दिसम्बर 15, 2025 7:51 अपराह्न

views 60

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से सुरक्षा गारंटी के बदले नाटो में शामिल होने की यूक्रेन की कोशिश को छोड़ने पर सहमति जताई है

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से सुरक्षा गारंटी के बदले नाटो में शामिल होने की यूक्रेन की कोशिश को छोड़ने पर सहमति जताई है। हालांकि श्री जेलेंस्‍की ने युद्ध समाप्ति पर अमरीका के दूतों के साथ बातचीत में रूस को क्षेत्र सौंपने के अमरीका के दबाव को खारिज कर दिया। बातचीत से ...

दिसम्बर 15, 2025 7:49 अपराह्न

views 24

मोरक्को के अटलांटिक तटवर्ती प्रांत सफ़ी में कल मूसलाधार बारिश से अचानक आई बाढ़ में 37 लोगों की मौत

मोरक्को के अटलांटिक तटवर्ती प्रांत सफ़ी में कल मूसलाधार बारिश से अचानक आई बाढ़ में 37 लोगों की मौत हो गई। मोरक्को के अधिकारियों के अनुसार 14 लोगों का इलाज जारी है, जिनमें दो की हालत गंभीर हैं। एक घंटे तक हुई तेज बारिश के कारण सफ़ी के पुराने शहर में भीषण बाढ़ आ गई। बाढ से घर और दुकानें जलमग्न हो गईं,...

दिसम्बर 15, 2025 7:47 अपराह्न

views 28

जय सिंध मुत्तहिदा महाज़ के अध्यक्ष शफी बुरफत ने पाकिस्तान को चरमपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए जवाबदेह ठहराने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है

जय सिंध मुत्तहिदा महाज़ के अध्यक्ष शफी बुरफत ने वैश्विक समुदाय से पाकिस्तान को चरमपंथी विचारधारा और आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत जवाबदेह ठहराने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है। सिंधी नेता ने यह अपील ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर यहूदी उत्सव के दौरान पाकिस्तानी मूल के...

दिसम्बर 15, 2025 7:43 अपराह्न

views 30

स्पर्श पहल: भारत-नेपाल में 31 लाख से अधिक रक्षा पेंशनभोगी जुड़े

पेंशन प्रशासन प्रणाली-रक्षा यानी स्पर्श पहल से नवंबर 2025 तक भारत और नेपाल में 31 लाख से अधिक रक्षा पेंशनभोगी जुड़े हैं। स्पर्श, डिजिटल इंडिया की एक प्रमुख पहल है, जो देश का पहला संपूर्ण डिजिटल पेंशन प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है।   रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म ने 45 हजार से अधिक एजेंसियों द्वार...

दिसम्बर 15, 2025 7:39 अपराह्न

views 39

देश के व्‍यापार घाटे में कमी, नवम्‍बर में 24 अरब 53 करोड़ डॉलर रहा

इस साल नवम्‍बर में देश का व्‍यापार घाटा कम होकर 24 अरब 53 करोड़ अमरीकी डॉलर पर आ गया है। सोने, तेल और कोयले के आयात में कमी आने की वजह से घाटा कम हुआ है। वाणिज्‍य मंत्रालय द्वारा जारी तत्‍कालिक आंकडों में कहा गया है कि नवम्‍बर में वस्‍तु निर्यात में काफी वृद्धि हुई और ये 38 अरब 13 करोड़ डॉलर पर पहुं...

दिसम्बर 15, 2025 7:32 अपराह्न

views 36

कल से कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना के सात दिन के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना के सात दिन के दौरे पर रहेंगी। वे कल कर्नाटक के मालवल्ली में आदि जगद्गुरु श्री शिवरात्रीश्वर शिवयोगी महास्वामीजी की 1066वीं जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगी।   बुधवार को राष्‍ट्रपति तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित स्वर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करें...

दिसम्बर 15, 2025 7:11 अपराह्न

views 93

लोकसभा में पेश किया गया निरसन और संशोधन विधेयक 2025

लोकसभा में आज निरसन और संशोधन विधेयक 2025 पेश किया गया। विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विधेयक पेश करते हुए कहा कि इसमें कुछ विधेयक को निरस्त करने और कुछ अन्य विधेयकों में संशोधन करने का प्रावधान है। यह विधेयक विधायी विभाग द्वारा चिन्हित अप्रचलित कानूनों को निरस्त करने का प्रयास करता है।  

दिसम्बर 15, 2025 7:11 अपराह्न

views 30

रोमानिया की न्यायपालिका में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन आज छठे दिन भी जारी रहे

रोमानिया की न्यायपालिका में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन आज छठे दिन भी जारी रहे। हजारों लोग कल न्यायाधीशों और अभियोजकों के समर्थन में राजधानी बुखारेस्ट और अन्य शहरों की सड़कों पर उतरे। लगभग 700 न्यायाधीश और अभियोजक ने सोशल मीडिया पर एक खुला पत्र लिखकर न्याय व्यवस्था में गंभीर और व्याप...

दिसम्बर 15, 2025 7:08 अपराह्न

views 53

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के तहत 2 करोड़ 86 लाख घरों में विद्युतीकरण पूरा

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के तहत कुल 2 करोड़ 86 लाख घरों में विद्युतीकरण किया गया है। वहीं, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत 18 हजार 374 गांवों में विद्युतीकरण हुआ है। इनमें गरीबी रेखा से नीचे 49 लाख 25 हजार से अधिक परिवार शामिल हैं।   विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने आज र...

दिसम्बर 15, 2025 7:05 अपराह्न

views 25

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने गोवा नाइटक्लब हादसे के खिलाफ दायर मुकदमे को जनहित याचिका में बदला

बॉम्बे उच्च न्यायालय की गोवा पीठ ने अरपोरा के रोमियो लेन स्थित बर्च नाइटक्लब के खिलाफ दायर मुकदमे को जनहित याचिका में परिवर्तित कर दिया है। छह दिसम्‍बर को अरपोरा में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान न्यायमूर्ति सारंग कोटवाल और पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने कहा कि ऐसे मामलों में किस...