फ़रवरी 22, 2025 8:03 पूर्वाह्न

views 11

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट में पाकिस्तान के लाहौर में ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से होगा

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट में, आज पाकिस्तान के लाहौर में ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से होगा। मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर बाद ढाई बजे शुरू होगा।       प्रतियोगिता में कल, दक्षिण अफ्रीका ने कराची में अफगानिस्तान को 107 रन से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए दक्ष...

फ़रवरी 22, 2025 7:57 पूर्वाह्न

views 27

जनजातीय-समुदाय का उत्थान और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकताः अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि जनजातीय समुदाय का उत्थान और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कल नई दिल्ली में गुजरात भवन में गुजरात के डांग जिले के संतोकबा ढोलकिया विद्या मंदिर के ग्रामीण और जनजातीय समुदाय के छात्रों के साथ पढ़ाई-लिखाई से संबंधित बातचीत की।   इस दौरान श्री श...

फ़रवरी 22, 2025 7:47 पूर्वाह्न

views 12

एफआईएच प्रो लीग हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष टीम ने भुवनेश्वर में आयरलैंड को 3-1 से हराया

एफआईएच प्रो लीग हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष टीम ने कल रात भुवनेश्वर में आयरलैंड को 3-1 से हरा दिया। आयरलैंड ने मजबूत शुरुआत करते हुए आठवें मिनट में जेरेमी डंकन के गोल से एक-शून्‍य की बढत बना ली लेकिन तुरंत बाद मनदीप सिंह ने गोल कर भारत को एक-एक की बराबरी पर ला दिया।   इसके बाद जरमनप्रीत सि...

फ़रवरी 22, 2025 7:47 पूर्वाह्न

views 15

तुर्किये में डब्ल्यूटीटी फीडर कप्पाडोसिया टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारत के आकाश पाल और पोयमंती बैस्य ने मिक्‍स डबल्‍स का रजत पदक जीता

तुर्किये में डब्ल्यूटीटी फीडर कप्पाडोसिया टेबल टेनिस चैंपियनशिप में, भारत के आकाश पाल और पोयमंती बैस्य ने मिक्‍स डबल्‍स का रजत पदक जीत लिया। फाइनल में कल आकाश और पोयमंती की जोडी को चीन की ज़ू फ़ेई और हान फीयर की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने सात-ग्‍यारह, ग्‍यारह-पांच, ग्‍यारह-छह, ग्‍यारह-आठ से से हर...

फ़रवरी 22, 2025 11:16 पूर्वाह्न

views 32

ग्रामीण-क्षेत्र की सहायता से रखी जा सकती है सतत-विकास की नींवः जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि सतत विकास अब केवल विकल्प नहीं, बल्कि यही एकमात्र रास्ता है। श्री धनखड़ नई दिल्ली में कल 21वें अफ्रीकी-एशियाई ग्रामीण विकास संगठन सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की सहायता से सतत विकास की नींव रखी जा सकती है। ...

फ़रवरी 22, 2025 7:34 पूर्वाह्न

views 8

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की एक दिन की यात्रा पर जाएंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की एक दिन की यात्रा पर जाएंगे। वे छत्रपति संभाजीनगर में बाबासाहेब डॉक्‍टर भीमराव अम्बेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के 65वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे।   श्री धनखड़ सरस्वती भुवन कॉलेज में संविधान जागरूकता वर्ष और अमृत महोत्सव क...

फ़रवरी 22, 2025 7:32 पूर्वाह्न

views 31

भारतीय रिजर्व बैंक ने सिटी बैंक पर 29 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया

भारतीय रिजर्व बैंक ने ऋण सूचना कंपनियों को ऋण सूचना प्रस्तुत करने से संबंधित कुछ निर्देशों का अनुपालन न करने के लिए सिटी बैंक पर 29 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है। बैंक ने कल आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड पर छह लाख बीस हजार रुपये का मौद्रिक जुर्माना भी लगाया।   यह कंपनी ऋण सूचना कंपन...

फ़रवरी 22, 2025 7:26 पूर्वाह्न

views 44

प्रयागराज में महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर अब तक 59 करोड़ 31 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्‍नान कर चुके हैं

प्रयागराज में महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर अब तक 59 करोड़ 31 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्‍नान कर चुके हैं। दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु हर दिन इस दिव्य और भव्य उत्सव में पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।   देश के जाने माने लोगों सहित लगभग एक करोड़ 28 लाख श्रद्धालुओं ने कल संगम में पवित्र ड...

फ़रवरी 22, 2025 7:20 पूर्वाह्न

views 70

महाकुंभ की भीड़ के चलते जनपद-प्रयागराज के लिए यूपी-बोर्ड की परीक्षाएँ स्थगित की गईं

महाकुंभ में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद ने प्रयागराज में 24 फरवरी की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा स्थगित कर दी है। माध्यमिक शिक्षा अनुभाग के संयुक्त सचिव अशोक कुमार के अनुसार ये परीक्षा अब 9 मार्च को होगी।   कक्षा 10 के विधार्थियों की प्राथ...

फ़रवरी 22, 2025 7:13 पूर्वाह्न

views 13

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 119वीं कड़ी होगी। यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्‍यूज ऑन एआईआर मोबाइल ऐप पर प्रसारित होगा।   मन की ब...