फ़रवरी 20, 2025 1:46 अपराह्न

views 22

अखिल भारतीय पुरुष रेलवे हॉकी चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व रेलवे ने इंटीग्रल कोच फैक्टरी चेन्नई को हराकर फाइनल चरण के मुकाबले के लिए क्वालिफाई किया

रांची के हटिया में चल रही अखिल भारतीय पुरुष रेलवे हॉकी चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व रेलवे ने इंटीग्रल कोच फैक्टरी चेन्नई को चार-एक से हराकर फाइनल चरण के मुकाबले के लिए क्वालिफाई कर लिया है। एक अन्य मैच में मध्य रेलवे मुंबई ने उत्तर-पश्चिम रेलवे राजस्थान को शून्य के मुकाबले ग्यारह गोल से पराजित किया। ...

फ़रवरी 20, 2025 1:45 अपराह्न

views 21

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आया मौसम में बदलाव

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव आया है। रांची, रामगढ़, बोकारो और जामताड़ा में आज सुबह तेज बारिश हुई। करीब 45 मिनट तक लगातार हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ठंड की वापसी का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने 22 फरवरी तक ग...

फ़रवरी 20, 2025 1:44 अपराह्न

views 34

चतरा जिले में तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव शुरु

चतरा जिले में तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव शुरु हो गया है। महोत्सव का उद्घाटन राज्य के पर्यटन एवं कला संस्कृति मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह महोत्सव अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। श्री कुमार ने  अगले वर्ष इसे और भव्य बनाने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

फ़रवरी 20, 2025 1:43 अपराह्न

views 15

महाकुंभ मेले को लेकर धनबाद रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर उपायुक्त ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया

महाकुंभ मेले को लेकर धनबाद रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर उपायुक्त ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती करने सहित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

फ़रवरी 20, 2025 1:43 अपराह्न

views 19

बंद किए जाएंगे धनबाद जिले से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ 8 लेन सड़क के सभी अवैध कट

  धनबाद जिले से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ 8 लेन सड़क के सभी अवैध कट बंद किए जाएंगे। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक के बाद ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि लोगों की सुविधा से ज्यादा उनकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है।

फ़रवरी 20, 2025 1:41 अपराह्न

views 14

प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्यम योजना को लेकर संताल परगना प्रमंडल स्तरीय दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन

  गोड्डा जिले में प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्यम योजना को लेकर संताल परगना प्रमंडल स्तरीय दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीब ...

फ़रवरी 20, 2025 1:40 अपराह्न

views 20

झारखंड: विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने 24 फरवरी से शुरु हो रहे बजट सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलायी

  झारखंड विधानसभा के 24 फरवरी से शुरु हो रहे बजट सत्र को लेकर राजनीतिक दलों और विधानसभा सचिवालय ने तैयारी शुरु कर दी है। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने कल सत्र के सुचारु संचालन के लिए सर्वदलीय बैठक बुलायी है। इससे पहले वे संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर चुके हैं।

फ़रवरी 20, 2025 1:38 अपराह्न

views 16

नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में शुरू हुआ दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय चमड़ा प्रदर्शनी का छठा संस्करण

    दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय चमड़ा प्रदर्शनी का छठा संस्करण आज नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में शुरू हुआ। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि दो दिन का यह आयोजन वैश्विक चमड़ा और जूता उद्योग में भारत की स्थिति को मजबूत करेगा। इस दौरान 225 भारतीय प्रदर्शक अपने नवीनतम संग्रह प्...

फ़रवरी 20, 2025 1:36 अपराह्न

views 19

हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी, निचले इलाकों में हुई बारिश

  हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। हाल की बर्फबारी ने पहाड़ों की चोटियों को ढक लिया है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश जारी है। इससे राज्य में लंबे समय से चल रहा सूखा खत्म हो गया है। मौसम में आए बदलाव से ...

फ़रवरी 20, 2025 1:28 अपराह्न

views 27

भारतीय पत्रकार कल्याण मंच द्वारा आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का हुआ समापन

  भारतीय पत्रकार कल्याण मंच द्वारा आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का समापन आज शिमला के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय निवास टिंबर हाउस में हुआ जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की वही...