दिसम्बर 18, 2025 1:41 अपराह्न

views 6.9K

भारत और सऊदी अरब ने रियाद में द्विपक्षीय वीज़ा छूट समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत और सऊदी अरब ने रियाद में द्विपक्षीय वीज़ा छूट समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे आधिकारिक यात्राएं आसान होंगी और भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद के अंतर्गत द्विपक्षीय आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। सऊदी अरब में भारतीय राजदूत सुहेल एजाज खान और सऊदी विदेश मंत्रालय में प्रोटोकॉल कार्यों के उप म...

दिसम्बर 18, 2025 1:36 अपराह्न

views 68

टैरिफ आर्थिक नीति का एक प्रमुख स्तंभ बने रहेंगे: डोनाल्ड ट्रम्प

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि टैरिफ उनकी आर्थिक नीति का एक प्रमुख स्तंभ बने रहेंगे। कल रात वर्ष के अंत के संबोधन में श्री ट्रम्प ने निवेश, कारखानों के निर्माण और रोज़गार वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए टैरिफ को बार-बार श्रेय दिया। उन्‍होंने आयात शुल्क को वैश्विक व्यापार को नया रूप देन...

दिसम्बर 18, 2025 1:35 अपराह्न

views 33

घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो ट्रॉलर सहित 35 बांग्‍लादेशी मछुआरे गिरफ्तार

भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय जल क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो ट्रॉलर सहित 35 बांग्‍लादेशी मछुआरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बल को कल सुबह बंगाल की खाड़ी में दो संदिग्‍ध ट्रॉलर दिखे, जिन्‍हें तुरन्‍त जब्‍त कर फ्रेजरगंज फिशिंग हार्बर ले जाया गया।   मछुआरों से फिलहाल पूछताछ की जा...

दिसम्बर 18, 2025 1:34 अपराह्न

views 27

नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री डेविड वेन व्‍हील नई दिल्‍ली पहुंचे

नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री डेविड वेन व्‍हील आज नई दिल्‍ली पहुंचे। श्री व्‍हील का स्‍वागत करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍त रणधीर जायसवाल ने कहा है कि उनकी भारत यात्रा और दिल्‍ली तथा मुम्‍बई में उनकी बैठकों के दौरान भारत-नीदरलैंड्स के द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने पर ध्‍यान केन्द्रित ...

दिसम्बर 18, 2025 1:23 अपराह्न

views 30

वर्ष 2029 तक रक्षा उत्‍पादन को दोगुना कर तीन लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्‍य: केन्‍द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

केन्‍द्रीय मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया ने कहा है कि भारत का लक्ष्‍य वर्ष 2029 तक अपने रक्षा उत्‍पादन को दोगुना कर तीन लाख करोड़ रुपये करना है। नई दिल्‍ली में आज प्रेस वार्ता के दौरान श्री मांडविया ने कहा कि देश में रक्षा उत्‍पादन में उल्‍लेखनीय वृद्धि हुई है और रक्षा उत्‍पादन एक लाख पचास हजार करोड...

दिसम्बर 18, 2025 1:16 अपराह्न

views 177

प्रतिष्ठित मूर्तिकार राम वनजी सुतार का निधन

प्रतिष्ठित मूर्तिकार राम वनजी सुतार का कल देर रात उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे 100 वर्ष के थे। श्री सुतार गुजरात में दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' को डिजाइन करने के लिए प्रख्‍यात हैं।   प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सुतार के निधन पर दुख व्‍यक्‍त कर...

दिसम्बर 18, 2025 1:12 अपराह्न

views 58

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क हादसों पर चिंता जताई, सांसदों से जागरूकता फैलाने का आग्रह किया

केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज देश में सड़क हादसों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सांसदों से अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में प्रतिवर्ष पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें औसतन 18 लाख लो...

दिसम्बर 18, 2025 11:03 पूर्वाह्न

views 86

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू ने मिस्र के साथ 35 अरब डॉलर के गैस समझौते की घोषणा की

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू ने मिस्र के साथ 35 अरब डॉलर के गैस समझौते की घोषणा की है। श्री नेतन्‍याहू ने इसे इस्राइल के इतिहास का अब तक का सबसे बडा गैस समझौता बताया है। इस समझौते के अंतर्गत एक अमरीकी ऊर्जा कंपनी अपने इस्राइली साझेदारों के साथ मिलकर मिस्र को गैस की आपूर्ति करेगी। &n...

दिसम्बर 18, 2025 11:01 पूर्वाह्न

views 60

यूक्रेन द्वारा क्षेत्र सौंप देने की अपनी मांग पर वे कोई समझौता नहीं करेंगे: व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन द्वारा क्षेत्र सौंप देने की अपनी मांग पर वे कोई समझौता नहीं करेंगे। रूस के रक्षा मंत्रालय की वार्षिक बैठक में श्री पुतिन ने अपने भाषण में यूक्रेन के यूरोपीय सहयोगियों पर निशाना साधा और कहा कि जरूरत पड़ने पर रूस बलपूर्वक क्षेत्र पर कब्जा करेगा। उ...

दिसम्बर 18, 2025 10:30 पूर्वाह्न

views 76

एआई और सेमीकंडक्टर के लिए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित करने के प्रयासों में भारत महत्वपूर्ण भागीदार: जैकब हेलबर्ग

अमरीका के आर्थिक मामलों के विदेश उप मंत्री जैकब हेलबर्ग ने कहा है कि अमरीका आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और सेमीकंडक्टर के लिए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित करने के प्रयासों में भारत को एक महत्वपूर्ण भागीदार मानता है। श्री जैकब ने कहा कि वे फरवरी में आयोजित होने वाले भारत एआई इम्पैक्ट शिखर सम्‍मे...