फ़रवरी 4, 2025 12:49 अपराह्न

views 54

पंजाब सरकार ने बुजुर्ग लाभार्थियों को पेंशन के रूप में तीन हजार 368 करोड़ रुपये से अधिक वितरित किए

पंजाब सरकार ने पिछले साल दिसंबर तक 22 दशमलव छह-आठ प्रतिशत बुजुर्ग लाभार्थियों को पेंशन के रूप में तीन हजार 368 करोड़ रुपये से अधिक वितरित किए हैं।   सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि राज्य में कुल 34 लाख लाभार्थी हैं, जिनमें बुजुर्ग, दिव्यांगजन, विधवाएं, निराश्रित मह...

फ़रवरी 4, 2025 1:28 अपराह्न

views 9

हिंदूओं और सिखों के अस्थि अवशेषों को  अटारी-वाघा संयुक्त चेक पोस्ट के जरिए भारत लाया गया

पाकिस्तान में पिछले एक दशक के दौरान दिवंगत 400 हिंदूओं और सिखों के अस्थि अवशेषों को  अटारी-वाघा संयुक्त चेक पोस्ट के जरिए भारत लाया गया है। इन अवशेषों को हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जित किया जाएगा। ये अवशेष 2011 से पाकिस्तान में संबंधित परिवारों के पास रखे थे। पंजाब पुलिस के प्रोटोकॉल अधिकारी अरु...

फ़रवरी 4, 2025 12:04 अपराह्न

views 23

वर्ष 2031-32 तक देश में स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता 874 गीगावॉट तक बढ़ाने की योजना

सरकार ने कहा है कि वर्ष 2031-32 तक देश में स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता 874 गीगावॉट तक बढ़ाने की योजना है। ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने राज्‍यसभा में कहा कि इसमें कोयला, लिग्नाइट और सौर, पवन तथा जलविद्युत जैसे नवीकरणीय स्रोतों सहित पारंपरिक स्रोतों से उत्पन्न बिजली शामिल है। राज्य ...

फ़रवरी 4, 2025 11:49 पूर्वाह्न

views 10

भाजपा की सिक्किम इकाई ने तीस्ता जलविद्युत परियोजना के तीसरे चरण को दी गई मंजूरी का तत्काल पुनर्मूल्यांकन करने का आग्रह किया      

भारतीय जनता पार्टी की सिक्किम इकाई ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव को पत्र लिखकर विवादास्पद तीस्ता जलविद्युत परियोजना के तीसरे चरण को दी गई मंजूरी का तत्काल पुनर्मूल्यांकन करने का आग्रह किया है। सिक्किम भाजपा अध्यक्ष डी.आर. थापा ने पत्र में वैज्ञानिक पुनर्मू...

फ़रवरी 4, 2025 11:01 पूर्वाह्न

views 12

प्रधानमंत्री मोदी ने बार्ट डे वेवर को बेल्जियम का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बार्ट डे वेवर को बेल्जियम का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने भारत-बेल्जियम संबंधों को और मजबूत करने तथा वैश्विक मामलों पर सहयोग बढाने के लिए मिलकर काम करने का विश्वास व्यक्त किया।

फ़रवरी 4, 2025 10:08 पूर्वाह्न

views 37

बार्ट डी वेवर बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री बने

बार्ट डी वेवर ने बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। कल बेल्जियम के राज महल में सम्राट फिलि‍प के समक्ष उनका शपथ समारोह हुआ। डी वेवर के सत्‍ताधारी गठबंधन में पांच दल शामिल हैं। नई सरकार के एजेंडे में बजट सुधार, प्रवासियों के संबंध में सख्‍त नीति और आर्थिक पुर्नगठन पर ध्‍यान देना शामिल ह...

फ़रवरी 4, 2025 10:00 पूर्वाह्न

views 48

केवल 6,577 करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के बैंक नोट प्रचलन में रह गए हैं: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया है कि पिछले महीने की 31 तारीख तक केवल 6 हजार पांच सौ 77 करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के बैंक नोट प्रचलन में रह गए हैं। रिजर्व बैंक की ओर से जारी बयान में  स्पष्ट किया गया है कि मई 2023 में प्रचलन में रहे कुल 3 लाख 56 हजार करोड़ मूल्य के दो हजार रुपये के नोटों में से 98...

फ़रवरी 4, 2025 9:54 पूर्वाह्न

views 11

इंडियन सुपर लीग: ओडिशा फुटबॉल क्लब और नॉर्थ-ईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला ड्रॉ

इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में ओडिशा फुटबॉल क्लब और नॉर्थ-ईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के बीच ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में कल खेला गया मुकाबला 2-2 गोल की बराबरी के साथ ड्रॉ रहा। फुटबॉल क्लब मोहन बागान का मुकाबला कल कोलकाता में पंजाब फुटबॉल क्लब से होगा। मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।  

फ़रवरी 4, 2025 9:43 पूर्वाह्न

views 13

दिल्‍ली में छ‍िटपुट वर्षा, पश्चिमोत्तर में अगले दो दिनों तक न्‍यूनतम तापमान में वृद्धि‍ का पूर्वानुमान

राजधानी दिल्‍ली में आज सुबह छ‍िटपुट वर्षा हुई। इस बीच, मौसम विभाग ने हरियाणा, चंड़ीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में आज कहीं-कहीं बिजली कडकने और गरज के साथ आंधी आने की संभावना व्यक्त की है। ऐसी ही स्थिति जम्‍मू, कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तर...

फ़रवरी 4, 2025 9:36 पूर्वाह्न

views 39

शंघाई सहयोग संगठन के महासचिव नूरलान येरमेकबायेव चार दिनों की भारत यात्रा पर

शंघाई सहयोग संगठन के महासचिव नूरलान येरमेकबायेव आज चार दिनों की भारत यात्रा पर नई दिल्‍ली आए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट में कहा है कि उनकी यात्रा क्षेत्रीय सहयोग, सुरक्षा और व्यापार तथा आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती ...