फ़रवरी 21, 2025 10:23 पूर्वाह्न

views 245

काश पटेल को अमरीकी जांच एजेंसी एफबीआई का निदेशक चुना गया

  काश पटेल को अमरीकी जांच एजेंसी एफबीआई का निदेशक चुना गया है। श्री पटेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने चयन के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प और अटॉर्नी जनरल श्री बोंडी के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने न्यायिक व्यवस्था के राजनीतिकरण को समाप्त करने और एफबीआई में लोगों का विश्वास बहाल करने का वायदा किया है...

फ़रवरी 21, 2025 10:20 पूर्वाह्न

views 41

विभिन्न देशों के बीच टकराव के कारण सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करना हुआ चुनौतीपूर्ण: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

    वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि विभिन्न देशों के बीच टकराव के कारण सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। कल पुणे में छठे वार्षिक एशिया आर्थिक संवाद के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि बिजली, पानी और सड़क जैसी आवश्यक सुविधाओं के बिना विकास नहीं हो सकता। उन्हों...

फ़रवरी 21, 2025 10:08 पूर्वाह्न

views 43

‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ में विवादित टिप्पणी के सिलसिले में समय रैना को भेजा जाएगा एक और समन: महाराष्ट्र साइबर सेल

  महाराष्ट्र साइबर विभाग ने कहा है कि इंडियाज़ गॉट लेटेंट कार्यक्रम में विवादित टिप्पणी के सिलसिले में यूट्यूबर समय रैना को एक और समन भेजा जाएगा। मुंबई पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए रैना को 18 फरवरी को बुलाया था, लेकिन वह नहीं आए।     इससे पहले, रैना ने महाराष्ट्र साइबर सेल से अनुरोध किया था कि वह...

फ़रवरी 21, 2025 9:52 पूर्वाह्न

views 44

क्रिकेट: महिला प्रीमियर लीग में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा

  महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला बेंगलुरु में मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा। स्मृति मंधाना की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने सभी मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस एक जीत और एक...

फ़रवरी 21, 2025 9:07 पूर्वाह्न

views 21

फुटबॉल: इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर ने मोहम्मडन एफसी को 2-0 से हराया

    इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में जमशेदपुर ने कल कोलकाता में मोहम्मडन एफसी को 2-0 से हरा दिया।    प्रतियोगिता में मोहन बागान सुपर जायंट और एफसी गोवा पहले ही प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। जमशेदपुर एफसी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। मोहम्मडन एससी की टीम पीछे चल रही है।   आज शिलॉंग में नॉर्थ ई...

फ़रवरी 21, 2025 9:03 पूर्वाह्न

views 35

मौसम: देश के कई हिस्सों में आज बारिश और गरज के साथ आंधी चलने का अनुमान

    आज पूर्वोत्तर में भारी बारिश और गरज के साथ आंधी चलने का अनुमान लगाया है। अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अगले दो दिन तक पश्चिम बंगाल में गंगा से सटे इलाक़ों, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ आंधी और बिजली चमकने की संभावना है। मध्य अस...

फ़रवरी 21, 2025 9:00 पूर्वाह्न

views 132

मध्य प्रदेश के खजुराहो में 51वें खजुराहो नृत्य महोत्सव में 139 कलाकारों ने 24 घंटे 9 मिनट 26 सेकेंड तक लगातार नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड बनाया

  मध्य प्रदेश के खजुराहो में 51वें खजुराहो नृत्य महोत्सव में 139 कलाकारों ने 24 घंटे 9 मिनट 26 सेकेंड तक लगातार नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल इस महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा था कि शास्त्रीय नृत्य ईश्वर की आराधना के लिए बनाए गए हैं।

फ़रवरी 21, 2025 8:55 पूर्वाह्न

views 56

भाजपा ने कांग्रेस पर भारत के चुनावों को प्रभावित करने के लिए विदेशी धन का उपयोग करने का आरोप लगाया

  भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर षड्यंत्र रचने और भारत के चुनावों को प्रभावित करने के लिए विदेशी धन का उपयोग करने का आरोप लगाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कल नई दिल्ली में कहा कि विदेशी सहायता देने वाली अमरीकी सरकार की स्वतंत्र संस्था यूएसएड द्वारा धन उपलब्ध कराए जाने के संबंध मे...

फ़रवरी 21, 2025 8:51 पूर्वाह्न

views 27

हॉकी प्रो लीग में आज भारतीय महिला टीम का मुकाबला जर्मनी से होगा, आयरलैंड से भिड़ेगी भारतीय पुरूष टीम 

    ओडिशा की राजधानी भुवनेश्‍वर में हॉकी प्रो लीग में आज भारतीय महिला टीम का मुकाबला जर्मनी से होगा। यह मैच शाम सवा पांच बजे से खेला जाएगा। सलीमा टेटे के नेतृत्‍व में भारतीय टीम फिलहाल चार अंक हासिल कर अंक तालिका में आठवें स्‍थान पर है।     भुवनेश्वर में ही आज शाम साढे सात बजे भारतीय पुरूष टीम का मु...

फ़रवरी 21, 2025 8:48 पूर्वाह्न

views 32

विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में उत्तर क्षेत्रीय बैठक की अध्यक्षता की

    विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने कल नई दिल्ली में उत्तर क्षेत्रीय बैठक की अध्यक्षता की। इसमें दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रतिनिधि शामिल हुए।      इस अवसर पर विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद यशो नाइक ने कहा कि देश में बि...