फ़रवरी 26, 2025 1:54 अपराह्न

views 17

प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर बदली करवट

    प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। उत्तरकाशी के यमुनोत्री धाम सहित राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी की ख़बर है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले दो दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, जबकि...

फ़रवरी 26, 2025 1:54 अपराह्न

views 28

डैशबोर्ड से उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन प्रणाली को अधिक सटीक बनाने में मदद मिलेगी

  राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के डैशबोर्ड से उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन प्रणाली को अधिक सटीक, त्वरित और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। इससे आपदा की घटनाओं का त्वरित विश्लेषण करने और उचित निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। आपदा संबंधी डेटा को किसी भी स्थान से ऑनलाइन एक्सेस किया जा सकेगा। सभी जिलों ...

फ़रवरी 26, 2025 1:54 अपराह्न

views 23

हरिद्वार में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले अर्ध कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

  हरिद्वार में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले अर्ध कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अर्ध कुंभ का आयोजन पहले से कहीं अधिक भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने पर चर्चा की गई। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आगा...

फ़रवरी 26, 2025 1:54 अपराह्न

views 34

आगामी 2 मई को सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

  रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 2 मई को सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। आज महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर केदारनाथ धाम के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी मे पंचांग गणना के अनुसार कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई। 

फ़रवरी 26, 2025 1:54 अपराह्न

views 24

उत्तराखंड में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है

  उत्तराखंड में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेशभर के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। राजधानी देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी सहित प्रदेश के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालु जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर महादेव की आराधना में ल...

फ़रवरी 26, 2025 12:52 अपराह्न

views 17

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने मोनाको महिला ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट के छठे राउंड में हार के बाद रोमांचक वापसी की

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने मोनाको महिला ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट के छठे राउंड में हार के बाद रोमांचक वापसी की है। हम्पी ने स्पेन की सरसादात खादेम को हराकर टूर्नामेंट में स्थिति मजबूत कर ली है। इस जीत के साथ हम्‍पी कुल चार अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है।

फ़रवरी 26, 2025 12:50 अपराह्न

views 16

गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कोयंबटूर में पार्टी के नये भवन का किया उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कोयंबटूर में पार्टी के नये भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर एक पौधा भी लगाया। गृह मंत्री आज रात कोयंबटूर में ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि समारोह में शामिल होंगे। श्री शाह का कल शाम हवाई अड्डे पर सूचना और प्रसारण र...

फ़रवरी 26, 2025 12:27 अपराह्न

views 19

मध्य प्रदेश में महाशिवरात्रि पर सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़

मध्य प्रदेश में महाशिवरात्रि पर सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंगों में आज सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लगी हुई है।

फ़रवरी 26, 2025 12:26 अपराह्न

views 42

डीपीआईआईटी ने नवाचार को बढ़ावा देने और देश में विनिर्माण में तेजी लाने के लिए पेटीएम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग-डीपीआईआईटी ने नवाचार को बढ़ावा देने और देश में विनिर्माण तथा फिनटेक स्टार्टअप के विकास में तेजी लाने के लिए पेटीएम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि साझेदारी का उद्देश्य मेंटरशिप और नवाचार मार्गदर्शन के माध्यम से फि...

फ़रवरी 26, 2025 12:25 अपराह्न

views 77

रेलवे ने महाशिवरात्रि के अवसर पर संगम में डुबकी लगाकर महाकुंभ से घर लौटने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए विशेष प्रबंध

रेलवे ने महाशिवरात्रि के अवसर पर संगम में डुबकी लगाकर महाकुंभ से घर लौटने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आज सवेरे नौ बजे तक प्रयागराज के विभिन्‍न स्‍टेशनों से एक सौ पन्‍द्रह रेलगाडियां चलाईं। रेल मंत्रालय ने बताया कि करीब छह लाख यात्रियों ने इन रेलगाडियों में यात्रा की। मंत्रालय ने बताया कि महाशि...