत घने कोहरे का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्‍थानों पर कल बहुत घना कोहरा होने की आशंका है। बिहार, पश्चिमी उत्तर, राजस्‍थान, पश्चिम बंगाल, सिक्कि...

जनवरी 21, 2025 10:26 अपराह्न

views 48

मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ में अमृत स्नान करने के लिए 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

सरकार का अनुमान है कि मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ में अमृत स्नान करने के लिए लगभग आठ से 10 करोड़ श्रद्धालु आ सकते हैं। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया है कि रेलवे ने चार सौ से अधिक मेला विशेष रेलगाडियां चलाने की योजना बनाई है।

जनवरी 21, 2025 10:04 अपराह्न

views 13

फ्लोरिडा के सीनेटर मैक्रो रूबियो को अमरीका का अगला विदेश मंत्री बनाया गया

फ्लोरिडा के सीनेटर मैक्रो रूबियो को अमरीका का अगला विदेश मंत्री बनाया गया है। सीनेट ने कल देर रात उनकी नियुक्‍ती की मंजूरी दे दी। कांग्रेस की अनुमति प्राप्‍त करने वाले वह ट्रम्‍प मंत्रिमंडल के पहले सदस्‍य हैं। श्री रूबियो को सीनेट की विदेशी संबध समिति में काम करने का वर्षों का अनुभव है।

जनवरी 21, 2025 9:57 अपराह्न

views 22

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने तिरुवनंतपुरम में राज्य की उन्नत आपदा जोखिम चेतावनी प्रणाली-कवचम का किया उद्घाटन

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आज तिरुवनंतपुरम में राज्य की उन्नत आपदा जोखिम चेतावनी प्रणाली-कवचम का उद्घाटन किया। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-एसडीएमए द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-एनडीएमए और विश्व बैंक के सहयोग से विकसित इस परियोजना का उद्देश्य आपदा तैयारी और प्रतिक्रिया तंत्र को म...

जनवरी 21, 2025 9:56 अपराह्न

views 140

न्यायमूर्ति आलोक आराधे ने बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

न्यायमूर्ति आलोक आराधे ने आज बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने मुंबई के राजभवन में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति आराधे, न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय का स्थान लेंगे, जिन्होंने 17 जनवरी को पद छोड़ा थ...

जनवरी 21, 2025 9:55 अपराह्न

views 32

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने राष्‍ट्रीय खेल महासंघों से वर्ष 2028 में लॉस एंजिल्‍स ओलंपिक्‍स में भारत के प्रदर्शन पर दिया जोर

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने राष्‍ट्रीय खेल महासंघों से सुशासन पर दिशानिर्दशों को मानने का अनुरोध करते हुए वर्ष 2028 में लॉस एंजिल्‍स ओलंपिक्‍स में भारत के प्रदर्शन पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्‍ली में गोलमेज बैठक के दौरान इस आशय का बयान दिया। बैठक के दौरान मुख्‍...

जनवरी 21, 2025 9:54 अपराह्न

views 34

महाकुंभ: 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर रेलवे ने किया उचित प्रबंध

29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज में महाकुंभ में भाग लेने के इच्छुक श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल्वे ने उचित प्रबंध किए हैं। रेलवे मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए एक ...