फ़रवरी 19, 2025 8:39 अपराह्न

views 46

श्रीमती रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी

श्रीमती रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। नई दिल्ली में आज शाम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम की घोषणा की गई। हाल ही में विधानसभा चुनाव में श्रीमती रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम महाविद्यालय ...

फ़रवरी 19, 2025 8:24 अपराह्न

views 35

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सात यात्रियों की पहचान पत्र जांचने के बाद हत्या

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आज अज्ञात बंदूकधारियों ने एक बस में सवार कम से कम सात यात्रियों की पहचान पत्र जांचने के बाद हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने प्रांत के बरखान इलाके में यात्री बस को उस समय निशाना बनाया जब वह प्रांतीय राजधानी क्वेटा से पंजाब प्रांत जा रही थी।...

फ़रवरी 19, 2025 8:08 अपराह्न

views 276

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के खिलाफ़ अपना अब तक का सबसे कड़ा रुख़ अपनाया

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के खिलाफ़ अपना अब तक का सबसे कड़ा रुख़ अपनाया। श्री ट्रम्प ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध के लिए ज़ेलेंस्की को दोषी ठहराया और उन्हें एक बेहद अक्षम नेता तथा खराब वार्ताकार भी कहा। ट्रम्प की यह टिप्पणी तब आई जब ज़ेलेंस्क...

फ़रवरी 19, 2025 8:06 अपराह्न

views 27

राजधानी के रामलीला मैदान में कल दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा

राजधानी के रामलीला मैदान में कल दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा। इस समारोह में नई सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल विधायक भी शपथ लेंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना मनोनीत मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को उनके पद की शपथ दिलाएंगे।     इस समारोह में प्रधानमंत्री नरे...

फ़रवरी 19, 2025 7:56 अपराह्न

views 28

कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उनकी पत्नी पार्वती और अन्य के खिलाफ मुडा भूमि आवंटन मामले की जांच के संबंध में उच्च न्यायालय को एक अंतरिम रिपोर्ट सौंपी है

कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उनकी पत्नी पार्वती और अन्य के खिलाफ मुडा भूमि आवंटन मामले की जांच के संबंध में उच्च न्यायालय को एक अंतरिम रिपोर्ट सौंपी है। इसमें कहा गया है कि आरोपों को साबित करने के लिए सबूत अपर्याप्त हैं। सिद्धरमैया के बहनोई मल्लिकार्जुन स्वामी और जमींदार देवराज...

फ़रवरी 19, 2025 7:54 अपराह्न

views 44

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में हॉक फोर्स और जिला पुलिस बल के साथ मुठभेड़ में आज तीन नक्सली मारे गए

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में हॉक फोर्स और जिला पुलिस बल के साथ मुठभेड़ में आज तीन नक्सली मारे गए। नक्सलियों के पास से कई श्रेणियों की राइफल्‍स और दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री जब्त की गई है।

फ़रवरी 19, 2025 7:51 अपराह्न

views 31

भारत का राष्ट्रीय तकनीकी वस्‍त्र मिशन उन्नत परिधानों के उत्पादन के साथ कपड़ा उद्योग में क्रांति के लिए तैयार

भारत का राष्ट्रीय तकनीकी वस्‍त्र मिशन उन्नत परिधानों के उत्पादन के साथ कपड़ा उद्योग में क्रांति के लिए तैयार है। यह परिधान टिकाऊ और आग प्रतिरोधी हैं। हरियाणा के भिवानी में आज वस्‍त्र और विज्ञान प्रौद्योगिकी संस्‍थान में राष्ट्रीय वस्‍त्र सम्मेलन में मिशन निदेशक अशोक मल्होत्रा ​​ने कहा कि इन नवीन साम...

फ़रवरी 19, 2025 7:42 अपराह्न

views 29

दिल्ली यातायात पुलिस ने नरेला क्षेत्र में एक वॉकेथॉन का आयोजन किया

दिल्ली यातायात पुलिस ने बच्चों और युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आज नरेला क्षेत्र में एक वॉकेथॉन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 छात्रों ने भाग लिया और लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान छात्रों को सड़क सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में भी जागरूक किया गया।     इस अ...

फ़रवरी 19, 2025 7:39 अपराह्न

views 45

भारत और अर्जेंटीना ने आज लिथियम अन्वेषण और खनन में सहयोग को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत और अर्जेंटीना ने आज लिथियम अन्वेषण और खनन में सहयोग को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी द्वारा आज नई दिल्ली में अर्जेंटीना देश में कैटामार्का के गवर्नर राउल एलेजांद्रो जलील के साथ आयोजित बैठक के दौरान समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक के दौ...

फ़रवरी 19, 2025 7:36 अपराह्न

views 9

हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे 38वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में बड़ी संख्‍या में विदेशी पर्यटक

हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे 38वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में देशभर के आगन्‍तुकों के साथ ही बड़ी संख्‍या में विदेशी पर्यटक आ रहे हैं। अब तक मेले में 44 देशों के लगभग साढे छह सौ विदेशी मेहमान भ्रमण कर चुके हैं। इस दौरान सभी विदेशी मेहमान भारतीय संस्‍कृति, कला और खानपान से रूबरू हो रहे ह...