फ़रवरी 11, 2025 1:43 अपराह्न

views 14

दिल्ली ओपन टेनिस टूर्नामेंट: पुरुष एकल के शुरुआती दौर में मुकुंद शशिकुमार ने फ्रांस के साशा गुएमार्ड वेनबर्ग को हराया

  दिल्ली ओपन 2025 टेनिस टूर्नामेंट में भारत के मुकुंद शशिकुमार ने आज पुरुष एकल के शुरुआती दौर में फ्रांस के साशा गुएमार्ड वेनबर्ग को 4-6, 6-2, 6-0 से हराया। इसी वर्ग में आज रामकुमार रामनाथन का सामना डेलिबोर स्विरसीना से होगा।

फ़रवरी 11, 2025 1:35 अपराह्न

views 15

आदिवासी क्षेत्रों में चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के लिए सभी उपाय कर रही है सरकार: केन्‍द्रीय मंत्री जेपी नड्डा

  केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि सरकार देश के आदिवासी क्षेत्रों में चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के लिए सभी उपाय कर रही है। आज राज्यसभा में यह जानकारी देते हुए उन्‍होंने कहा कि डॉक्टरों को आदिवासी क्षेत्रों में रहने और चिकित्सा सेवाएं प्रद...

फ़रवरी 11, 2025 1:30 अपराह्न

views 24

साइबर अपराधों से निपटने के लिए चार-स्तरीय रणनीति अपना रही है सरकार: गृह मंत्री अमित शाह

  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार साइबर अपराधों से निपटने के लिए चार-स्तरीय रणनीति अपना रही है, जिसमें समन्वय, संचार और क्षमता वृद्धि शामिल है। आज नई दिल्ली में 'साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध' विषय पर गृह मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने साइबर...

फ़रवरी 11, 2025 1:26 अपराह्न

views 9

भारत ने डेनमार्क में आईएसए के साथ दीर्घकालिक नवीकरणीय ऊर्जा पहल पर चर्चा की

    भारत ने डेनमार्क में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के साथ दीर्घकालिक नवीकरणीय ऊर्जा पहल पर चर्चा की, जिसमें दोनों देशों में वैश्विक वित्त पोषण और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के संबध में बात की गई। इससे पहले, डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में भारतीय राजदूत मनीष प्रभात ने आईएसए के शीर्ष अधिकार...

फ़रवरी 11, 2025 1:22 अपराह्न

views 17

ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों तक कम प्रीमियम के साथ बीमा सेवाएं पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी

  वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज कहा कि सरकार ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों तक कम प्रीमियम के साथ बीमा सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार बीमा पॉलिसी धारकों के हितों की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। राज्यसभा में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए मंत्री ने कहा कि इसके लिए पर्याप...

फ़रवरी 11, 2025 1:18 अपराह्न

views 44

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आज चलाई जा रही हैं 93 से अधिक रेलगाड़ियां: उत्तर रेलवे

    उत्तर रेलवे ने बताया है कि प्रयागराज के महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए आज 93 से अधिक रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं। कल 334 रेलगाड़ियां चलाई गई थीं।   उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया है कि प्रयागराज के सभी आठ स्टेशनों पर यात्रियों के लिए सभी प्र...

फ़रवरी 11, 2025 1:13 अपराह्न

views 10

फ्रांस में किया गया दूसरे भारत-फ्रांस एआई नीति गोलमेज सम्‍मेलन का आयोजन 

    आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) कार्यवाही शिखर सम्‍मेलन-2025 से इतर दूसरे भारत-फ्रांस एआई नीति गोलमेज सम्‍मेलन का आयोजन फ्रांस में किया गया। सम्‍मेलन में अपने संबोधन में भारत के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने जिम्मेदार एआई विकास, एक मजबूत तकनीकी-कानूनी ढांचे और एआई सुरक्षा, अनुस...

फ़रवरी 11, 2025 12:36 अपराह्न

views 48

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अब तक 7,72,000 किलोमीटर सड़कें बनीं: केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान

  सरकार ने कहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अब तक सात लाख 72 हजार किलोमीटर सड़कें बनाई जा चुकी हैं। ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि इस योजना से ग्रामीण इलाकों में एक लाख 63 हजार बस्तियों तक सड़क संपर्क बढ़ा है। मंत्री ने कहा कि इस योजना...

फ़रवरी 11, 2025 12:31 अपराह्न

views 38

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बना भारत: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह

    सरकार ने कहा है कि किसानों को दी गई मजबूत वित्तीय और तकनीकी सहायता के कारण भारत मछली उत्पादन में दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है।   प्रश्नकाल के दौरान लोकसभा में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में मत्स्य पालन क्षे...

फ़रवरी 11, 2025 12:26 अपराह्न

views 39

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि आज, गृहमंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि 

    राष्ट्र आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने जीवन का हर पल मां भारती के गौरव को पुनर्स्थापित करने में लगाया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री शाह ने पंडित दीनदयाल को ...