मार्च 7, 2025 12:22 अपराह्न

views 60

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम गुजरात के सूरत में ‘सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान’ का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम गुजरात के सूरत में सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान का शुभारंभ करेंगे। अभियान के तहत 2 लाख तीन हजार लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभ मिलेगा।

मार्च 7, 2025 12:18 अपराह्न

views 24

स्पेसएक्स स्टारशिप रॉकेट में टेक्सास से प्रक्षेपित होने के कुछ ही मिनटों बाद हुआ विस्‍फोट

एलन मस्क के स्पेसएक्स स्टारशिप रॉकेट में टेक्सास से प्रक्षेपित होने के कुछ ही मिनटों बाद विस्‍फोट हो गया। इस अभियान की यह इस साल की लगातार दूसरी विफलता है। 403 फुट का रॉकेट आज तड़के सफलतापूर्वक उड़ान भर गया, लेकिन संपर्क खोने से पहले इसका ऊपरी चरण नियंत्रण से बाहर हो गया। दक्षिण फ्लोरिडा और बहामास म...

मार्च 7, 2025 12:16 अपराह्न

views 81

जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख उच्च न्यायालय ने ज़ोजिला दर्रे के जीरो पॉइंट पर सभी व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए

  जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख उच्च न्यायालय ने ज़ोजिला दर्रे के जीरो पॉइंट पर स्लेजिंग और स्नो स्कूटर के प्रयोग सहित सभी व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, न्यायालय ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में पॉलीथीन बैग और प्लास्टिक से संबंधित सामग्रियों के उपयोग पर प...

मार्च 7, 2025 12:05 अपराह्न

views 208

पंजाब सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ‘प्रोजेक्ट हिफाजत’ शुरू किया

पंजाब सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए 'प्रोजेक्ट हिफाजत' शुरू किया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा कम करना है। केन्‍द्र सरकार के दो मिशन- 'मिशन शक्ति' और 'मिशन वात्सल्य' के तहत महिला और बाल हेल्पलाइन 24 घंटे काम ...

मार्च 7, 2025 11:59 पूर्वाह्न

views 23

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में रांची समेत राज्यभर में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम वैज्ञानिक डा. अभिषेक आनंद ने बताया कि 10 मार्च तक रांची का पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव और भीषण गर्मी की संभावना ...

मार्च 7, 2025 11:58 पूर्वाह्न

views 23

हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में 17,000 किलो अवैध जावा महुआ और 1,200 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उत्पाद विभाग ने 17,000 किलो अवैध जावा महुआ और 1,200 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त किया है। जब्त शराब और जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया है। छापेमारी अभियान के दौरान करीब दो दर्जन भट्टियों को भी ध्वस्त किया गया। यह अभियान होली के मद्देनजर चलायी गयी।

मार्च 7, 2025 11:57 पूर्वाह्न

views 24

पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन आईईडी विस्फोटक बरामद किए

पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन आईईडी विस्फोटक बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि छोटानागरा थाना क्षेत्र के बाबूडेरा गांव के पास जंगल में नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए पांच -पांच किलोग्राम के दो आईईडी विस्फोटक...

मार्च 7, 2025 11:56 पूर्वाह्न

views 28

पुलिस ने 578 किलोग्राम अवैध डोडा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया

सरायकेला-खरसावां जिले के दलभगा ओपी क्षेत्र के तरम्बा गांव से पुलिस ने 578 किलोग्राम अवैध डोडा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया  है। डोडे की कीमत करीब 87 लाख रुपये आंकी गई है। यह जानकारी एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने दी।

मार्च 7, 2025 11:54 पूर्वाह्न

views 26

झारखंड में लोगों को मिल रहा प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना का लाभ

आज जन औषधि दिवस है। लोगों को सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्येश्य से नवंबर 2008 में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना आरंभ की गई थी। झारखंड में भी इस योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है। राज्य में सैकड़ों भारतीय जन औषधि केंद्र संचालित हैं, जहां लोगों को सस्ती दर पर ज...

मार्च 7, 2025 11:52 पूर्वाह्न

views 19

रांची विश्वविद्यालय का 38वां दीक्षांत समारोह आज मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में होगा

रांची विश्वविद्यालय का 38वां दीक्षांत समारोह आज मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में होगा।  राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ , राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदीव्य कुमार समारोह में शामिल होंगे। समारोह के दौरान 63 टॉपरों को गोल्ड मेडल से सम्...