फ़रवरी 23, 2025 9:02 अपराह्न

views 78

महाकुंभ में आज 1 करोड़ 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्‍नान किया

प्रयागराज में महाकुंभ में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं। आज एक करोड़ 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्‍नान किया। महाकुंभ में विभिन्‍न अध्‍यात्मिक आयोजनों का कार्यक्रम किया जा रहा है। कांची कामाकोटि पीठ ने आज महाकुंभ मेला महोत्‍सव का आयोजन किया।   उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदि...

फ़रवरी 23, 2025 8:56 अपराह्न

views 53

रेल विभाग ने महाकुंभ जाने वाली 5 अनारक्षित रेलगाड़ियों का संचालन किया

रेल विभाग प्रयागराज में महाकुंभ जाने वाले लोगों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पर तीर्थ यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कल पांच अनारक्षित रेलगाड़ियों का संचालन किया गया।

फ़रवरी 23, 2025 8:54 अपराह्न

views 6

यूरोमंडल की सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था जर्मनी में नई सरकार के गठन के लिए मतदान जारी

यूरोमंडल की सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था जर्मनी में नई सरकार के गठन के लिए मतदान हो रहा है। इस चुनाव से नई संसद का फैसला होगा। इस मध्‍यावधि चुनाव में तकरीबन पांच करोड़ नब्‍बे लाख पात्र मतदाता हैं। भारतीय समयानुसार मतदान आज रात 10 बजकर तीस मिनट पर समाप्‍त होगा।       जर्मनी में इस साल सितंबर में चुन...

फ़रवरी 23, 2025 8:52 अपराह्न

views 12

इस्राइल ने अपने कब्‍जे वाले वेस्‍ट बैंक में टैंक भेजकर सैन्‍य अभियान तेज करने और फलस्‍तीनियों द्वारा खाली किये गये क्षेत्र में सेना रखने की घोषणा की

इस्राइल ने अपने कब्‍जे वाले वेस्‍ट बैंक में टैंक भेजकर सैन्‍य अभियान तेज करने और फलस्‍तीनियों द्वारा खाली किये गये क्षेत्र में सेना रखने की घोषणा की है। इससे हजारों फलस्‍तीनी लोगों को अपने घरों की ओर वापसी करने से रोका जा सकेगा।       इस्राइली रक्षा मंत्री इस्राइल कटज् ने आज कहा कि उन्‍होंने वे...

फ़रवरी 23, 2025 8:51 अपराह्न

views 15

हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला संपन्न हुआ

हरियाणा के फरीदाबाद में 7 फरवरी से शुरू हुआ सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला आज संपन्न हो गया। 17 दिनों तक चले इस मेले में 42 देशों के कलाकारों ने हिस्सा लिया और अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।   इस बार मेले में थीम राज्‍य के तौर पर मध्य प्रदेश और ओडिशा ने हिस्सा लिया। मेले के समापन समारोह मे...

फ़रवरी 23, 2025 8:49 अपराह्न

views 32

भारत ने विशाल विविधता के बावजूद संसदीय लोकतंत्र को सफलतापूर्वक अपनायाः ओम बिरला

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि विश्‍व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत ने विशाल विविधता के बावजूद संसदीय लोकतंत्र को सफलतापूर्वक अपनाया है। आज नई दिल्‍ली में अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के सदस्‍यों को संबोधित करते हुए उन्‍होंने यह बात कही।   श्री बिरला ने कहा कि आईआईटी और एनआईटी जैसे देश के शैक...

फ़रवरी 23, 2025 8:29 अपराह्न

views 10

फेज-चार मजेंटा लाइन एक्सटेंशन कॉरिडोर में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पर अब तक के सबसे ऊंचे बिंदु का निर्माण पूरा

दिल्ली मेट्रो रेल निगम- डीएमआरसी ने हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास फेज-चार मजेंटा लाइन एक्सटेंशन कॉरिडोर में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पर अब तक के सबसे ऊंचे बिंदु का निर्माण पूरा किया है। इससे पहले धौला कुआं पर बना बिंदु सबसे ऊंचा था।   यह बिंदु हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन के खंबा नंब...

फ़रवरी 23, 2025 9:16 अपराह्न

views 15

वनडे में सबसे तेजी से 14 हजार रन बनाने वाले बल्‍लेबाज विराट कोहली

दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पाकिस्तान ने भारत को 242 रन का लक्ष्‍य दिया है। जवाब में भारत ने ताजा समाचार मिलने तक 32वें ओवर में 2 विकेट पर 172 रन बना लिए हैं। विरोट कोहली 65 और श्रेयस अय्यर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।   इस बीच, कोहली ने वनडे में सबसे तेजी से 14 हजार र...

फ़रवरी 23, 2025 7:34 अपराह्न

views 23

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक महिला तस्‍कर से लगभग दो किलोग्राम उच्‍च गुणवत्‍ता वाली चरस बरामद की

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक महिला तस्‍कर से लगभग दो किलोग्राम उच्‍च गुणवत्‍ता वाली चरस बरामद की। पुलिस के अनुसार अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग पांच लाख रूपये है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी महिला पिछले एक साल से दिल्‍ली सहित अन्‍य राज्‍यों में मादक पदार्थो की आपूर्ति कर रही थी।  ...

फ़रवरी 23, 2025 7:33 अपराह्न

views 8

मनसुख मांडविया सोमवार को नई दिल्‍ली में सामाजिक न्‍याय पर दो-दिवसीय क्षेत्रीय संवाद का शुभारंभ करेंगे

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया कल नई दिल्‍ली में सामाजिक न्‍याय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय संवाद का शुभारंभ करेंगे। अंतर्राष्‍ट्रीय श्रम संगठन और सामाजिक न्‍याय पर वैश्विक गठबंधन के सहयोग से भारत इस क्षेत्रीय संवाद का आयोजन कर रहा है।   सामाजिक न्‍याय पर वैश्विक गठबंधन, अंतर्राष्‍ट्र...