फ़रवरी 27, 2025 12:57 अपराह्न

views 25

चुनौतियों के बावजूद विकास के साथ आगे बढ़ रहा है भारत: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन

  वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर सभी चुनौतियों के बावजूद भारत विकास के साथ आगे बढ़ रहा है। आज नई दिल्ली में एक मीडिया कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए सुश्री सीतारामन ने कहा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के केन्‍द्रीकरण के कारण अनेक चुनौतियां सामने आ रही हैं। वैश्विक व्यवस्था ...

फ़रवरी 27, 2025 12:42 अपराह्न

views 119

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण भारी बारिश और बर्फबारी जारी

    हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण भारी बारिश और बर्फबारी जारी है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों की ऊंची चोटियों पर रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है, जबकि शिमला और अन्य निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे तापमान में ...

फ़रवरी 27, 2025 12:39 अपराह्न

views 59

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाकुंभ को एकता का महायज्ञ बताया, कहा- देश को अपनी विरासत पर गर्व है

  महाकुंभ को एकता का महायज्ञ बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि देश को अपनी विरासत पर गर्व है और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह परिवर्तन के युग की शुरुआत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी संख्या ...

फ़रवरी 27, 2025 12:32 अपराह्न

views 20

कल मुंबई में एक रोड शो में भाग लेंगे केन्द्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी

    केन्द्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी कल मुंबई में एक रोड शो में भाग लेंगे। कोयला मंत्रालय द्वारा आयोजित इस रोड शो में कोयला क्षेत्र में निवेश के अवसरों और वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी को प्रदर्शित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रमुख हितधारकों, उद्योग जगत के लोगों और निवेशकों को एक साथ लाएगा।...

फ़रवरी 27, 2025 12:30 अपराह्न

views 35

गृह मंत्री अमित शाह आज चित्रकूट में नानाजी देशमुख की 15वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में होंगे शामिल

  गृह मंत्री अमित शाह आज सतना जिले के चित्रकूट में भारत रत्न नानाजी देशमुख की 15वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। दीनदयाल शोध संस्थान के महाप्रबंधक अमिताभ वशिष्ठ ने बताया कि श्रद्धांजल...

फ़रवरी 27, 2025 12:26 अपराह्न

views 37

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू

    गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। राज्य में 14 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाएं आज से 17 मार्च तक आयोजित की जाएगी।     कक्षा 10वीं के लिए 989 और 12वीं के लिए 672 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुचारू ...

फ़रवरी 27, 2025 12:19 अपराह्न

views 37

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज गुजरात ​के केवडिया में प्रतिष्ठित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने जंगल सफारी की और एकता नगर में विविध वन्य जीवन का भ्रमण किया। सुश्री मुर्मु का एकता नगर में एकता कौशल विकास केंद्र का दौरा करने ...

फ़रवरी 27, 2025 11:37 पूर्वाह्न

views 25

प्रयागराज से लगभग 4.5 करोड़ यात्रियों ने ट्रेनों के माध्यम से यात्रा की: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ के लिए 16 हजार से अधिक ट्रेनें चलाई गईं। प्रयागराज जंक्शन पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि प्रयागराज से लगभग 4 करोड़ 50 लाख यात्रियों ने ट्रेनों के माध्यम से यात्रा की। उन्होंने बताया कि रेलवे ने पिछले ढाई वर्ष ...

फ़रवरी 27, 2025 11:33 पूर्वाह्न

views 41

पंजाब एरिना पोलो चैलेंज कप का छठा संस्करण 14 मार्च से आयोजित किया जाएगा

    पंजाब एरिना पोलो चैलेंज कप का छठा संस्करण 14 मार्च से पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला समारोह के दौरान आयोजित किया जाएगा। पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने एक संवाददाता सम्‍मेलन में इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश भर के शीर्ष खिलाड़ी भाग लेंगे। ...

फ़रवरी 27, 2025 11:30 पूर्वाह्न

views 29

पंजाब में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की 341 हृदय सर्जरी की गईं

  पंजाब में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के हिस्से के रूप में राज्य स्वास्थ्य विभाग ने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की 341 हृदय सर्जरी की हैं। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य अपने सबसे युवा नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा कर...