फ़रवरी 22, 2025 3:17 अपराह्न

views 38

अमरीका: डोनल्ड ट्रम्प प्रशासन ने देश के सैन्य नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए शीर्ष जनरल और नौसेना प्रमुख को किया बर्खास्त

अमरीका में डोनल्ड ट्रम्प प्रशासन ने देश के सैन्य नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए शीर्ष जनरल और नौसेना प्रमुख को बर्खास्त कर दिया है। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में घोषणा की कि वे ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन चार्ल्स क्यू ब्राउन को बर्खास्त कर रहे हैं और वायु सेना के ...

फ़रवरी 22, 2025 3:08 अपराह्न

views 102

महाराष्ट्र के जालना जिले में आज सुबह एक दुर्घटना में पांच मजदूरों की मौत

महाराष्ट्र के जालना जिले में आज सुबह एक दुर्घटना में पांच मजदूरों की मौत हो गई। मजदूर पासोडी रोड पर एक पुल निर्माण स्थल के पास एक अस्थायी शेड में रह रहे थे। घटना के समय सात मजदूर शेड के बाहर सो रहे थे। कथित तौर पर तेज गति से आ रहे एक टिपर ट्रक चालक ने सोते हुए मजदूरों को नहीं देखा और उन पर रेत उतार ...

फ़रवरी 22, 2025 2:08 अपराह्न

views 18

पुणे में गृह मंत्रालय की पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं गृहमंत्री अमित शाह

केन्‍द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह पुणे में गृह मंत्रालय की पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक की अध्‍यक्षता कर रहे हैं। सम्‍मेलन में महाराष्‍ट्र, गुजरात और गोवा राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री, वरिष्‍ठ मंत्री, केन्‍द्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के, प्रशासक और वरिष्ठ प्रशासन...

फ़रवरी 22, 2025 1:52 अपराह्न

views 17

रेलवे स्टेशन परिसरों के 400 मीटर के दायरे को संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया

रुद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई ब्रॉडगेज रेलवे लाइन परियोजना के तहत निर्माणाधीन तिलणी और घोलतीर रेलवे स्टेशन के आसपास 400 मीटर के क्षेत्र को फ्रीज जोन घोषित किया गया है। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन परिसरों के 400 मीटर के दायरे को संरक्षित क्ष...

फ़रवरी 22, 2025 1:52 अपराह्न

views 14

मसूरी के भट्टा फॉल रोपवे में संयुक्त मॉक ड्रिल की गई

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा देश भर में रोपवे प्रोजेक्ट के लिए मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में मसूरी के भट्टा फॉल रोपवे में संयुक्त मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान रोपवे में फंसे पांच लोगों को रस्सी के सहारे पहाड़ी पर उतारा गया। मॉक ड्रिल में स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ, ...

फ़रवरी 22, 2025 1:51 अपराह्न

views 185

शहीद सैनिकों के आश्रितों को सरकारी सेवाओं में अनुकंपा के आधार पर आवेदन करने के लिए 2 साल के बजाय 5 साल का समय मिलेगा

प्रदेश सरकार ने शहीद सैनिकों के परिवारों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब शहीद सैनिकों के आश्रितों को सरकारी सेवाओं में अनुकंपा के आधार पर आवेदन करने के लिए 2 साल के बजाय 5 साल का समय मिलेगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गत 19 फरवरी को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कैब...

फ़रवरी 22, 2025 1:50 अपराह्न

views 11

राज्य विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन, संसदीय कार्य मंत्री के कल के विवादित बयान को लेकर सदन में विपक्ष का शोर-शराबा

राज्य विधानसभा का बजट सत्र आज शनिवार को भी जारी है, जो आमतौर पर कार्यवाही का दिन नहीं होता। इस बीच, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के कल के विवादित बयान को लेकर विपक्ष ने शोर-शराबा किया।   नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार को घेरते हुए बयान पर सफाई मांगी, ले...

फ़रवरी 22, 2025 1:50 अपराह्न

views 20

एथलेटिक्सः हांग्झो एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता गुलवीर सिंह ने पुरुषों की पांच हजार मीटर की इन्डोर दौड़ में 13 मिनट की बाधा को तोड़कर इतिहास रचा

एथलेटिक्स में, हांग्झो एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता गुलवीर सिंह ने पुरुषों की पांच हजार मीटर की इन्डोर दौड़ में 13 मिनट की बाधा को तोड़ कर इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाले गुलवीर पहले भारतीय हैं। बोस्टन में बीयू टेरियर डीएमआर चैलेंज में गुलवीर ने आश्चर्यजनक रूप से 12 मिनट 59 दशमलव सात-सात सेकंड...

फ़रवरी 22, 2025 1:47 अपराह्न

views 12

केरल में लगभग 26 हजार आशा-कर्मियों को उनके वेतन से वंचित किया गयाः अनिल एंटनी

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि केरल सरकार अक्षमता और विफलता के कारण आशा स्वास्थ्य कर्मियों के बकाया और वेतन का भुगतान करने में विफल रही है। नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में आज मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत लगभग 26 हज...

फ़रवरी 22, 2025 1:43 अपराह्न

views 17

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। श्रीमती गुप्ता ने कल राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की थी।