मार्च 6, 2025 11:12 पूर्वाह्न

views 13

पश्चिमी सिंहभूम जिले की महिला नक्सली रेणुका को दिल्ली पुलिस ने पीतमपुरा इलाके से गिरफ्तार किया

पश्चिमी सिंहभूम जिले की महिला नक्सली रेणुका को दिल्ली पुलिस ने पीतमपुरा इलाके से गिरफ्तार किया है। वह फर्जी पहचान बताकर घरेलू सहायक का काम कर रही थीं। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की है। वह कोल्हान क्षेत्र में हुई कई मुठभेडों में शामिल रही हैं।

मार्च 6, 2025 11:11 पूर्वाह्न

views 15

पुलिस ने सिमडेगा जिले से प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया

इस बीच सिमडेगा जिले से पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों में एक महिला भी शामिल है। इन सब पर सिमडेगा का पाकड़टांड़ थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मार्च 6, 2025 11:09 पूर्वाह्न

views 24

सीआरपीएफ के डीजी जीपी सिंह ने शहीद जवान महिलानंद शुक्ला के परिजनों से मुलाकात की

सीआरपीएफ के डीजी जीपी सिंह पलामू जिले के लेस्लीगंज के कमलकेडिया गांव पहुंचे और छतीसगढ़ में नक्सली के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवान महिलानंद शुक्ला के परिजनों से मुलाकात की। श्री सिंह ने परिजनों की समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। श्री सिंह ने कहा कि पूरा देश शहीद परिवार के साथ खड़ा है।

मार्च 6, 2025 11:08 पूर्वाह्न

views 22

सीआरपीएफ के डीजी जीपी सिंह ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता से मुलाकात की

सीआरपीएफ के डीजी जीपी सिंह ने पुलिस मुख्यालय में झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों अधिकारियों के बीच झारखंड में नक्सल विरोधी अभियानों को तेज करने की रणनीति बनी। दोनों ने नक्सल विरोधी रणनीतियों को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। डीजीपी श्री गुप्ता ने दावा किया है ...

मार्च 6, 2025 11:07 पूर्वाह्न

views 29

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू एक बार फिर राज्य के दौरे पर

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू एक बार फिर राज्य के दौरे पर पहुंचे हैं। रांची एयर पोर्ट पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी समेत पर्ा्टी के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि वे आज पलामू, लातेहार और ग...

मार्च 6, 2025 11:06 पूर्वाह्न

views 17

झारखंड में भाजपा विधायक दल के नेता का चयन जल्द

झारखंड में भाजपा विधायक दल के नेता का चयन जल्द कर लिया जायेगा। भाजपा संसदीय बोर्ड ने इसके लिए केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के लक्ष्मण को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों केन्द्रीय पर्यवेक्षक आज रांची पहुंचेंगे और नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे पर प्रदेश के नेता...

मार्च 6, 2025 11:06 पूर्वाह्न

views 20

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में आज से विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों और कटौती प्रस्ताव पर चर्चा होगी

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में बजट पर वाद-विवाद की समाप्ति के बाद अब आज से विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों और कटौती प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इस बीच कार्यमंत्रणा समिति ने विधानसभा के औपबंधिक कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया है। होली के मद्देनजर अब 17 मार्च को सदन की कार्यवाही नहीं होगी। 17 मार्च को जि...

मार्च 6, 2025 11:04 पूर्वाह्न

views 22

उत्तर भारत से आ रही हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश में ठंडक

उत्तर भारत से आ रही हवाओं की वजह से प्रदेश में रात के साथ दिन में भी ठंडक घुल गई है। इससे कई शहरों में पारा लुढ़क गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के पास सक्रिय है। टर्फ भी गुजर रहा है। इस वजह से हवा चल रही है और पारे में गिरावट देखने को मिल रही है। आज  भी दिन-रात के ता...

मार्च 6, 2025 11:01 पूर्वाह्न

views 18

विभिन्न प्रतिनिधियों की 16वें केंद्रीय वित्त आयोग के साथ हुई बैठक

राज्य के ग्रामीण, स्थानीय निकाय, नगरीय स्थानीय निकाय और राजनीतिक दलों के विभिन्न प्रतिनिधियों की 16वें केंद्रीय वित्त आयोग के साथ बैठक हुई। बैठक में वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगड़िया और सदस्यों ने सभी से चर्चा की। प्रतिनिधियों ने आयोग के समक्ष अपने विचार और सुझाव भी रखे। बैठक में इंदौर के महा...

मार्च 6, 2025 11:00 पूर्वाह्न

views 19

भोपाल जिला प्रशासन ने संपूर्ण जिले में पराली जलाने पर रोक लगाई

भोपाल जिला प्रशासन ने संपूर्ण जिले में पराली जलाने पर रोक लगा दी हैं। एडीएम सिद्धार्थ जैन द्वारा जारी किए गए आदेश में आगमी तीन महीने के लिए पूरे जिले में पराली जलाने पर रोक रहेगी। आदेश के बावजूद भी अगर कोई पराली जलाते हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई जाएगी। एडीएम का आदेश 25 मई तक प्रभा...