जनवरी 31, 2025 9:00 अपराह्न

views 11

महाकुंभः न्यायिक-आयोग ने प्रयागराज पहुँचकर भागदड़-हादसा के कारणों और परिस्थितियों की जांँच की

प्रयागराज के महाकुंभ की घटना के कारणों की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग ने आज संगम घाट का दौरा कर घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच की। आयोग ने महाकुंभ की व्‍यवस्‍थाओं और प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक भी की।   बुधवार को महाकुंभ के संगम क्षेत्र में हुए इस हादसे में 30 लोगों की जान...

जनवरी 31, 2025 8:40 अपराह्न

views 7

रेलवे रोलिंग स्टॉक में चालू वित्त वर्ष में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई

रेलवे रोलिंग स्टॉक में चालू वित्त वर्ष में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान 17 नई वंदेभारत ट्रेनों की शुरूआत की गई और अप्रैल से अक्टूबर 2024 के बीच 228 नये रेलवे कोच का उत्पादन किया गया है। रेलवे के अनुसार, पिछले साल अक्टूबर तक 91 गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल शुरू किए गए।   मुंबई...

जनवरी 31, 2025 9:10 अपराह्न

views 13

केंद्र-सरकार ने सुशासन संशोधन नियमः2025 के लिए आधार-प्रमाणीकरण को अधिसूचित किया

केंद्र ने आज सुशासन (सामाजिक कल्याण, नवाचार, ज्ञान) संशोधन नियम, 2025 के लिए आधार प्रमाणीकरण को अधिसूचित कर दिया। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने कहा कि जनहित में विभिन्न सेवाएं प्रदान करने के लिए आधार प्रमाणीकरण को सरकारी और निजी संस्थाओं तक विस्तारित किया गया है।   संशोधित नियमों से लोग ई-...

जनवरी 31, 2025 8:56 अपराह्न

views 9

विकसित भारत तभी संभव है जब भारत का हर नागरिक सशक्त होः उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि विकसित भारत तभी संभव है जब भारत का हर नागरिक सशक्त हो। बधिर-अंध वकालत और रोजगार के तीसरे सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। श्री धनखड ने दिव्यांगों को सशक्त बनाने के क्षेत्र में काम करने वालों की सराहना की।   उपराष्ट्रपति ने कहा कि दिव्यांगों में...

जनवरी 31, 2025 8:53 अपराह्न

views 12

देश के प्रमुख बुनियादी-उद्योगों के उत्पादन में दिसंबर 2024 में वार्षिक-आधार पर 4 प्रतिशत की वृद्धि

देश के प्रमुख बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में दिसंबर 2024 में वार्षिक आधार पर चार प्रतिशत की वृद्धि हुई। कोयला, बिजली, इस्पात, सीमेंट, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक और कच्चे तेल के उत्पादन में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।   वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, कोयला उत्पा...

जनवरी 31, 2025 7:41 अपराह्न

views 11

राजधानी दिल्ली में आज दोपहर के समय धूप खिलने से मौसम सामान्‍य रहा

राजधानी दिल्ली में आज दोपहर के समय धूप खिलने से मौसम सामान्‍य रहा। हालांकि शाम के समय और सुबह हल्‍की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान नौ दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस रहा।       मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे...

जनवरी 31, 2025 7:40 अपराह्न

views 13

भारत-अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक-साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए शीघ्र अमरीका जाएंँगे प्रधानमंत्री मोदी

विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि भारत-अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीघ्र अमरीका जाएंगे। आज नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यात्रा की तारीखों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।   मुंबई आतंकी हमले के दोषी तहव्वु...

जनवरी 31, 2025 6:29 अपराह्न

views 7

रोमानिया में पिछले सप्‍ताह श्वसन-संक्रमण के 1 लाख 33 हजार 635 मामले दर्ज किए गए

रोमानिया में पिछले सप्‍ताह श्वसन संक्रमण के एक लाख तैंतीस हजार 635 मामले दर्ज किए गए और फ्लू से आठ लोगों की मौत हो गई। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ के अनुसार इस मौसम में फ़्लू से 22 लोगों की मृत्‍यु हुई है।   क्लिनिकल इन्फ्लूएंजा के मामले भी तेजी से बढ़कर दस हजार नौ सौ पचास हो गए है। रोमान...

जनवरी 31, 2025 6:28 अपराह्न

views 23

दिल्ली कांग्रेस-अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि वह दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस-घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करेगी

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि वह दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने पिछले 10 वर्षों में बादली क्षेत्र की पूरी तरह से अनदेखी की।     श्री यादव ने कहा कि गंदा पीने का पानी, कचरे का ढेर, अत्...

जनवरी 31, 2025 6:27 अपराह्न

views 300

विश्व पुस्तक मेला 2025 शनिवार से दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा

विश्व पुस्तक मेला 2025 कल से दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। इस वर्ष मेले की थीम 'हम भारत के लोग' है, जो भारत गणराज्य के 75 वर्ष पूरे होने के उत्सव को विशिष्‍ट रूप से दर्शाएगा। नौ दिवसीय इस मेले का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी।   मेले में भारत के अलावा फ्रांस, कतर, यूएई, सऊदी अर...