मार्च 2, 2025 8:45 अपराह्न

views 10

जयपुर में सोमवार से शुरू होने वाले थ्री-आर फोरम के लिए तैयारियांँ पूरी

जयपुर में कल से 5 मार्च तक होने वाले एशिया और प्रशांत क्षेत्र के थ्री आर यानी रिड्यूस, रियूज़ और रिसाइकल तथा सर्कुलर इकोनॉमी फोरम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।   हमारी संवाददाता ने बताया है कि इसमें 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

मार्च 2, 2025 8:41 अपराह्न

views 9

जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में सोमवार को अत्‍यधिक बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कल अत्‍यधिक बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। गिलगित, बल्‍टीस्‍तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब और उत्‍तराखंड में भी आंधी और ओलवृष्टि के साथ ऐसी ही स्थिति का अनुमान है।        विभाग ने कहा है कि कल तटीय कर्नाटक क्षेत्र में पूरे दिन लू की स्थिति बन...

मार्च 2, 2025 8:39 अपराह्न

views 8

ट्रम्प के क़रीबी सलाहकार एलन मस्क ने नाटो और संयुक्त-राष्ट्र दोनों से संबंध तोड़ने की चेतावनी दी

यूक्रेन संघर्ष पर अमरीका और उसके यूरोपीय सहयोगियों के बीच उभरते मतभेदों के बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के करीबी सलाहकार और सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख एलन मस्क ने आज सार्वजनिक रूप से नाटो और संयुक्त राष्ट्र दोनों से संबंध तोड़ने की चेतावनी दी है। वर्तमान में अमरीका संयुक्त राष्ट्र और संबंधित सं...

मार्च 2, 2025 8:23 अपराह्न

views 22

इज़राइल ने मौजूदा युद्धविराम को अस्थायी रूप से बढ़ाने के अमरीकी प्रस्ताव का समर्थन किया

इज़राइल ने आज कहा कि उसने गाजा में सभी मानवीय सहायता के प्रवेश को तब तक रोक दिया है जब तक कि हमास युद्धविराम समझौते के अमरीका समर्थित विस्तार पर सहमत नहीं हो जाता। समझौते का पहला चरण कल समाप्त हो गया। इज़राइल ने कहा है कि उसने इस्लाम के पवित्र महीने रमज़ान और यहूदी अवकाश फसह के दौरान वर्तमान युद्धवि...

मार्च 2, 2025 7:53 अपराह्न

views 19

दिल्ली में आज धूप खिलने से मौसम सामान्‍य रहा

दिल्ली में आज धूप खिलने से मौसम सामान्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 14 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रहा।       मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी में मौसम सामान्‍य रहेगा। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 29 डिग्री स...

मार्च 2, 2025 7:51 अपराह्न

views 16

उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन के तीसरे दिन बचाव दल ने लापता चार श्रमिको के शव बरामद किए

उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव के पास हुए हिमस्खलन के तीसरे दिन बचाव दल ने लापता चार श्रमिको के शव बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही तीन दिनों से चल रहा बचाव अभियान खत्म हो गया है। इस घटना में कुल 8 लोगों की जान चली गई। हिमस्खलन में फंसे 46 श्रमिको को सुरक्षित बचा लिया गया और उनका इलाज किया जा रहा...

मार्च 2, 2025 7:50 अपराह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोमनाथ में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमनाथ में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। श्री मोदी ने दिन में जामनगर जिले में पशु बचाव, संरक्षण और पुनर्वास केंद्र वंतारा का दौरा किया। इसके बाद सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।   श्री मोदी शाम को सासन गिर पहुंचे, जहां वे श्री सोमना...

मार्च 2, 2025 7:47 अपराह्न

views 20

दिल्ली के मोतिया खान में आज एक घर में एलपीजी सिलेंडर के विस्‍फोट होने से भीषण आग लग गई

दिल्ली के मोतिया खान में आज एक घर में एलपीजी सिलेंडर के विस्‍फोट होने से भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने चार दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेज दी और आग पर काबू पा लिया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्‍यु हो गई और आग बुझाने के दौरान 2 दमकल कर्मी घायल हो गए।   अग्निशमन विभाग ...

मार्च 2, 2025 7:46 अपराह्न

views 5

सरकार बजट-सत्र के दौरान सभी विधेयकों पर चर्चा के लिए तैयारः देवेन्‍द्र फणनवीस

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फणनवीस ने कहा है कि सरकार बजट सत्र के दौरान सभी विधेयकों पर चर्चा के लिए तैयार है और विपक्ष को सत्र के दौरान बोलने का अवसर दिया जाएगा।   मुम्बई में आज मीडिया से बातचीत में श्री फण्‍डवीस ने कहा कि सरकार का लक्ष्‍य संतुलित बजट प्रस्‍तुत करना है। राज्‍य विधान...

मार्च 2, 2025 7:53 अपराह्न

views 8

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक-नेतृत्‍व करे भारतः जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देश के विकास के लिए नवाचार और अनुसंधान की भूमिका पर जोर देते हुए कहा है कि भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्‍व करे। उपराष्ट्रपति ने शोध, विकास और नवाचार में कॉर्पोरेट निवेश की आवश्यकता पर बल देते हुए उद्यमियों से वैश्विक स्‍तर पर प्रतिस्पर्धा करने...