जनवरी 30, 2025 1:53 अपराह्न

views 21

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा सरकार पर यमुना नदी में अमोनिया के स्तर पर राजनीति करने का आरोप लगाया

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा सरकार पर यमुना नदी में अमोनिया के स्तर पर राजनीति करने का आरोप लगाया। नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री आतिशी द्वारा नायब सिंह सैनी से नदी में बढ़ते अमोनिया के स्तर के बारे में अनुरोध करने के बावजूद ...

जनवरी 30, 2025 1:44 अपराह्न

views 32

महाकुंभ मेला-क्षेत्र को 4 फ़रवरी तक वाहन मुक्‍त-क्षेत्र घोषित किया गया

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र को 4 फरवरी तक वाहन मुक्‍त क्षेत्र घोषित कर दिया है। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा यातायात प्रबंध और भीड को नियंत्रित करने के लिए लिया गया है।   आकाशवाणी से बातचीत में यातायात को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अंशुमन मिश्रा ने बताया कि मेला ...

जनवरी 30, 2025 1:39 अपराह्न

views 23

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर ‘मणि भवन’ का दौरा किया

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने आज महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर दक्षिण मुंबई में महात्मा गांधी के स्मारक ‘मणि भवन’ का दौरा किया। राज्यपाल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और प्रार्थना सभा में भाग लिया।       इस अवसर पर श्री राधाकृष्णन ने सभी से जाति, पंथ और...

जनवरी 30, 2025 2:07 अपराह्न

views 11

आने वाले महीनों में अपना मूलभूत-मॉडल तैयार करेगा भारतः अश्विनी वैष्‍णव

इलेक्ट्रिॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि भारत आने वाले महीनों में अपना मूलभूत मॉडल तैयार करेगा। श्री वैष्‍णव ने नई दिल्ली में आज मीडिया को बताया कि भारत का मूलभूत मॉडल विश्‍व के श्रेष्‍ठ मॉडल की बराबरी वाला होगा।   उन्‍होंने कहा कि भारत का अपना एआई मॉडल विकसित करने ...

जनवरी 30, 2025 1:13 अपराह्न

views 12

मध्य प्रदेशः पन्ना की जे0 के0 सीमेंट-फैक्ट्री की निर्माणाधीन-छत का स्लैब गिरने से दो लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में आज जेके सीमेंट फैक्ट्री की निर्माणाधीन छत का स्लैब गिरने से दो लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोग घायल हो गए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।       पुलिस और प्रशासन की टीमें मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने का काम कर रही हैं।

जनवरी 30, 2025 1:11 अपराह्न

views 7

पुद्दुचेरी सरकार ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

पुद्दुचेरी सरकार ने आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन और मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह में राष्ट्रपिता की याद में दो मिनट का मौन रखा गया।   इस दौरान भजन और देशभक्ति गीत...

जनवरी 30, 2025 12:26 अपराह्न

views 6

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने पश्चिमी मेलबर्न में झाड़ियों में आग लगने के कारण लोगों से सुरक्षित स्‍थान पर चले जाने को कहा

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने पश्चिमी मेलबर्न में झाड़ियों में आग लगने के कारण लोगों से सुरक्षित स्‍थान पर चले जाने को कहा है। आस्‍ट्रेलिया की विक्टोरिया राज्‍य की आपातकालीन सेवा ने चेतावनी जारी कर बताया है कि यह आग कल रात से ही राष्ट्रीय उद्यान के पश्चिमी किनारे पर कई दिशाओं में फैल गई। सोमवार को बिजली गिरन...

जनवरी 30, 2025 12:24 अपराह्न

views 26

निर्वाचन-आयोग ने केजरीवाल को हरियाणा-सरकार द्वारा युमना नदी को जहरीला करने वाले आरोप पर माँगा जवाब

निर्वाचन आयोग ने आज आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को कल सुबह तक युमना नदी को जहरीला करने के उनके आरोपों से संबंधित नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया है। श्री केजरीवाल को लिखे अपने पत्र में आयोग ने उनके द्वारा की गई टिप्‍पणियों पर जवाब देने को कहा है।   आयोग ने कानूनी रूप से नियंत्रि...

जनवरी 30, 2025 12:30 अपराह्न

views 12

महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है राष्ट्र

राष्ट्र आज महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर आज सुबह नई दिल्ली में गांधी समाधि, राजघाट पर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महात्म...

जनवरी 30, 2025 12:13 अपराह्न

views 12

श्रीलंकाः स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 नलिंदा जयतिसा ने दवाओं की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता जताई

श्रीलंका के स्वास्थ्य और मीडिया मंत्री डॉ. नलिंदा जयतिसा ने कड़े नियमों के साथ दवाओं की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता जताई है। राष्ट्रीय औषधि नियामक प्राधिकरण के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. जयतिसा ने राष्ट्रीय औषधि नियामक प्राधिकरण अधिनियम, 2015 को लागू करने का आश्व...