मार्च 1, 2025 7:10 अपराह्न

views 10

श्रीलंका में कल से रमजान का पवित्र महीना शुरू होगा

श्रीलंका में कल से रमजान का पवित्र महीना शुरू होगा। इस दौरान दुनिया भर के मुसलमान एक महीने तक रोज़ा रखेंगे। इस पवित्र महीने में पैगंबर मोहम्‍मद पर कुरान उतारा गया था।     रोजा को इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक माना जाता है।

मार्च 1, 2025 7:06 अपराह्न

views 19

विकसित-भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ने का सरकार का संकल्प स्पष्टः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार कृषि क्षेत्र के विकास और ग्रामीण समृद्धि के दोहरे लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ रही है। श्री मोदी ने कृषि और ग्रामीण समृद्धि पर आज एक बजट पश्‍चात वेबिनार को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ने का सरकार का संकल्प बहुत ...

मार्च 1, 2025 5:44 अपराह्न

views 11

दिल्‍लीः पर्यावरण मंत्री मनजिन्‍दर सिंह सिरसा ने वायु प्रदूषण की समस्‍या को सुलझाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की

दिल्‍ली के वन और पर्यावरण मंत्री मनजिन्‍दर सिंह सिरसा ने आज दिल्‍ली में वायु प्रदूषण की समस्‍या को सुलझाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में श्री सिरसा ने कहा कि राजधानी में 15 वर्ष से पुराने किसी भी वाहन को एक अप्रैल से ईधन नही मिलेगा।   उन्‍होंने कहा कि 15 ...

मार्च 1, 2025 5:38 अपराह्न

views 14

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में एनडीएमसी फ्लॉवर फेस्टिवल 2025 का दौरा किया

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में एनडीएमसी फ्लॉवर फेस्टिवल 2025 का दौरा किया। इस दौरे के बाद मीडिया से बातचीत में श्री सक्सेना ने कहा यह फेस्टिवल दिल्ली की समृद्ध पुष्प विविधता को बहुत खूबसूरती से प्रदर्शित करता है।   उन्होंने कहा कि यह प्रकृति प्रेमि...

मार्च 1, 2025 4:54 अपराह्न

views 8

श्री शैलम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग में फंसे श्रमिकों में से आठ की पहचान की गईः जे0 कृष्ण राव

तेलंगाना के पर्यटन मंत्री जे0 कृष्ण राव ने आज कहा कि श्री शैलम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग में फंसे श्रमिकों में से आठ की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इनमें से चार को कल शाम तक बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और बाकी चार लोगों को निकालने में दो और दिन का समय लग सकता है।      ...

मार्च 1, 2025 4:37 अपराह्न

views 13

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। जिले के किस्टाराम इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड-डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को इलाके में भेजा गया।       माओवादियों ने जंगल म...

मार्च 1, 2025 4:34 अपराह्न

views 7

गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

गृहमंत्री अमित शाह ने आज मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। श्री शाह ने 8 मार्च से राज्य के सभी मार्गों पर लोगों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नई दिल्ली में मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला की मौजूदगी में बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री शाह ने यह निर्देश दिए।   उन्‍ह...

मार्च 1, 2025 4:07 अपराह्न

views 8

एनएक्‍सटी कॉन्क्लेवः प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में एन एक्‍स टी कॉन्क्लेव में श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि वे हमेशा बातचीत के लिए उत्सुक रहते हैं और विभिन्न मुद्दों पर श्री विक्रम...

मार्च 1, 2025 3:59 अपराह्न

views 13

उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में हिमस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में हिमस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक 50 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया है, बाकी 5 की तलाश जारी है। इस बीच, चार घायल मजदूरों की मृत्‍यु हो गई है।

मार्च 1, 2025 3:56 अपराह्न

views 39

मंदिरों के धन का उपयोग किसी और कार्य के लिया सनातन संस्कृति के हित में नहीं : बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कांग्रेस मंदिर विरोधी सरकार ने एक पत्र निकाला कि मंदिरों का जो चढ़ावा है वह सरकारी कोष के माध्यम से अन्य प्रकार के विकास कार्यों में व्यय किया जाए और उस हेतु जो हमारे मंदिर है उनकी धनराशि जिलाधीश सरकारी कोष में जमा कराने हेतु उनक...