फ़रवरी 5, 2025 5:19 अपराह्न

views 21

रणजी ट्रॉफी क्रिकेट में मौजूदा चैंपियन मुंबई और हरियाणा के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच कोलकाता स्थानांतरित

रणजी ट्रॉफी क्रिकेट में मौजूदा चैंपियन मुंबई और हरियाणा के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच स्‍थल को हरियाणा के लाहली से कोलकाता स्थानांतरित कर दिया गया है। यह मैच 8 से 12 फरवरी तक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। स्थल परिवर्तन के लिए कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। बयालीस बार रणजी खिताब जीतने वाली...

फ़रवरी 5, 2025 5:26 अपराह्न

views 17

राष्ट्रीय खेलों में निशानेबाजी में हरियाणा की सुरुची ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता

देहरादून में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में आज निशानेबाजी में हरियाणा की सुरुची ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 245 दशमलव सात अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया।हरियाणा की ही पलक ने रजत जबकि पंजाब की सिमरनप्रीत कौर बरार ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

फ़रवरी 5, 2025 8:18 अपराह्न

views 41

दिल्‍ली में विधानसभा-चुनाव का मतदान जारी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डाला वोट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़, सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश संजीव खन्‍ना, केंद्रीय मंत्री डॉ० एस जयशंकर और हरदीप सिंह पुरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सब...

फ़रवरी 5, 2025 4:26 अपराह्न

views 13

विदेश मंत्री डां. सुब्रह्मणयम जयशंकर ने नई दिल्‍ली में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के अध्‍यक्ष फिलेमोन यांग से भेंट की

विदेश मंत्री डां. सुब्रह्मणयम जयशंकर ने आज नई दिल्‍ली में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के अध्‍यक्ष फिलेमोन यांग से भेंट की। सोशल मीडिया पोस्‍ट में डां. जयशंकर ने बताया कि उन्‍होंने बहुपक्षीय सुधारों की आवश्‍यकता सहित संयुक्‍त राष्‍ट्र के एजेंडे के विभिन्‍न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इसके अलावा क्षेत्...

फ़रवरी 5, 2025 7:21 अपराह्न

views 39

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक लगभग 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक करीब 57.70 फीसदी मतदान हुआ। 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक जारी रहा। सबसे ज्यादा मतदान उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले में 63.83 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिसके बाद शाहदरा में 61.35 प्रतिशत मतदान हुआ। उत्तरी दिल्ली में 57.24...

फ़रवरी 5, 2025 4:23 अपराह्न

views 26

श्रीलंका में जनवरी के महीने में डेंगू के लगभग 5000 मामले सामने आए

श्रीलंका में जनवरी के महीने में डेंगू के लगभग पांच हजार मामले सामने आए हैं। इससे दो लोगों की मृत्यु भी हो गई है। राष्ट्रीय डेंगू नियंत्रण इकाई की रिपोर्ट के अनुसार डेंगू के कुल 5 हजार 4 सौ 59 मामले दर्ज किए गए हैं। देश भर में डेंगू के 16 उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान की गई है। गम्पाहा में 8 सौ ...

फ़रवरी 5, 2025 4:23 अपराह्न

views 15

महाराष्‍ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने नाइजीरिया के एक नागरिक के पास से मादक पदार्थ जब्‍त किए

महाराष्‍ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने नाइजीरिया के एक नागरिक के पास से 26 लाख 18 हजार रूपए की कीमत के मादक पदार्थ जब्‍त किए हैं। पुलिस को यह भी खबर मिली है कि वो भारत में अवैध रूप से रह रहा था। अधिकारियों के अनुसार नशीले पदार्थ निरोधक सेल की एक टीम ने वसाई क्षेत्र के विजयलक्ष्‍मी नगर के निकट संदिग्...

फ़रवरी 5, 2025 4:23 अपराह्न

views 24

इस्माइली मुसलमानों के आध्यात्मिक गुरु आगा खान-चर्तुथ का 88 वर्ष की आयु में निधन

इस्माइली मुसलमानों के आध्यात्मिक गुरु आगा खान-चर्तुथ का 88 वर्ष की आयु में पुर्तगाल में निधन हो गया। उन्‍हें 20 वर्ष की आयु में आध्‍यात्‍मिक गुरू घोषित किया गया था। आगा खान विकास नेटवर्क का नेतृत्व करते हुए उन्होंने 30 देशों में स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका में सुधार किया। उन्हें मुस्लिम समाज और पश्...

फ़रवरी 5, 2025 4:23 अपराह्न

views 30

सरकार ने नेपाल विद्युत प्राधिकरण को भारत की आईएल एंड एफएस एनर्जी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के शेयर खरीदने की अनुमति दे दी

नेपाल सरकार के प्रवक्ता तथा संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने बताया है कि सरकार ने नेपाल विद्युत प्राधिकरण-एनईए को भारत की आईएल एंड एफएस एनर्जी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के शेयर खरीदने की अनुमति दे दी है। यह कंपनी नेपाल-भारत सीमा रेखा से बिहार के मुजफ्फरपुर तक ट्रांसमिशन लाइन ...

फ़रवरी 5, 2025 4:23 अपराह्न

views 10

स्‍वीडन में ओरेबो कस्‍बे के निकट प्रौढ़ शिक्षा केंद्र में हुई गोलीबारी में एक बंदूकधारी सहित कम से कम 11 लोग मारे गए

स्‍वीडन में स्‍टॉकहॉम से लगभग दो सौ किलोमीटर पश्चिम स्थित ओरेबो कस्‍बे के निकट प्रौढ़ शिक्षा केंद्र में हुई गोलीबारी में एक बंदूकधारी सहित कम से कम ग्‍यारह लोग मारे गए। कल तीसरे पहर राष्‍ट्रीय स्‍तर पर हुई परीक्षा के पश्‍चात प्रौढ़ शिक्षा केंद्र से अनेक छात्रों के जाने के बाद गोलीबारी की यह घटना हुई...