जनवरी 25, 2025 9:16 पूर्वाह्न

views 14

उत्‍तराखंडः उत्‍तरकाशी जिले में 5 बजकर 48 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए

उत्‍तराखंड में उत्‍तरकाशी जिले में आज तड़के करीब पांच बजकर 48 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्‍द्र के अनुसार रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप तीव्रता 2 दशमलव चार थी। भूकंप का केन्‍द्र डूंडा तहसील का खुरकोट और भरनगांव वन क्षेत्र...

जनवरी 25, 2025 9:13 पूर्वाह्न

views 21

लोकतंत्र की भावना को सम्‍मान देने का अवसर है राष्‍ट्रीय मतदाता दिवसः मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने कहा है कि राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस न केवल निर्वाचन आयोग के गठन दिवस मनाने का उत्‍सव है, बल्कि लोकतंत्र की भावना को सम्‍मान देने का भी अवसर है।   15वें राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्‍या पर कल नई दिल्‍ली में जारी संदेश में श्री कुमार ने कहा कि इस वर्ष रा...

जनवरी 25, 2025 9:10 पूर्वाह्न

views 9

विदेश सचिव विक्रम मिसरी रविवार को चीन की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे

विदेश सचिव विक्रम मिसरी कल चीन की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने कल नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि श्री म‍िसरी चीन के विदेश सचिव और उप-मंत्री के साथ बैठक करेंगे। बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों के सभी मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।      ...

जनवरी 25, 2025 9:04 पूर्वाह्न

views 45

हिमाचल प्रदेश आज अपना 55वां स्थापना दिवस मना रहा है

हिमाचल प्रदेश आज अपना 55वां स्थापना दिवस मना रहा है। 1971 में आज ही के दिन हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ का 18वां राज्य बना था। इस अवसर पर राज्य स्तर का समारोह कांगड़ा ज़िले के बैजनाथ में आयोजित किया जा रहा है।   समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खु तिरंगा फहराएंगे और विभिन्‍न दस्‍तों से सला...

जनवरी 25, 2025 9:02 पूर्वाह्न

views 10

ऑस्‍ट्रेलिया में बिग बैश लीग ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट में सिडनी थंडर ने सिडनी सिक्‍सर्स को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई

ऑस्‍ट्रेलिया में बिग बैश लीग ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट में सिडनी थंडर ने सिडनी सिक्‍सर्स को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।       सोमवार को फाइनल में बेलारीव ओवल में सिडनी थंडर का सामना होबार्ट हरिकेन्‍स से होगा। 

जनवरी 25, 2025 8:50 पूर्वाह्न

views 45

भारत के ग्रैंडमास्‍टर इनियन पन्‍नीरसेलवम ने मलेशिया में 9वांँ जोहोर अंतरराष्‍ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीता

भारत के ग्रैंडमास्‍टर इनियन पन्‍नीरसेलवम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया में 9वां जोहोर अंतरराष्‍ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया है। इनियन ने अंतिम दौर में वियतनाम के ग्रैंडमास्‍टर न्‍गुयेन वान हूये को हराया।   तमिलनाडु में इरोड के 22 वर्षीय ग्रैंडमास्‍टर इनियन ने 9वें दौर में 8 दशमलव 5...

जनवरी 25, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 16

नई दिल्ली में कर्तव्‍य-पथ पर 76वांँ गणतंत्र-दिवस परेड़ देखने के लिए लगभग दस हजार विशेष-अतिथियों को आमंत्रित किया गया

राष्‍ट्रीय कार्यक्रमों में जन भागीदारी बढ़ाने के सरकार के प्रयासों के अंतर्गत कल नई दिल्ली में कर्तव्‍य पथ पर 76वां गणतंत्र दिवस परेड़ देखने के लिए लगभग दस हजार विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। आमंत्रित अतिथियों में आपदा मित्र स्वयंसेवक, आशा कार्यकर्ता, किसान उत्‍पादक संगठनों के किसान, पीएम क...

जनवरी 25, 2025 8:41 पूर्वाह्न

views 11

इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में कोलकाता में ईस्‍ट बंगाल एफसी ने केरला ब्‍लास्‍टर्स एफसी को 2-1 से पराजित किया

इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में कल रात कोलकाता में ईस्‍ट बंगाल एफसी ने केरला ब्‍लास्‍टर्स एफसी को 2-1 से पराजित किया। पांच मुकाबलों में ईस्‍ट बंगाल की ये पहली जीत है।       टूर्नामेंट में आज गोवा में एफ सी गोवा का सामना चेन्‍नइयिन एफ सी से होगा। मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

जनवरी 25, 2025 8:39 पूर्वाह्न

views 14

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत लहर का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत लहर का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, सिक्किम और बिहार में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।   अगले दो दिनों तक ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा मे...

जनवरी 25, 2025 8:37 पूर्वाह्न

views 11

महिला हॉकी इंडिया लीग टूर्नामेंट में जे.एस.डब्‍ल्‍यू सूरमा हॉकी क्‍लब की टीम फाइनल में पहुंची

महिला हॉकी इंडिया लीग टूर्नामेंट में जे.एस.डब्‍ल्‍यू सूरमा हॉकी क्‍लब की टीम फाइनल में पहुंच गई है। रांची में कल सूरमा ने श्राची राड़ बंगाल टाइगर्स को 4-2 से पराजित किया। अब कल फाइनल मुकाबले में जे.एस.डब्‍ल्‍यू सूरमा हॉकी क्‍लब का सामना ओडिशा वारियर्स से होगा।       वहीं, पुरूष हॉकी लीग टूर्नाम...