मार्च 5, 2025 11:21 पूर्वाह्न

views 15

चौंपियंस ट्रॉफी के सेमिफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर टीम इंडिया की जीत का रांची में मना जश्न

दुबई में खेले गए चौंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमिफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया पर टीम इंडिया की शानदार जीत का रांची में भी जश्न मना। मैच खत्म होते ही हाथ में तिरंगा लिए शहर के हर हिस्से से समर्थक अलबर्ट एक्का चौक पर जुटे। इनमें महिलाएं और युवतियां भी शामिल थीं। क्रिकेट प्रेमियों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिला...

मार्च 5, 2025 11:20 पूर्वाह्न

views 15

एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में आ सकती है गिरावट: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में एक दो दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इस दौरान दिन में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि आज सूर्यास्त पांच बजकर चौवन मिनट पर होगा।

मार्च 5, 2025 11:18 पूर्वाह्न

views 11

जेपीएससी प्रथम सिविल सेवा भर्ती घोटाले में 7 आरोपियों को अग्रिम जमानत देने से अदालत ने किया इनकार

जेपीएससी प्रथम सिविल सेवा भर्ती घोटाले में चार्जशीटेड जमशेदपुर के डीआरडीए के निदेशक संतोष कुमार गर्ग समेत 7 आरोपियों को अग्रिम जमानत देने से अदालत ने इंकार कर दिया है। आरोपियों की ओर से दाखिल याचिका को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने खारिज कर दिया। अदालत ने पिछले दिनों याचिकाकर्ताओं...

मार्च 5, 2025 11:17 पूर्वाह्न

views 16

सीए इंटर की परीक्षा में रांची सेंटर से टॉपर रहीं सृष्टि कुमारी

दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली की ओर से आयोजित होने वाली सीए इंटर की परीक्षा में रांची सेंटर से सृष्टि कुमारी टॉपर रहीं। रांची परीक्षा केंद्र से कुल 600 में से 460 अंक प्राप्त कर सृष्टि कुमारी ने प्रथम, 408 अंक प्राप्त कर प्रीति अग्रवाल ने द्वितीय, 391 अंक प्राप्त कर प्र...

मार्च 5, 2025 11:16 पूर्वाह्न

views 22

जामताड़ा जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस को मिली एक और सफलता

जामताड़ा जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के मदनाडीह गांव स्थित बुढ़ा बुढी थान के समीप से साइबर अपराध में लिप्त चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।  एसडीपीओ आनंद कुमार लागुरी ने बताया कि इन अपराधियों के पास से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की गय...

मार्च 5, 2025 11:15 पूर्वाह्न

views 14

पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के एक पुराने डंप को ध्वस्त किया

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी जंगल में पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के एक पुराने डंप को ध्वस्त कर दिया है। यहां से सुरक्षा बलों को एक देशी पिस्टल, दो कार्बाइन, एक रायफल, दस किलो का आईईडी, 58 डेटोनेटर समेत अन्य सामान मिले हैं। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने क...

मार्च 5, 2025 11:14 पूर्वाह्न

views 18

केन्द्र पर बकाये को लेकर केवल राजनीति कर रही है झारखंड सरकार: बाबूलाल मरांडी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि सरकार केन्द्र पर बकाये को लेकर केवल राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को दिग्भ्रमित करने के बजाय अगर सरकार सूत्र पकड़ कर पैसे लेने की बात करे तो हम भी सहयोग करने को तैयार हैं।

मार्च 5, 2025 11:13 पूर्वाह्न

views 23

केन्द्र सरकार से बकाया एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये नहीं मिले तो झारखंड के खदानों से कोयले की ढुलाई बंद कर दी जायेगी: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर केंद्र सरकार को चेतावनी दी है। गिरिडीह के झंडा मैदान में झामुमो के 52वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए श्री सोरेन ने कहा कि केन्द्र सरकार से बकाया एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये नहीं मिले तो झारखंड के खदानों से कोयले की ढुलाई बंद कर दी जायेगी। उन्होंने इस म...

मार्च 5, 2025 11:12 पूर्वाह्न

views 30

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। आज की कार्यसूची में बजट के आय-व्यय पर चर्चा शामिल है। बजट पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के आसार हैं। सत्ता पक्ष जहां बजट को समावेशी विकास का प्रतीक बता रहा है, वहीं विपक्ष बजट को निराशाजनक मान रहा है।

मार्च 5, 2025 11:11 पूर्वाह्न

views 27

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2 अप्रैल से प्रभावी होने वाले टैरिफ के कार्यान्वयन की घोषणा की

    अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्यापार नीति पर अपने प्रशासन के रुख को मजबूत करते हुए और उच्च टैरिफ के लिए यूरोपीय संघ, चीन, ब्राजील, भारत और दक्षिण कोरिया की आलोचना करते हुए, 2 अप्रैल से प्रभावी होने वाले टैरिफ के कार्यान्वयन की घोषणा की है।     कांग्रेस के संयुक्त सत्र को सम्‍बोधित करते...