फ़रवरी 2, 2025 2:15 अपराह्न

views 17

उत्तराखंड में बहुउद्देशीय किसान सहकारी समितियों की प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव की तिथियां तय

प्रदेश में बहुउद्देशीय किसान सहकारी समितियों की प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव की तिथियां तय कर दी गई हैं। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 11 फरवरी को समिति कार्यालयों में अंतिम मतदाता सूची चस्पा कर दी जाएगी। प्रदेश की कुल 39 समितियों के संचालक पदों के लिए 24 फरवरी को मतदान व परिणाम की घोषणा होगी। इसके बाद 2...

फ़रवरी 2, 2025 2:15 अपराह्न

views 79

बसंत पंचमी का पर्व आज उत्तराखंड में पारंपरिक और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है

आज बसंत पंचमी का पर्व प्रदेशभर में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने कहा कि बसंत पंचमी केवल ज्ञान और विद्या का ही नहीं, बल्कि प्रकृति के नव निर्माण का पर्व भी है। यह...

फ़रवरी 2, 2025 2:14 अपराह्न

views 24

केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सालाना 12 लाख रुपए तक की आय को कर मुक्त करते हुए देश के मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी बजट प्रस्तुत किया गया है। ...

फ़रवरी 2, 2025 2:12 अपराह्न

views 36

विश्‍व आर्द्र भूमि दिवस आज, इस वर्ष को विषय है – ‘साझा भविष्‍य के लिए आर्द्र भूमि का संरक्षण’

आज विश्‍व आर्द्र भूमि दिवस है। इसकी शुरुआत वर्ष 1971 में हुई थी, जब पर्यावरणविदों ने आर्द्र भूमि यानि दलदली भूमि के संरक्षण का आह्वान किया था। इस वर्ष के आर्द्र भूमि दिवस का विषय है साझा भविष्‍य के लिए आर्द्र भूमि का संरक्षण। पर्यावरण विदों का कहना है कि आर्द्र भूमि से भविष्‍य की पीढि़यों को लाभान्व...

फ़रवरी 2, 2025 2:10 अपराह्न

views 12

बसंत पंचमी पर तीसरे अमृत स्‍नान के पर्व पर 400 महाकुंभ विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा रेलवे

बसंत पंचमी पर तीसरे अमृत स्‍नान के पर्व पर रेलवे, प्रयागराज के विभिन्‍न रेलवे स्‍टेशनों से 400 महाकुंभ विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा। इससे लाखों श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को सुव्‍यवस्थित और सुलभ बनाया जाएगा। हमारे संवाददाता ने बताया है कि तीसरा अमृत स्‍नान कल होगा।

फ़रवरी 2, 2025 2:08 अपराह्न

views 13

जनवरी महीने में जीएसटी के रूप में प्राप्त हुआ 1 लाख 95 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कुल राजस्व

इस वर्ष जनवरी महीने में वस्तु और सेवा कर - जीएसटी के रूप में एक लाख 95 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कुल राजस्व प्राप्त हुआ है। यह जनवरी 2024 की तुलना में 12.3 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष जनवरी में केंद्रीय वस्तु और सेवा कर संग्रह 36 हजार 77 करोड़ रुपये और राज्य वस्तु और सेवा कर 44 हजार 942 करोड़ रुपए है...

फ़रवरी 2, 2025 2:05 अपराह्न

views 20

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने कोकीन जब्त की

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने कल लगभग एक किलो 649 ग्राम कोकीन जब्त की। इसकी कीमत लगभग 16 करोड़ 49 लाख रुपये है। खुफिया जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने 27 और 28 जनवरी की रात को पेरिस के रास्ते ब्राजील से आ रहे एक यात्री को गिरफ्तार किया। पांच दिन के अभियान के दौरान, कोकीन ...

फ़रवरी 2, 2025 2:01 अपराह्न

views 14

केरल: एसआईटी ने नेता और अभिनेता एम. मुकेश के खिलाफ कथित दुष्‍कर्म मामले में दाखिल किया आरोप पत्र

केरल में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नेता और अभिनेता एम. मुकेश के खिलाफ कथित दुष्‍कर्म मामले में आरोप पत्र दाखिल किया है।   एर्नाकुलम न्‍यायिक मैजिस्‍ट्रेट की अदालत में दायर आरोप पत्र में दावा किया गया है कि मुकेश के खिलाफ डिजीटल साक्ष्‍य उपलब्‍ध हैं। एसआईटी ने...

फ़रवरी 2, 2025 1:55 अपराह्न

views 14

अमरीका: फिलाडेल्फिया में एक चिकित्सा परिवहन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मृत्यु

अमरीका के फिलाडेल्फिया में शुक्रवार की रात एक चिकित्सा परिवहन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मृत्यु हो गई और 19 लोग घायल हो गए। विमान एक व्यस्त मॉल के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।   विमान में एक बच्चा, उसकी मां और चालक दल के चार सदस्य यात्रा कर रहे थे। दुर्घटना में विमान में सवार सभी ल...

फ़रवरी 2, 2025 1:52 अपराह्न

views 17

कनाडा ने दिया अमेरिका को जवाब, अमरीकी आयात पर 25 प्रतिशत शुल्‍क लगाने की घोषणा की

अमरीका की ओर से लगाए गए आयात शुल्‍क के जवाब में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमरीका से उनके देश में आने वाले 155 बिलियन डॉलर के सामान पर 25 प्रतिशत शुल्‍क लगाने की घोषणा की है। ओटावा में संवाददाता सम्‍मेलन में ट्रूडो ने तीस अरब डॉलर मूल्य के अमरीकी आयात पर मंगलवार से 25 प्रतिशत शुल्‍क लगान...