फ़रवरी 22, 2025 10:02 अपराह्न

views 24

छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव जारी

छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव जारी है। मौसम विज्ञानी एच.पी. चन्द्रा ने बताया कि अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। बस्तर संभाग के दक्षिणी भाग में बादल छाए रह सकते हैं।      

फ़रवरी 22, 2025 10:02 अपराह्न

views 17

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत कल छत्तीसगढ़ के पचास विकासखण्डों में मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत कल तेईस फरवरी को छत्तीसगढ़ के पचास विकासखण्डों में मतदान होगा। बस्तर संभाग को छोड़कर सभी जगहों को सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। बस्तर संभाग के मतदाता सुबह छह बजकर पैंतालीस मिनट से दोपहर दो बजे तक वोट डाल सकते हैं। निर्वाचन आयोग के अधि...

फ़रवरी 22, 2025 10:02 अपराह्न

views 31

छत्तीसगढ़ में मिशन क्लीन सिटी के तहत कार्यरत स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों को अब रोटेशन के आधार पर मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

छत्तीसगढ़ में मिशन क्लीन सिटी के तहत कार्यरत स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों को अब रोटेशन के आधार पर साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। साथ ही उनके लिए काम करने की अवधि रोजाना आठ घंटे निर्धारित की गई है। इसके अलावा उन्हें हर महीने एक दिन का सवैतनिक आकस्मिक अवकाश भी मिलेगा। नगरीय प्रशासन और विकास विभाग ने इस सं...

फ़रवरी 22, 2025 10:02 अपराह्न

views 14

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल ने आज प्रदेश के किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल ने आज प्रदेश के किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मंत्रिमंडल की यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में हुई। मंत्रिमंडल ने छत्तीसगढ़ राज्य भंडार क्रय नियम में छूट प्रदत्त संस्थाओं की सूची मे...

फ़रवरी 22, 2025 9:44 अपराह्न

views 37

रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर शक्‍तिकांत दास को प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव द्वितीय किया गया नियुक्‍त

रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर शक्‍तिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का प्रधान सचिव द्वितीय नियुक्‍त किया गया है। श्री दास के चयन को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है। वे तमिलनाडु कैडर के 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। श्री दास का कार्यकाल अगले आदेश तक ...

फ़रवरी 22, 2025 9:15 अपराह्न

views 17

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने छात्रों से अपनी क्षमता का दोहन करने और देश की प्रगति में योगदान देने का आग्रह किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने छात्रों से अपनी क्षमता का दोहन करने और देश की प्रगति में योगदान देने का आग्रह किया है। श्री धनखड ने आज महाराष्ट्र में डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के 65वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए आर्थिक और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की तीव्र वृद्धि का ...

फ़रवरी 22, 2025 9:15 अपराह्न

views 26

स्वास्थ्य सेवा विशेषाधिकार नहीं बल्‍कि मौलिक अधिकार है: डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवा विशेषाधिकार नहीं बल्‍कि मौलिक अधिकार है। आज नई दिल्ली में 12वें अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य संवाद को संबोधित करते हुए, डॉ. जयशंकर ने जोर देकर कहा कि ग्लोबल साउथ के देश अनिश्चित आपूर्ति श्रृंखलाओं और वैश्विक अर्थव्यवस्था की अनिश्चितताओं के बंधक नहीं बन...

फ़रवरी 22, 2025 9:14 अपराह्न

views 17

रूस और अमरीका के प्रतिनिधियों के बीच दूसरी बैठक अगले दो सप्‍ताह के भीतर निर्धारित की गई

रूस और अमरीका के प्रतिनिधियों के बीच दूसरी बैठक अगले दो सप्‍ताह के भीतर निर्धारित की गई है। रूस की सरकारी संवाद समिति आरआईए ने आज रूसी विदेशमंत्री सर्गेई रयाबकोव के हवाले से बताया कि यह बैठक किसी तीसरे देश में होगी। उन्‍होंने बताया कि दोनों पक्ष मुददों के समाधान पर विचार-विमर्श के लिए सैद्धांतिक रूप...

फ़रवरी 22, 2025 9:45 अपराह्न

views 17

तेलंगाना: नगरकुर्नूल जिले में सेना की बचाव टीमें की कार्य जारी, जिले में छत गिरने से आठ मजदूर फंस गये थे

तेलंगाना के नगरकुर्नूल जिले में, सेना की बचाव टीमें उस सुरंग तक पहुंचने वाली हैं जिसकी छत गिरने से आठ मजदूर फंस गये थे। राज्य के सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने मीडिया को बताया कि श्रमिकों को बचाने के लिए सेना से मदद मांगी गई है और बचाव दल के सुरंग तक जल्‍द पहुंचने की संभावना है। इस घटना में दस ...

फ़रवरी 22, 2025 9:13 अपराह्न

views 17

मणिपुर में चूडाचांदपुर जिले के जोमी और कूकी समुदाय ने सुरक्षाबलों को 16 हथियार और गोलाबारूद सौंपा

मणिपुर में चूडाचांदपुर जिले के जोमी और कूकी समुदाय ने सुरक्षाबलों को 16 हथियार और गोलाबारूद सौंपा हैं। इससे पहले मणिपुर के राज्‍यपाल अजय कुमार भल्‍ला ने बृहस्‍पतिवार को सभी समुदायों के सदस्‍यों से पुलिस के लूटे गए हथियारों और अवैध हथियारों को सात दिन के भीतर जमा कराने की अपील की थी। राजभवन से जारी ए...