मार्च 1, 2025 3:49 अपराह्न

views 22

मौसम विभाग ने चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हिमस्खलन की संभावना जताई

मौसम विभाग ने आज चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हिमस्खलन की संभावना जताई है। हिमस्खलन की दृष्टि से चमोली जिले को सबसे अधिक संवेदनशील बताया गया है। विभाग ने प्रदेश के मैदानी इलाकों और पर्वतीय जिलों के निचले हिस्सों में बारिश ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी...

मार्च 1, 2025 3:49 अपराह्न

views 18

हरिद्वार में भूमि संबंधी प्रकरणों की जांच में आई तेजी

राज्य विधानसभा में नया भू-कानून पारित होने के बाद हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से भूमि संबंधी प्रकरणों की जांच में तेजी लाई जा रही है। बाहरी प्रदेशों के जिन लोगों ने जिले में नियमों के विरुद्ध जमीन खरीदी है या जमीन खरीद कर निर्धारित प्रयोजन के विरुद्ध उसका उपयोग किया है, ऐसी संपत्तियों को सरकार में न...

मार्च 1, 2025 3:48 अपराह्न

views 73

38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की कवायद शुरू

38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की कवायद शुरू कर दी गई है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में आयोजित बैठक में इसमें तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को पदक विजेताओं के नियुक्ति...

मार्च 1, 2025 3:48 अपराह्न

views 193

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में चतुर्थ श्रेणी के 1 हजार 300 पदों को जल्द भरा जाएगा

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से खाली पड़े चतुर्थ श्रेणी के 1 हजार 300 पदों को जल्द भरा जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इन पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।     स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून में विभागीय समीक्षा ...

मार्च 1, 2025 3:47 अपराह्न

views 17

हरिद्वार के दो स्कूलों में नहीं मिला एक भी बच्चा, तीसरे में 200 बच्चों की मिली फर्जी हाजिरी

हरिद्वार जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी के.के गुप्ता ने धनपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों स्कूलों में एक भी बच्चा नहीं मिला। साथ ही दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक भी नहीं मिले।   दूसरी ओर गांव रावली महदूद के राजकीय प्रा...

मार्च 1, 2025 3:46 अपराह्न

views 18

उत्तरकाशी में इमरजिंग टेक्नोलॉजी लैब और इंजीनियरिंग वर्कशॉप का लोकार्पण

उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तरकाशी के प्रौद्योगिकी संस्थान, बौन में इमरजिंग टेक्नोलॉजी लैब और इंजीनियरिंग वर्कशॉप का लोकार्पण किया। इससे वहां पर तकनीकी शिक्षा के छात्रों को प्रयोगात्मक शिक्षा का ज्ञान मिल पाएगा। इस मौके पर अमर बलिदानियों की स्मृति को संजोने के लिए बनाई गई शौर्य दीवा...

मार्च 1, 2025 3:46 अपराह्न

views 17

माणा में हिमस्लखन की चपेट में आए 47 लोगों को किया गया रेस्क्यू, मुख्यमंत्री ने किया हवाई सर्वेक्षण

चमोली जिले के माणा गांव में राहत और बचाव कार्य जारी हैं। अब तक 47 श्रमिकों को रेस्क्यू कर लिया गया है और आठ अन्य की तलाश जारी है। इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माणा के निकट हुए हिमस्खलन क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ज्योतिर्मठ में सेना के जवानों और अधिकारियों ...

मार्च 1, 2025 3:46 अपराह्न

views 15

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पिछले दो दिनों में हुई बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है। पहाड़ी इलाकों में कईं जगहों पर बर्फबारी के चलते सड़क यातायात आवाजाही के लिये अवरूद्ध है और कईं स्थानों पर पेयजल, विद्युत और संचार सुविधा प्रभावित होने की ख़बर है।   इस बीच,...

मार्च 1, 2025 3:45 अपराह्न

views 412

सभी पोलिंग बूथ पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति को लेकर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के साथ बैठक की

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय में प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य सभी पोलिंग बूथ पर “बूथ लेवल एजेंट” (बीएलए) की नियुक्ति को लेकर चर्चा करना था। डॉ. जोगदंडे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची की शुद्धता औ...

मार्च 1, 2025 3:45 अपराह्न

views 20

उत्तराखंड सरकार तकनीक और नवाचार के उपयोग से सरकारी सेवाओं को पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में काम कर रही है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार तकनीक और नवाचार के उपयोग से सरकारी सेवाओं को पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में काम कर रही है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित विज्ञान धाम झाझरा में आयोजित कार्यक्रम में श्री धामी ने कहा कि आज प्रदेश के हर जिले में विज्ञान और नवाचार...