जनवरी 28, 2025 1:58 अपराह्न

views 14

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से देश की सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि दर को प्रतिवर्ष तीन प्रतिशत का नुकसान होता है

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 2024 में लगभग 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं हुईं और इनमें एक लाख 80 हजार लोगों की मौत हुईं। आज नई दिल्ली में ग्रामीण विकास और प्रौद्योगिकी केंद्र द्वारा आयोजित प्रोजेक्ट अभय के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्‍होंने बताया कि 66 प्रतिशत ...

जनवरी 28, 2025 1:50 अपराह्न

views 15

प्रधानमंत्री मोदी ‘उत्कर्ष ओडिशा, मेक-इन-ओडिशा कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन किया, कहा- पूर्वी भारत देश का विकास इंजन है और ओडिशा इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भुवनेश्वर में उत्‍कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा कॉन्‍क्‍लेव का उद्घाटन किया। उत्‍कर्ष ओडिशा, राज्‍य सरकार द्वारा आयोजित प्रमुख वैश्विक निवेश सम्मेलन है। इसका लक्ष्‍य ओडिशा को प्रमुख निवेश लक्ष्‍य तथा औद्योगिक केंद्र के रूप में प्रस्‍तुत करना है। कॉन्‍क्‍लेव को संबोधित कर...

जनवरी 28, 2025 1:53 अपराह्न

views 33

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज किया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रमुख नेता रोड शो, जनसभाएं और घर घर जाकर अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। चु...

जनवरी 28, 2025 1:51 अपराह्न

views 18

प्रयागराज में कल मौनी अमावस्या के मद्देनजर महाकुंभ मेले में व्यापक प्रबंध किये गए

प्रयागराज महाकुंभ में कल बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की व्‍यवस्‍था की गई है। आकाशवाणी संवाददाता ने खबर दी है कि परेड ग्राउंड स्थित केंद्रीय अस्पताल, किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। उत्तर प...

जनवरी 28, 2025 1:44 अपराह्न

views 18

अमेरीका ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट, वीडियो-शेयरिंग ऐप टिक टॉक को खरीद सकता है

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल घोषणा की है कि माइक्रोसॉफ्ट, वीडियो-शेयरिंग ऐप टिक टॉक को खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है। अमरीकी राष्‍ट्रपति ने टिकटॉक की बिक्री पर बोली लगाने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा है कि इसमें कई दावेदार रुचि ले रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि संयुक्त उद्यम म...

जनवरी 28, 2025 1:19 अपराह्न

views 16

घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार में तेजी का रूख रहा

घरेलू शेयर बाजारों में आज दोपहर के कारोबार में तेजी का रूख रहा। बैंकिंग प्रणाली में नकदी बढ़ाने के रिजर्व बैंक के उपायों की घोषणा के बाद बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के शेयरों के नेतृत्व में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़ोतरी देखी गई। ताजा समाचार मिलने तक तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर 76 हजार...

जनवरी 28, 2025 1:16 अपराह्न

views 18

सिक्किम के मंगन जिले में पर्यटकों की संख्या बढ़ी

सिक्किम के मंगन जिले में पिछले दो महीनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, जिससे पर्यटन में मज़बूती आई है। ग्लेशियल झील के फटने से आई बाढ़ के कारण अक्टूबर 2023 से ही इस क्षेत्र में पर्यटकों का आना बंद हो गया था। उत्तरी सिक्किम को पिछले साल 1 दिसंबर को पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया था।  

जनवरी 28, 2025 1:09 अपराह्न

views 13

श्रीलंका की नौसेना ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में 13 मछुआरों को गिरफ़्तार किया

श्रीलंका की नौसेना ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में कराईकल, नागपट्टिनम और मयिलादुथुराई से तमिलनाडु के 13 मछुआरों को गिरफ़्तार किया है। दो मछुआरे गोलीबारी की घटना में घायल हो गए और उन्हें जाफ़ना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन गिरफ़्तारियों और कथित हिंसा के कारण मछली पकड़ने वाले गांवों में ...

जनवरी 28, 2025 12:46 अपराह्न

views 14

अमेलिया केर को आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए राचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी की विजेता घोषित किया गया

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने न्यूजीलैंड की अमेलिया केर को आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए राचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी की विजेता घोषित किया है। 24 वर्षीय अमेलिया केर यह सम्मान पाने वाली पहली कीवी खिलाडी बन गईं हैं। 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए, अमेलिया ने व्हाइट फर्न्स को उनके पहले आईसीसी ...

जनवरी 28, 2025 12:13 अपराह्न

views 15

कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए श्रीलंकाई नागरिकों को 200 पूर्ण-वित्तपोषित छात्रवृत्तियां देने की घोषणा की

कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए श्रीलंकाई नागरिकों को दो सौ पूर्ण-वित्तपोषित छात्रवृत्तियां देने की घोषणा की है। विभिन्न विषयों में प्रदान की जाने वाली इन छात्रवृत्तियों का उद्देश्य प्रतिष्ठित भारतीय संस्थानों और विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुँच को बढ़ावा ...