मार्च 7, 2025 2:30 अपराह्न

views 17

दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी लगभग स्थिर रहे

  घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी दोपहर के कारोबार में लगभग सपाट कारोबार कर रहे थे। ताजा समाचार मिलने तक सेंसेक्स 47 अंक बढ़कर 74 हजार 387 पर पहुंच गया। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 18 अंक की मामूली बढ़त के साथ 22 हजार 563 पर था।

मार्च 7, 2025 2:28 अपराह्न

views 186

मिजोरम: चापचर कुट त्यौहार आज पारंपरिक उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है

  मिजोरम में मिजो लोगों का सबसे बड़ा त्यौहार चापचर कुट आज राज्य में पारंपरिक उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है। चापचर कुट हर वर्ष मार्च के महीने में उनके सबसे कठिन कार्य झूम संचालन के पूरा होने के बाद मनाया जाता है।

मार्च 7, 2025 2:26 अपराह्न

views 20

महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था वर्ष 2024-25 के दौरान 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना: आर्थिक सर्वेक्षण

  महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था वर्ष 2024-25 के दौरान 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है। महाराष्ट्र के आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में यह अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजीत पवार ने आज विधानसभा में महाराष्ट्र का आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया। सर्वेक्षण के अनुसार, कृषि औ...

मार्च 7, 2025 2:24 अपराह्न

views 15

डीपीआईआईटी और मर्सिडीज-बेंज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और मर्सिडीज-बेंज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने आज भारत के विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र, सड़क सुरक्षा और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य तकनीकी उत्कृष्टता प्राप्त करना और सामाजिक विकास को बढ...

मार्च 7, 2025 2:20 अपराह्न

views 12

बैडमिंटन: फ्रांस में चल रहे ऑर्लियंस मास्टर्स सुपर 300 के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारत के आयुष शेट्टी 

    बैडमिंटन में भारत के आयुष शेट्टी फ्रांस में चल रहे ऑर्लियंस मास्टर्स सुपर 300 के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। अब उनका मुकाबला आज शाम डेनमार्क के रासमस गेम्के से होगा।     विश्व रैंकिंग में 48वें स्थान पर मौजूद शेट्टी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के जेसन गुनावान को 21-17, 21-...

मार्च 7, 2025 2:16 अपराह्न

views 17

राष्ट्रीय महिला आयोग कल नई दिल्‍ली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के सहयोग से अखिल भारतीय महिला अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन करेगा

राष्ट्रीय महिला आयोग कल नई दिल्‍ली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के सहयोग से अखिल भारतीय महिला अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। राष्‍ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया के. राहटकर ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रगतिशील भारत के लिए महिलाओं की बढ़ी हुई भूमिका पर रणनीत...

मार्च 7, 2025 2:11 अपराह्न

views 21

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिल सहित क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिल सहित क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है।   थाक्कोलम में सीआईएसएफ के 56वें स्थापना दिवस पर श्री शाह ने तमिलनाडु की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के महत्व पर जोर दिया और राज्य की भाषा और स...

मार्च 7, 2025 2:09 अपराह्न

views 9

मौसम विभाग ने आज अलग-अलग स्थानों पर गर्म और आर्द्र परिस्थितियों का अनुमान व्‍यक्‍त किया

  मौसम विभाग ने आज कोंकण, गोवा, केरल, माहे, तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर गर्म और आर्द्र परिस्थितियों का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने कहा कि इन क्षेत्रों में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति कल तक जारी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, ...

मार्च 7, 2025 2:07 अपराह्न

views 12

श्रीलंका की नौसेना ने अंतरराष्‍ट्रीय समुद्री सीमा पार करने के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

  श्रीलंका की नौसेना ने कल मछली पकड़ते समय अंतरराष्‍ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने के आरोप में तमिलनाडु के पंबन से 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया। रामेश्वरम मछुआरा संघ के अनुसार, हिरासत में लिए गए मछुआरों को जांच के लिए मन्नार नौसैनिक अड्डे ले जाया गया। क्षेत्र में गश्त कर रही श्रीलंकाा की नौस...

मार्च 7, 2025 2:05 अपराह्न

views 18

बिहार: अमेरिका और कनाडा के लिए रवाना की गईं 48 लाख रुपये से अधिक मूल्य के घी, गुलाब जामुन और मखाना की तीन खेप 

    बिहार में डेयरी उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आज 48 लाख रुपये से अधिक मूल्य के घी, गुलाब जामुन और मखाना की तीन खेप अमेरिका और कनाडा के लिए रवाना की गईं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से इस खेप को रवाना किया।      आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए पशुपालन और मत्स्य विभाग की अतिरिक्त म...