फ़रवरी 3, 2025 6:18 अपराह्न

views 11

राजधानी दिल्ली में आज दोपहर के समय धूप खिलने से मौसम सामान्‍य रहा

राजधानी दिल्ली में आज दोपहर के समय धूप खिलने से मौसम सामान्‍य रहा। हालांकि शाम के समय और सुबह हल्‍की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 22 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान दस दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा।       मौसम विभाग के अनुसार अगले...

फ़रवरी 3, 2025 5:58 अपराह्न

views 23

राहुल गांधी के झूठ बोलने से विदेशों में देश की छवि खराब होती हैः डॉ0 एस0 जयशंकर

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने उनकी पिछले वर्ष दिसम्‍बर में हुई अमरीका यात्रा के बारे में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जान बूझकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होने कहा है कि वे अमरीका के विदेश मंत्री और बाइडेन प्रशासन के राष्‍ट्रीय सुरक्षा...

फ़रवरी 3, 2025 5:55 अपराह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में रेलवे सुविधाओं के आधुनिकीकरण और विस्तार का बड़ा मिशन शुरू किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में रेलवे सुविधाओं के आधुनिकीकरण और विस्तार का बड़ा मिशन शुरू किया है और इसके लिए 13 हजार 955 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं। नई दिल्ली में आज मीडिया से बातचीत में श्री वैष्णव ने कहा कि रेलवे ने पश्चिम बंगाल में 68 ह...

फ़रवरी 3, 2025 5:54 अपराह्न

views 8

देश में पिछले दो वर्षों में विदेशी पर्यटकों के आगमन में 47.9 प्रतिशत की वृद्धि

देश में पिछले दो वर्षों में विदेशी पर्यटकों के आगमन में 47.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2023 में 95 लाख 20 हजार विदेशी पर्यटकों का आगमन हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 31 लाख अधिक हैं।     पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि यह वृद्...

फ़रवरी 3, 2025 5:46 अपराह्न

views 16

देश में डिजिटल भुगतान लेन-देन पिछले वित्त वर्ष में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक रहा

देश में डिजिटल भुगतान लेन-देन पिछले वित्त वर्ष में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक रहा, जो 44 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर का सूचक है। आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि तत्काल भुगतान सेवा और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जबकि एकीक...

फ़रवरी 3, 2025 5:38 अपराह्न

views 23

15 वर्ष और उससे अधिक आयु के युवाओं के बीच बेरोजगारी-दर में कमी के संकेत

सरकार ने लोकसभा में बताया है कि पिछले वित्त वर्ष में बेरोजगारी दर पांच साल पहले के 6 प्रतिशत की तुलना में घटकर 3 दशमलव दो प्रतिशत हो गई है। श्रम और रोजगार राज्य मंत्री, शोभा करंदलाजे ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि नवीनतम आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) ने 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के युवाओं के...

फ़रवरी 3, 2025 5:27 अपराह्न

views 13

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए देशभर से 6 लाख से अधिक आवेदन मिले

सरकार ने बताया है कि तीन अक्टूबर 2024 को शुरू होने के बाद से अब तक पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए देशभर से छह लाख से अधिक आवेदन मिले हैं। लोकसभा में आज एक लिखित उत्‍तर में कॉरपोरेट कार्य राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने बताया कि इस योजना को लेकर लोगों में ज़बरदस्त उत्‍साह है।   उन्‍होंने कहा कि पाय...

फ़रवरी 3, 2025 5:22 अपराह्न

views 23

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसंबर माह की अवधि में लौह अयस्क उत्पादन में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसंबर माह की अवधि में लौह अयस्क उत्पादन में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। खान मंत्रालय ने बताया है कि लौह अयस्क का उत्पादन बढ़कर 208 मिलियन मीट्रिक टन हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 203 मिलियन मीट्रिक टन था।   वित्तीय वर्ष 2024-25 की अप्रैल से दिसंबर माह क...

फ़रवरी 3, 2025 5:19 अपराह्न

views 16

उत्तरी सीरियाई शहर के बाहरी इलाके में एक कार बम-विस्फोट में 19 लोग मारे गए

उत्तरी सीरियाई शहर के बाहरी इलाके में आज एक कार बम विस्फोट में 19 लोग मारे गए। मृतकों में 18 महिलाएँ और एक पुरुष शामिल हैं। स्थानीय सीरियाई नागरिक सुरक्षा के अनुसार अन्य 15 महिलाएँ घायल हुईं हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।   कार में विस्फोट मनबिज शहर के बाहरी इलाके में महिला कृषि श्रमिकों ...

फ़रवरी 3, 2025 5:18 अपराह्न

views 13

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों में निशानेबाजी में पंजाब की सिफत कौर सामरा ने महिलाओं की 50 मीटर थ्री पोजीशन में स्वर्ण पदक जीता

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों में निशानेबाजी में पंजाब की सिफत कौर सामरा ने महिलाओं की 50 मीटर थ्री पोजीशन में स्वर्ण पदक जीता है। कर्नाटक के 15 वर्षीय जोनाथन गेविन एंटनी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।        पदक तालिका में सर्विसेस 18 स्वर्ण के साथ...