फ़रवरी 23, 2025 9:31 पूर्वाह्न

views 50

फलस्तीनी बंधक तभी छोड़े जाएंगे जब हमास बंधकों की रिहाई को तमाशा न बनाए: इस्राइल

    इस्राइल ने कहा है कि वह फलस्‍तीन के 620 बंधकों को तभी रिहा करेगा जब फलस्तीनी आतंकी गुट हमास बंधकों की सम्मानजनक तरीक़े से अगली रिहाई की पुष्टि कर दे। इस्रायल का कहना है कि फलस्तीनी बंधक तभी छोड़े जाएंगे जब हमास बंधकों की रिहाई को तमाशा न बनाए।      हमास द्वारा छोड़े गए बंधकों में से कुछ बंधक वे ...

फ़रवरी 23, 2025 9:28 पूर्वाह्न

views 49

नौसेना ने सेवा से हटाए गए पोत आईएनएस गुलदार को महाराष्‍ट्र पर्यटन विकास निगम को सौंपा, देश के पहले अंडरवाटर म्‍यूजियम के रूप में किया जाएगा विकसित

  नौसेना ने सेवा से हटाए गए पोत आईएनएस गुलदार को महाराष्‍ट्र पर्यटन विकास निगम को सौंप दिया है। इस पोत को देश के पहले अंडरवाटर म्‍यूजियम के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे तटवर्ती समुदायों के लिए आजीविका के अवसर बढ़ेंगे और अंडरवाटर पर्यटन के क्षेत्र में भारत की स्थिति मज़बूत होगी। इस पहल से नौसेना क...

फ़रवरी 23, 2025 9:23 पूर्वाह्न

views 11

क्रिकेट: महिला प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 33 रनों से हराया

    महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में बेंगलुरू में कल यूपी वारियर्स ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 33 रनों से हरा दिया। यूपी वारियर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 177 रन बनाए। जवाब में दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम 19 ओवर और 3 गेंदों में 144 रन ही बना सकी।      यूपी वारियर्स के लिए ग्रेस हैरिस ने चार विकेट लिए जिसमें ...

फ़रवरी 23, 2025 8:32 पूर्वाह्न

views 89

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज राजस्थान की राजधानी जयपुर के दौरे पर रहेंगे

  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक दिन दौरे पर रहेंगे। यात्रा के दौरान श्री धनखड़ जयपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

फ़रवरी 23, 2025 8:29 पूर्वाह्न

views 82

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिन के दौरे पर रहेंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्य प्रदेश, बिहार और असम का तीन दिन का दौरा आज से शुरु हो रहा है। वे आज मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में, बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे। इस कैंसर अस्पताल में मुफ्त इलाज होगा। श्री मोदी भोपाल में दो दिन के वैश्विक निवेशक शिखर सम्म...

फ़रवरी 23, 2025 8:25 पूर्वाह्न

views 44

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के 100 दिन के टीबी उन्मूलन अभियान में 5 लाख से अधिक टीबी मरीजों का पता चला

    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के 100 दिन के टीबी उन्मूलन अभियान में देश में पांच लाख से अधिक टीबी मरीजों का पता चला है। इस अभियान में शामिल 455 जिलों में टीबी के 3 लाख 57 हजार से अधिक मरीजों की जानकारी मिली है। मंत्रालय ने कहा कि इस बीमारी के लिए अभियान के दौरान 10 करोड़ से अधिक लोगों की ज...

फ़रवरी 23, 2025 1:06 अपराह्न

views 120

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी से 'मन की बात' कार्यक्रम में श्रोताओं के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 119वीं कड़ी होगी। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूज़ ऑन एआईआर मोबाइल ऐप पर किया जाएगा। ...

फ़रवरी 23, 2025 8:22 पूर्वाह्न

views 6

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में सुरंग में फंसे आठ लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी

तेलंगाना में नागरकुरनूल जिले में दोमाला पेंटा के पास एक सुरंग की छत ढहने से फंसे आठ लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं। ये दुर्घटना कल सुबह श्री सैलाम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग में हुई। आपदा प्रबंधन और सिंगरेनी कोलियरीज की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं।   ज़िलाधिकारी बधावत संतोष और पुलिस अधीक्षक वै...

फ़रवरी 23, 2025 7:54 पूर्वाह्न

views 41

क्रिकेट: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराया

    आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया ने कल इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए ऑस्‍ट्रेलिया को 352 रन का लक्ष्य दिया जिसे ऑस्‍ट्रेलिया ने 48वें ओवर में हासिल कर लिया। इंग्‍लैंड की ओर से बेन डकेट ने सर्वाधिक 165 और ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से जॉश इंगलिस ने...

फ़रवरी 23, 2025 7:46 पूर्वाह्न

views 63

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं से ‘सरकारी नौकरी’ की मानसिकता से आगे बढ़ने और अपने कारोबार के अवसर तलाशने की अपील की

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं से 'सरकारी नौकरी' की मानसिकता से आगे बढ़ने और अपने कारोबार के अवसर तलाशने की अपील की है। कल जम्मू में राजकीय महिला कॉलेज में राष्ट्रीय स्टार्टअप महोत्सव का उद्घाटन करते हुए, श्री सिंह ने कृषि से जुड़े स्टार्ट-अप और ख़ासकर बैंगनी क्रांति की ...