फ़रवरी 10, 2025 8:41 अपराह्न

views 9

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रयागराज में महाकुंभ त्रिवेणी संगम में पवित्र-स्नान किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज प्रयागराज में महाकुंभ त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। अपने पवित्र स्नान के बाद राष्ट्रपति मुर्मु ने गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम पर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।   ...

फ़रवरी 10, 2025 8:39 अपराह्न

views 9

हरियाणाः राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा- ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम विद्यार्थियों तथा युवाओं का मनोबल बढ़ाने में वरदान साबित होगा

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा है कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम विद्यार्थियों तथा युवाओं का मनोबल बढ़ाने में वरदान साबित होगा। आज हरियाणा राजभवन में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम सुनने के बाद श्री दत्तात्रेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समय-समय पर विद्यार्थियों और युवाओं का सा...

फ़रवरी 10, 2025 7:50 अपराह्न

views 31

जेपी नड्डा ने ‘हाथी-पांँव’ रोग के उन्मूलन के लिए वार्षिक उपचार-अभियान शुरू किया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लिम्फेटिक फाइलेरियासिस यानी हाथी पांव रोग के उन्मूलन के लिए वार्षिक व्‍यापक राष्ट्रव्यापी उपचार अभियान शुरू किया है। इस अवसर पर श्री नड्डा ने कहा कि भारत इस रोग की रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध है और वर्ष 2027...

फ़रवरी 10, 2025 7:45 अपराह्न

views 17

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भलस्वा क्षेत्र में डंपिंग साइट का दौरा किया

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज भलस्वा क्षेत्र में डंपिंग साइट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से डंपिंग साइट के निपटान और कूड़े तथा मलबे का प्राकृतिक रुप से समाधान करने पर चर्चा की।   दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का यह पहला दौरा था। 

फ़रवरी 10, 2025 7:39 अपराह्न

views 22

राजधानी रांची के कई इलाकों में आज से 14 फरवरी तक जलापूर्ति बाधित रहेगी

राजधानी रांची के कई इलाकों में आज से 14 फरवरी तक जलापूर्ति बाधित रहेगी। रेलवे, ओवरब्रिज और सड़क चौड़ीकरण कार्य की वजह से पाइपलाइन स्थानांतरित की जा रही है।      प्रभावित क्षेत्रों में नयासराय, विधानसभा क्षेत्र, विस्थापित कॉलोनी, सीआरपीएफ कैंप और जगन्नाथपुर गांव शामिल हैं।

फ़रवरी 10, 2025 7:39 अपराह्न

views 13

शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया।  मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।  फिलहाल वे चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

फ़रवरी 10, 2025 7:38 अपराह्न

views 43

रांची के कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय एग्रोटेक किसान मेले का आज तीसरा और अंतिम दिन

रांची के कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय एग्रोटेक किसान मेले का आज तीसरा और अंतिम दिन है। आज दोपहर होने वाले समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे।

फ़रवरी 10, 2025 7:37 अपराह्न

views 20

रांची समेत राज्य के 14 जिलों में से फाइलेरिया रोधी विशेष अभियान शुरू हुआ

रांची समेत राज्य के 14 जिलों में  आज से फाइलेरिया रोधी विशेष अभियान शुरू हुआ। पाकुड़, कोडरमा, सिमडेगा, गुमला, साहिबगंज, देवघर, धनबाद, बोकारो, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, रामगढ़ और लोहरदगा में यह अभियान 25 फरवरी तक चलाया जाएगा।   अभियान के दौरान पाकुड़, कोडरमा और सिमडेगा में आइडीए के तहत तीन प्र...

फ़रवरी 10, 2025 7:37 अपराह्न

views 18

हजारीबाग की चरही घाटी में आज महाकुंभ से लौट रहे तीर्थयात्रियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई

हजारीबाग की चरही घाटी में आज महाकुंभ से लौट रहे तीर्थयात्रियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।   घायलों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

फ़रवरी 10, 2025 7:36 अपराह्न

views 21

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन ने नागरिक सुरक्षा के लिए शहर में 50 इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन ने नागरिक सुरक्षा के लिए शहर में 50 इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए हैं। इन पीले रंग के बॉक्स में लाल बटन दबाते ही कमांड कंट्रोल सेंटर से संपर्क किया जा सकता है जिससे सड़क दुर्घटना, अपराध, आगजनी जैसी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिलेगी।   इ...