फ़रवरी 28, 2025 4:11 अपराह्न

views 15

उत्तराखंड के चमोली जिले में बर्फीला तूफान के कारण फंसे श्रमिकों को बचाने का प्रयास जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले में माणा के पास आज सुबह बर्फीला तूफान आ गया। जिला प्रशासन ने बताया कि बर्फीले तूफान वाले स्‍थान के पास 57 मजदूर रह रहे थे। सीमा सडक संगठन के कमांडर अंकुर महाजन ने पुष्टि की है कि दस श्रमिकों को बचाया गया है और अन्य को बचाने का प्रयास जारी है।

फ़रवरी 28, 2025 3:59 अपराह्न

views 10

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज दो प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज दो प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। कुछ देर पहले सेंसेक्स एक हजार चार सौ से ज्‍यादा अंक गिरकर 73 हजार 209 पर था। ताजा समाचार मिलने तक नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 428 अंक की गिरावट के साथ  22 हजार 116 पर आ गया था।

फ़रवरी 28, 2025 3:59 अपराह्न

views 19

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में यूरोपीय आयोग के रक्षा और अंतरिक्ष आयुक्त एंड्रियस कुबिलियस के साथ बैठक की

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में यूरोपीय आयोग के रक्षा और अंतरिक्ष आयुक्त एंड्रियस कुबिलियस के साथ बैठक की। बैठक के दौरान, उन्होंने हिन्‍दप्रशांत क्षेत्र में समुद्री गतिविधियों और सूचना साझा करने पर ध्यान केंद्रित किया तथा द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने...

फ़रवरी 28, 2025 3:58 अपराह्न

views 21

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मानव जाति के सर्वांगीण विकास के लिए विज्ञान के अनुप्रयोग पर बल दिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मानव जाति के सर्वांगीण विकास के लिए विज्ञान के अनुप्रयोग पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि विज्ञान में प्रगतिशील विकास, आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। हैदराबाद के गाचीबाउली स्टेडियम में आज युवाओं, मुख्य रूप से विद्यार्थियों की विशाल सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री न...

फ़रवरी 28, 2025 3:52 अपराह्न

views 18

उत्‍तराखण्‍ड में भारी बर्फबारी के बाद आज बद्रीनाथ धाम में हिमस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई श्रमिकों के दबे होने की आशंका

उत्‍तराखण्‍ड में भारी बर्फबारी के बाद आज बद्रीनाथ धाम में हिमस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई श्रमिकों के बर्फ के नीचे दबे होने की आशंका है। यह घटना माणा को घस्तोली से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। अब तक दस श्रमिकों को बचाया जा चुका है और बर्फ के नीचे दबे अन्य लोगों को बचाने के लिए बच...

फ़रवरी 28, 2025 3:51 अपराह्न

views 13

चिली ओपन टेनिस में मेन्‍स डबल्‍स का सेमीफाइनल आज

चिली ओपन टेनिस में मेन्‍स डबल्‍स के सेमीफाइनल में आज भारत के ऋत्विक चौधरी बोलिपल्ली और कोलंबिया के निकोलस बैरिएंटोस की जोडी का मुकाबला अर्जेंटीना के गुइडो आंद्रेओज़ी और फ्रांस के थियो एरिबेज से होगी। मैच रात 12 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगा। इससे पहले, बोलिपल्ली और बैरिएंटोस ने क्वार्टर फाइनल में ब्राजी...

फ़रवरी 28, 2025 8:42 अपराह्न

views 10

ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर 8.25% की ब्याज दर को अपरिवर्तित रखा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर आठ दशमलव दो पांच प्रतिशत की ब्याज दर को अपरिवर्तित रखा है और उसी दर पर ब्याज देने की सिफारिश की है। सात करोड़ से अधिक ग्राहकों के ईपीएफ खातों का प्रबंधन करने वाले ईपीएफओ ने वर्ष 2022-23 में ...

फ़रवरी 28, 2025 2:27 अपराह्न

views 10

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गृह मंत्री आशीष सूद और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव और इंटेलिजेंस ब्‍यूरो प्रमुख के साथ गृह म...

फ़रवरी 28, 2025 4:15 अपराह्न

views 22

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के बीच नई दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। अध्यक्ष वॉन डेर लेयेन 22 यूरोपीय संघ आयुक्तों के साथ भारत की दो दिवसीय यात्रा पर कल दिल्ली पहुंचीं। यह ईयू कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स की भारत की पहली यात्रा है। इस यात्रा से द्विप...

फ़रवरी 28, 2025 2:15 अपराह्न

views 37

यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष ने कहा- भारत और यूरोपीय संघ इस साल के अंत तक मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे देंगे

भारत दौरे पर आई यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा है कि भारत और यूरोपीय संघ इस वर्ष के अंत तक एक मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने पर विचार कर रहे हैं। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और वह इस वर्ष इसे पूरा करने पर सह...