फ़रवरी 27, 2025 1:26 अपराह्न

views 11

खूंटी जिले में अफीम की खेती के खिलाफ व्यापक अभियान

  खूंटी जिले में अफीम की खेती के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस सिलसिले में जिले की सभी 86 पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आय के साघन होने से ग्रामीण अफीम की खेती से परहेज ...

फ़रवरी 27, 2025 1:25 अपराह्न

views 14

झारखंड हाईकोर्ट ने टैक्स से जुड़े एक मामले में राज्य सरकार पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया

  झारखंड हाईकोर्ट ने टैक्स से जुड़े एक मामले में राज्य सरकार पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत ने सरकार को प्रार्थी की कंपनी मेसर्स कैस्ट्रोल इंडिया लिमिटेड की दो साल की असेसमेंट राशि नौ फीसदी ब्याज के साथ छह सप्ताह में वापस करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में मेसर्स कैस्ट्रोल इंडिया...

फ़रवरी 27, 2025 1:24 अपराह्न

views 16

सुरंग में फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए बचाव दल का प्रयास जारी

  तेलंगाना में श्रीसैलम लेफ्ट बैंक कैनाल- एसएलबीसी सुरंग में फंसे झारखंड के चार समेत आठ श्रमिकों को बचाने के लिए बचाव दल का प्रयास जारी है। अब तक सुरंग में फंसे लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है। तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी ने बताया कि बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए ठोस कार्...

फ़रवरी 27, 2025 1:22 अपराह्न

views 22

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाया

  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे को फिर से उठाया है। सरायकेला-खरसांवा जिले गम्हरिया में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री सोरेन ने दुमका जेल से बांग्लादेशी नागरिक नजमुल हवलदार की रिहाई का कड़ा व...

फ़रवरी 27, 2025 1:21 अपराह्न

views 14

झारखंड सरकार ने ट्राइबल एडवाइजरी कमिटी का गठन किया

  राज्य सरकार ने ट्राइबल एडवाइजरी कमिटी-टीएसी का गठन कर लिया है। नए टीएसी में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अध्यक्ष होंगे, जबकि समाज कल्याण मंत्री चमरा लिंडा पदेन उपाध्यक्ष होंगे। एससी, एसटी, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। टीएसी में कुल 19 सदस्...

फ़रवरी 27, 2025 1:20 अपराह्न

views 14

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में आज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर चालू वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेंगे

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में आज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर चालू वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेंगे। इसके पहले सदन में प्रश्न काल चलेगा, जिसमें सदस्य अपने-अपने क्षेत्र के सवाल पूछेंगे, जिसका जवाब सरकार की ओर से दिया जाएगा। कल झारखंड की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखी जा...

फ़रवरी 27, 2025 1:16 अपराह्न

views 27

जमुई के नागी-नकटी पक्षी अभ्यारण्य में आज से दो दिवसीय कलरव पक्षी महोत्सव की शुरूआत

जमुई के नागी-नकटी पक्षी अभ्यारण्य में आज से दो दिवसीय कलरव पक्षी महोत्सव की शुरूआत हो रही है। इस महोत्सव में देश-विदेश के कई पक्षी विशेषज्ञ, वैज्ञानिक तथा जल और मृदा विशेषज्ञ शामिल होंगे।

फ़रवरी 27, 2025 1:16 अपराह्न

views 33

बिहार में सड़क हादसों और डूबने की घटनाओं में 17 लोगों की मौत

प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान सड़क हादसों और डूबने की घटनाओं में 17 लोगों की मौत हो गयी। डूबने की घटना में नौ जबकि सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत की खबर है। पटना के कलेक्ट्रेट घाट पर गंगा नदी में डूबने से चार युवकों की मौत हो गयी। वहीं, दो युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से बच...

फ़रवरी 27, 2025 1:15 अपराह्न

views 15

आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ के दृष्टिकोण से 164 स्थलों को संवेदनशील माना

आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ के दृष्टिकोण से 164 स्थलों को संवेदनशील माना है। इन स्थलों को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी जल संसाधन विभाग को सौंपी गयी है। राज्य सरकार ने इस कार्य के लिए 450 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। गौरतलब है कि बिहार में एक जून से बाढ़ अवधि की शुरुआत होती है। इसे देखते हुये संवेदनश...

फ़रवरी 27, 2025 1:14 अपराह्न

views 36

बिहार के 49 रेल गुमटी पर होगा नए आरओबी का निर्माण

प्रदेश के 49 रेल गुमटी पर नए रेलवे ऊपरी पुल, आरओबी का निर्माण होगा। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार को इस संबंध में पत्र भेजा है। पत्र में रेलवे से इन आरओबी को बनाने के लिए सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का अनुरोध किया गया है।