दिसम्बर 18, 2025 8:48 अपराह्न

views 46

भारतीय तटरक्षक ने अवैध मछली पकड़ने के लिए दो बांग्लादेशी नावों के 35 चालक दल को गिरफ्तार किया

भारतीय तटरक्षक - आई सी जी ने भारत के विशिष्‍ट आर्थिक क्षेत्र के भीतर मछली पकड़ने की अवैध गतिविधियों के लिए दो बांग्‍लादेशी नावों से चालक दल के 35 सदस्‍यों को गिरफ्तार किया है। आई सी जी ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी में नियमित निगरानी अभियान के दौरान 16 दिसंबर को यह गिरफ्तारी की गई...

दिसम्बर 18, 2025 8:44 अपराह्न

views 32

भाजपा ने आरोप लगाया: कांग्रेस संसद में कागज़ फाड़कर लोकतंत्र का मज़ाक उड़ा रही

भारतीय जनता पाटी ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी संसद में कागज़ फाड़कर लोकतंत्र का मज़ाक उड़ा रही है। नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता सैयद ज़फ़र इस्लाम ने लोकसभा में विकसित भारत ग्राम विकास विधेयक, 2025 को लेकर विपक्ष द्वारा किए गए हंगामे का उल्‍लेख किया। क...

दिसम्बर 18, 2025 9:12 अपराह्न

views 82

रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी विधेयक, 2025 पर राज्यसभा में चर्चा शुरू

विकसित भारत - रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) की गारंटी: विकसित भारत - जी राम जी विधेयक, 2025 पर आज राज्‍यसभा में चर्चा शुरू हुई। यह विधेयक विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ग्रामीण विकास ढांचा स्थापित करने का प्रयास करता है। इस विधेयक के अंतर्गत प्रत्येक वित्तीय वर्ष में शारीरिक श...

दिसम्बर 18, 2025 8:38 अपराह्न

views 83

सरकार ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों – आर आर बी के लिए आज एक नया लोगो जारी किया

सरकार ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों - आर आर बी के लिए आज एक नया लोगो जारी किया। वित्त मंत्रालय ने कहा कि यह लोगो प्रगति, पोषण और ज्ञान का प्रतीक है, जो ग्रामीण भारत की सेवा में आर आर बी के मूल मूल्यों को दर्शाता है। वर्तमान में देश भर में 28 आर आर बी सात सौ से अधिक जिलों में 22 हजार से अधिक शाखाओं के ...

दिसम्बर 18, 2025 8:34 अपराह्न

views 45

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने असिता पार्क के हरे-भरे लॉन को आरक्षित करने की अनुमति दी

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने आज आईटीओ के पास स्थित असिता पार्क के हरे-भरे लॉन को विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आरक्षित करने की अनुमति दी है। असिता पार्क में स्वीकृत दैनिक किराया लॉन अनुसार अलग-अलग होगा जिसकी सीमा 40 हजार रुपये से लेकर तीन लाख 30 हजार रुपये तक है। प्राधिकरण ने बताया कि ए...

दिसम्बर 18, 2025 8:25 अपराह्न

views 66

जल शक्ति मंत्रालय नई दिल्ली में सुजल ग्राम संवाद का दूसरा संस्करण आयोजित करेगा

जल शक्ति मंत्रालय कल नई दिल्‍ली में सुजल ग्राम संवाद का दूसरा संस्‍करण आयोजित कर रहा है। मंत्रालय ने बताया कि एक बहुभाषी मंच के रूप में यह महत्‍वपूर्ण पहल केंद्र और ग्रामीण समुदायों के बीच सीधे संवाद की पूर्ति करती है। सुजल ग्राम संवाद नीति निर्माताओं और जमीनी स्‍तर के लोगों के बीच एक सेतु बनाने के ...

दिसम्बर 18, 2025 8:20 अपराह्न

views 61

खेलो इंडिया योजना के तहत अप्रैल 2024 तक 28,000 से अधिक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण: केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने बताया है कि अप्रैल 2024 तक खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत देशभर के खेलो इंडिया केंद्रों में 28 हजार से अधिक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया है। खेल और युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि पूरे देश में नौ सौ 91 खेलो इंडिया केंद्र...

दिसम्बर 18, 2025 8:06 अपराह्न

views 54

ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने हिंसा की साजिश रच रहे सात लोगों को सिडनी से गिरफ्तार किया

ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने आज सिडनी में सात लोगों को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार ये लोग शहर में हिंसा की साजिश रच रहे थे। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने कहा कि उन्हें इस मामले की जांच से बॉन्डी बीच आतंकी हमले का कोई भी संबंध नहीं मिला है। मीडिया खबरों के अनुसार वाहन में सवार लोग बॉन्डी बीच जा रहे थे। पु...

दिसम्बर 18, 2025 8:01 अपराह्न

views 36

केंद्रीय मंत्रियों ने पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित होने पर दी बधाई

केंद्रीय मंत्री अमित शाह, डॉ. एस. जयशंकर और जगत प्रकाश नड्डा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित होने पर बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह सम्मान मिलना उनकी दूरदर्शिता और वैश्विक नेता के रूप में उनकी स्वीकृति...

दिसम्बर 18, 2025 7:59 अपराह्न

views 31

दूरसंचार विभाग ने आंध्र प्रदेश के120 गांवों में मोबाइल नेटवर्क कवरेज को दी मंजूरी

दूरसंचार विभाग ने आंध्र प्रदेश के नौ जिलों के लगभग एक सौ 20 गांवों में मोबाइल नेटवर्क कवरेज को मंजूरी दे दी है, जहां फिलहाल कनेक्टिविटी नहीं है। इन गांवों में पहली बार मोबाइल सेवाएं उपलब्ध होंगी। यह परियोजना डिजिटल भारत निधि योजना के अंतर्गत लागू की जाएगी। केंद्र सरकार इस परियोजना पर एक सौ बीस करोड़...