मार्च 8, 2025 11:29 पूर्वाह्न

views 31

एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप: फाइनल में आज मौजूदा चैंपियन भारत का मुकाबला मेजबान ईरान से

तेहरान में छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल में आज मौजूदा चैंपियन भारत का मुकाबला मेजबान ईरान से होगा। मैच दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इससे पहले, भारत ने कल शाम पहले सेमीफाइनल में नेपाल को 56-18 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में ईरान ने बांग्लादेश को 41-18 से हराया।  

मार्च 8, 2025 9:06 पूर्वाह्न

views 20

अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति से विकसित भारत विषय पर राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता करेंगी राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

आज अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस है। इस अवसर पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्‍ली में नारी शक्ति से विकसित भारत विषय पर राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता करेंगी। इसके बाद एक उच्‍च स्‍तरीय पैनल चर्चा होगी जिसमें तीन तकनीकी सत्र आयोजित होंगे। महिला और बाल विकास राज्‍य मंत्री अन्‍नापूर्णा देवी इस का...

मार्च 8, 2025 11:22 पूर्वाह्न

views 14

वेव्स की तैयारियों की निगरानी के लिए केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने मुंबई में बैठक की

  केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने मनोरंजन, रचनात्मकता और संस्कृति की दुनिया को एक साथ लाने वाले वैश्विक शिखर सम्मेलन- वेव्स की तैयारियों की निगरानी के लिए मुंबई में एक बैठक की। इसमें संयुक्त सचिव, संजीव शंकर, सी. सेंथिल राजन और अजय नागभूषण एम.एन. भी शामिल हुए।       वेव्स के ...

मार्च 8, 2025 8:57 पूर्वाह्न

views 17

ओरलियंस मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट: भारत के आयुष शेट्टी पुरुष सिंगल्‍स सेमीफाइनल में ताइवान के लिन चुन-यी के साथ खेलेंगे

भारत के आयुष शेट्टी आज फ्रांस में ओरलियंस मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्‍स सेमीफाइनल में ताइवान के लिन चुन-यी के साथ खेलेंगे। मैच भारतीय समयानुसार शाम चार बजकर पचास मिनट पर शुरू होगा। इससे पहले, आयुष ने कल क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के रासमस गेम्के को 21-16, 21-23, 21-17 से हराया। शेट...

मार्च 8, 2025 8:34 पूर्वाह्न

views 20

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट: गुजरात जायंट्स ने डेल्‍ही कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में, कल रात लखनऊ में गुजरात जायंट्स ने डेल्‍ही कैपिटल्स को पांच विकेट से हरा दिया। गुजरात जायंट्स ने 178 रन का लक्ष्य तीन गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। हरलीन देओल ने नाबाद 70 रन बनाये। देओल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।   इससे पहले, डेल्‍ही कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर ...

मार्च 8, 2025 8:09 पूर्वाह्न

views 18

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने रूस के उप-विदेश मंत्री आन्‍द्रे रुडनको के साथ परामर्श किया

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कल मास्‍को में रूस के उप-विदेश मंत्री आन्‍द्रे रुडनको के साथ विदेश विभाग परामर्श किया। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए।   दोनों देशों ने पिछले वर्ष मई में मॉस्‍कों में 22वीं...

मार्च 8, 2025 7:03 पूर्वाह्न

views 28

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणव वेंकटेश ने फिडे विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीता

मोंटेनेग्रो में भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणव वेंकटेश ने कल रात फिडे विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। विश्वनाथन आनंद, पेंटाला हरिकृष्णा और अभिजीत गुप्ता के बाद प्रणव विश्व जूनियर खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। इस बीच, ग्रैंडमास्टर अरविंद चितंबरम ने कल रात चेक गणराज्य में प्राग म...

मार्च 8, 2025 11:19 पूर्वाह्न

views 40

भारत और सिंगापुर के बीच हुआ सिंगापुर में 18वां विदेश विभाग विचार-विमर्श

भारत और सिंगापुर के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के बीच कल सिंगापुर में विचार-विमर्श हुआ। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व विदेश मंत्रालय में पूर्वी मामलों के सचिव जयदीप मजूमदार और सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व विदेश मंत्रालय में स्‍थायी सचिव ल्‍यूक गोह ने किया।   दोनों अधिकारियों ने भा...

मार्च 8, 2025 6:59 पूर्वाह्न

views 30

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, विषय – ‘सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, समानता, सशक्तिकरण’

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। आज के दिन महिलाओं को राष्ट्रीय, जातीय, भाषाई, सांस्कृतिक, आर्थिक या राजनीतिक सीमाओं से परे उनकी उपलब्धियों के लिए पहचाना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का विषय 'सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, समानता, सशक्तिकरण' है। इस वर्ष का विषय सभी के लिए समान अधिक...

मार्च 8, 2025 6:35 पूर्वाह्न

views 16

अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज लखपति दीदी कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी

अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज गुजरात के नवसारी जिले में वानसी बोरसी गांव में लखपति दीदी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे लखपति दीदियों से बातचीत भी करेंगे। प्रधानमंत्री पांच लखपति दीदियों को लखपति दीदी प्रमाण पत्र से सम्‍मानित करेंगे।   श्री मोदी गुजरात सरकार ...