जनवरी 23, 2025 11:11 पूर्वाह्न

views 26

महाराष्‍ट्र सरकार ने विश्‍व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के दौरान 15 लाख 70 हजार करोड़ रुपये के 54 सहमति पत्रों पर हस्‍ताक्षर किए

महाराष्‍ट्र सरकार ने स्विटजरलैंड के दावोस में विश्‍व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के दौरान 15 लाख 70 हजार करोड़ रुपये के 54 सहमति पत्रों पर हस्‍ताक्षर किए हैं। इन समझौतों से विभिन्‍न क्षेत्रों में रोजगार के लगभग 16 हजार अवसर सृजित होने की संभावना है।   इनमें से एक समझौता एम एस एन होल्डिंग्‍स लिमि...

जनवरी 23, 2025 11:08 पूर्वाह्न

views 19

तेलंगाना सरकार ने पनबिजली परियोजना विकसित करने के लिए सन पेट्रोकेमिकल्स के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

तेलंगाना सरकार ने नागरकुरनूल, मंचेरियल और मुलुगु जिलों में तीन पंप्ड स्टोरेज पनबिजली परियोजना विकसित करने के लिए सन पेट्रोकेमिकल्स के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इन परियोजनाओं की संयुक्त क्षमता 3 हजार 400 मेगावाट होगी। स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच में इस समझौता ज्ञापन पर हस...

जनवरी 23, 2025 9:30 पूर्वाह्न

views 46

वर्ष 2030 तक देश के सकल घरेलू उत्‍पाद में डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था का होगा 20 प्रतिशत योगदान

वर्ष 2030 तक देश के सकल घरेलू उत्‍पाद में 20 प्रतिशत योगदान डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था का होगा। यह बात इलेक्‍ट्रानिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा कल जारी एक रिपोर्ट में कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022-23 में राष्‍ट्रीय आय में डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था का योगदान 11.74 प्रतिशत था, जो तेजी से ब...

जनवरी 23, 2025 9:25 पूर्वाह्न

views 22

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान इस बार देखने को मिलेंगी कुल 26 झांकियां, ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ है थीम

76वीं गणतंत्र दिवस परेड के दौरान देश की विविधता और सांस्कृतिक समावेशिता को दर्शाने वाली विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों की कुल 26 झांकियां तैयार की गई हैं। इस बार झांकियों का थीम है- ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’।   परेड में 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों क...

जनवरी 23, 2025 9:14 पूर्वाह्न

views 17

आज राष्ट्रीय राजधानी के कर्तव्य पथ पर होगी गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल

आज राष्ट्रीय राजधानी के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। यह अभ्‍यास सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर विजय चौक से शुरू होगी जो लाल किले तक जाएगी। इस अभ्‍यास के दौरान, T-90 टैंक, नाग मिसाइल सिस्टम और पिनाका रॉकेट सिस्टम देश की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेंगे।     इसके अलावा, ...

जनवरी 23, 2025 8:42 पूर्वाह्न

views 13

ईपीएफओ के सदस्‍यों की संख्‍या में पिछले वर्ष नवम्‍बर में 14 लाख 63 हजार की हुई वृद्धि

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन- ईपीएफओ के सदस्‍यों की संख्‍या में पिछले वर्ष नवम्‍बर में 14 लाख 63 हजार सदस्‍यों की वृद्धि हुई। इनमें 18 से 25 वर्ष तक के नए सदस्‍यों की संख्‍या चार लाख 81 हजार है। नए सदस्‍यों में महिलाओं की संख्‍या लगभग 2 लाख 40 हजार है। श्रम और रोजगार मंत्रालय के अनुसार यह वृद्धि रोजगा...

जनवरी 23, 2025 8:03 पूर्वाह्न

views 13

उत्तराखंड में नगर निकायों के लिए आज सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा मतदान

उत्तराखंड में एक सौ नगर निकायों के लिए आज सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि मतदान के लिए पूरे राज्य में 1 हजार 515 मतदान केंद्र और 3 हजार 394 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इस चुनाव में कुल 30 लाख 29 हजार मतदाता अपने मताधिक...

जनवरी 23, 2025 8:01 पूर्वाह्न

views 18

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जलगांव में हुई रेल दुर्घटना पर शोक व्‍यक्‍त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जलगांव में हुई रेल दुर्घटना पर शोक व्‍यक्‍त किया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है और घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ्‍य होने की कामना की है। उन्‍होंने अधिकारियों से पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्‍ध कराने के निर्देश दिए ह...

जनवरी 23, 2025 7:53 पूर्वाह्न

views 19

पांच टी-20 मैच की श्रृंखला के पहले मुकाबले में भारत ने इंग्‍लैंड को 7 विकेट से हराया

पांच टी-20 मैच की श्रृंखला के पहले मुकाबले में कल कोलकाता में भारत ने इंग्‍लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इंग्‍लैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 132 रन बनाए। जवाब में भारत ने 13वें ओवर में लक्ष्‍य प्राप्‍त कर लिया। इंग्‍लैंड की ओर से सर्वाधिक 68 रन कप्‍तान जोस बटलर ने बनाए। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा न...

जनवरी 23, 2025 7:52 पूर्वाह्न

views 40

महाकुम्‍भ के दौरान आवश्‍यक सुविधाओं की उपलब्‍धता जानने के लिए नया जारी किया गया चैटबॉट

उत्‍तर प्रदेश में प्रयागराज में चल रहे महाकुम्‍भ के दौरान आवश्‍यक सुविधाओं की उपलब्‍धता जानने के लिए नया चैटबॉट जारी किया गया है। इसमें तीन नई विशेषताएं जोड़ी गई हैं। इस चैटबॉट का उद्देश्‍य महाकुम्‍भ में श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाना है।