दिसम्बर 20, 2025 8:16 पूर्वाह्न
65
गृह मंत्री अमित शाह ने सशस्त्र सीमा बल स्थापना दिवस पर जवानों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी
गृह मंत्री अमित शाह ने आज सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस पर जवानों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने से लेकर संकट के समय नागरिकों के साथ खड़े रहने तक, सशस्त्र सीमा बल ने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है।