फ़रवरी 13, 2025 8:39 अपराह्न

views 10

1936 से ही भारतीय प्रसारण का आधार रही है आकाशवाणीः अश्विनी वैष्णव

विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर आज सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आकाशवाणी 1936 से ही भारतीय प्रसारण का आधार रही है।   सोशल मीडिया पोस्ट में श्री वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का भी एक वीडियो साझा किया जो लोगों के साथ रेडियो के गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।  

फ़रवरी 13, 2025 9:39 अपराह्न

views 17

आज विश्व रेडियो दिवस है

आज विश्व रेडियो दिवस है। इस अवसर पर गोड्डा जिला उद्योग केंद्र में गोड्डा रेडियो श्रोता संघ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हाजी इकरारुल हसन आलम समेत कई अतिथियों ने रेडियो के स्वर्णिम युग को याद किया।

फ़रवरी 13, 2025 3:20 अपराह्न

views 11

वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने लोकसभा में नया आयकर विधेयक-2025 पेश किया

वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने आज लोकसभा में नया आयकर विधेयक-2025 पेश किया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दस मार्च तक के लिए स्‍थगित कर दी गई ।       उधर, राज्‍यसभा की कार्यवाही जारी है।

फ़रवरी 13, 2025 3:18 अपराह्न

views 13

बांग्लादेश में मौजूदा अंतरिम सरकार के कार्यकाल के दौरान हो रहा है मानवाधिकारों का उल्लंघनः संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश में न केवल अवामी लीग के शासनकाल के दौरान, बल्कि मौजूदा अंतरिम सरकार के कार्यकाल के दौरान भी मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कल ही इससे संबंधित रिपोर्ट को सार्वजनिक किया था।       रिपोर्ट में बताय...

फ़रवरी 13, 2025 2:19 अपराह्न

views 14

इंडियन सुपर लीग: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी आज जमशेदपुर एफसी का सामना करेगी

मुंबई में इंडियन सुपर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में आज, नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी का सामना जमशेदपुर एफसी से होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे जमशेदपुर में खेला जाएगा। कल एफसी गोवा ने मुम्‍बई सिटी एफसी को 3-1 से हरा दिया। एफसी गोवा के लिए, इकर गुएरोटेक्सेना ने दो और बोर्जा हेरेरा ने एक गोल किया...

फ़रवरी 13, 2025 2:24 अपराह्न

views 90

विश्व रेडियो दिवस: सूचना और प्रसारण सचिव संजय जाजू ने रेडियो महोत्सव-2025 का उद्घाटन किया

सूचना और प्रसारण सचिव संजय जाजू ने कहा है कि रेडियो सूचना, शिक्षा और मनोरंजन का एक विश्वसनीय स्रोत है। विश्व रेडियो दिवस पर आज नई दिल्ली में रेडियो महोत्सव-2025 का उद्घाटन करते हुए उन्‍होंने कहा कि रेडियो लोगों को जोड़ता है और राष्ट्रों और समुदायों के बीच संबंध बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है...

फ़रवरी 13, 2025 2:20 अपराह्न

views 15

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अमरीका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने खुफिया सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की, प्रधानमंत्री आज राष्ट्रपति ट्रम्‍प के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, अमरीका की दो दिन यात्रा पर आज वाशिंगटन पहुंचे। अमरीका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और अन्य अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। अमरीका की राष्ट्रीय खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने आज वाशिंगटन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुल...

फ़रवरी 13, 2025 2:07 अपराह्न

views 18

महाकुंभ: अफवाहों और गलत सूचनाओं से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान लोगों को अफवाहों और गलत सूचनाओं से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सोशल मीडिया पर ऐसे अकाउंट की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है जो महाकुंभ को लेकर फर्जी खबरें फैल...

फ़रवरी 13, 2025 1:57 अपराह्न

views 16

सरकार विभिन्न राष्ट्रीय पेंशन योजनाओं को एक छतरी के नीचे लाने की योजना बना रही है

सरकार विभिन्न राष्ट्रीय पेंशन योजनाओं को एक दायरे में लाने की योजना बना रही है। राज्यसभा में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि असंगठित क्षेत्रों के लोगों के लिए कई पेंशन योजनाएं उपलब्ध हैं। इनमें अटल पेंशन योजना, पीएम श्रमिक मंथन और पीएम श्रम योगी मंथ...

फ़रवरी 13, 2025 2:25 अपराह्न

views 15

राज्‍यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच वक्फ संशोधन विधेयक-2025 पर संयुक्त समिति की रिपोर्ट पेश की गई

वक्फ संशोधन विधेयक-2025 पर संसद की संयुक्त समिति की रिपोर्ट पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच लोकसभा को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।   राज्यसभा में भी कुछ समय के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। यह रिपोर्ट आज लोकसभा में पेश की जाएगी। आज सुबह जब लोकसभा की बैठक शुरू हुई तो कांग्रेस, डीए...