मार्च 8, 2025 12:35 अपराह्न

views 16

अनूठे अंदाज में अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस मना रहा है आकाशवाणी समाचार

आकाशवाणी समाचार आज एक अलग और अनूठे अंदाज में अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। आज हिन्‍दी और अंग्रेजी के सभी समाचार बुलेटिन महिला समाचार वाचकों द्वारा प्रस्‍तुत किये जा रहे हैं। यह पहल आधी रात से ही शुरू हो गई है और पूरे दिन जारी रहेगी। आज के सभी मुख्‍य और प्रति घंटे के बुलेटिन तथा हिन्‍दी और अ...

मार्च 8, 2025 12:32 अपराह्न

views 18

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्‍होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं, जो अपने समर्पण और नेतृत्व से बदलाव लाती हैं। श्री धनखड़ ने कहा कि वास्तव में सशक्त समाज वह है जिसमें महिलाएँ, विकास और निर्णय लेने की प्रक्रिया में सबसे आगे...

मार्च 8, 2025 12:03 अपराह्न

views 17

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि यह महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को रेखांकित करने का दिन है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि देश की बहन -बेटियां विभिन्‍न क्षेत्रों में विशिष्‍ट उपलब्धियां हासिल कर रही हैं और सरकार ने महिलाओं ...

मार्च 8, 2025 12:01 अपराह्न

views 13

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर देश की महिलाओं को नमन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर देश की महिलाओं को नमन किया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि सरकार ने हमेशा विभिन्‍न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्‍यम से महिलाओं को सशक्‍त बनाने का काम किया है। उन्‍होंने कहा कि आज उनके सोशल मीडिया पोस्‍ट का संचालन महिलाएं...

मार्च 8, 2025 11:59 पूर्वाह्न

views 20

चार नौकाओं के यमन और जिबूती के तटवर्ती इलाकों में डूबने से दो लोगों की मौत और 186 लापता

संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी ने कहा है कि अफ्रीका से प्रवासियों को ले जा रही चार नौकाओं के यमन और जिबूती के तटवर्ती इलाकों में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई और 186 लापता हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के प्रवक्ता, तमीम एलीयन ने कहा कि दो नौकाएं यमन के तट पर डूब गईं।   ऐसा माना जा रहा है...

मार्च 8, 2025 11:57 पूर्वाह्न

views 13

गोवा, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और यनम में गर्म और आर्द्र मौसम की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और यनम में अलग-अलग स्थानों पर आज गर्म और आर्द्र मौसम की संभावना व्यक्त की है। गुजरात, केरल और माहे में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति कल तक जारी रहेगी। मौसम विभाग ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम के कुछ हिस्सों में आ...

मार्च 8, 2025 11:46 पूर्वाह्न

views 11

आज सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस का आयोजन करेगी तेलंगाना सरकार

तेलंगाना सरकार आज शाम सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस का आयोजन करेगी। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे जिनका उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। 

मार्च 8, 2025 11:44 पूर्वाह्न

views 236

बिहार पुलिस में 30 हजार महिला कर्मी, देश के सभी राज्‍यों में सबसे अधिक

बिहार में सरकारी पदों, पुलिस प्रतिष्‍ठाानों और पंचायती राज संस्‍थानों सहित विभिन्‍न क्षेत्रों के जनसांख्यिकीय परिदृश्य में महत्‍वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं जो महिला शक्ति के उदय को उजागर करते हैं। बिहार पुलिस में 30 हजार महिला कर्मी है, और यह देश के सभी राज्‍यों में सबसे अधिक है।   पुलिस बल में महि...

मार्च 8, 2025 11:40 पूर्वाह्न

views 34

यूक्रेन के साथ युद्ध विराम और शांति समझौते तक रूस पर प्रतिबंध और शुल्‍क लगाने पर गंभीरता से हो रहा है विचार: डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन के साथ युद्ध विराम और शांति समझौता होने तक रूस पर बड़े पैमाने पर प्रतिबंध और शुल्‍क लगाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणी से उनके लहजे में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।   राष्‍ट्रपति ट्रंप ने पदभार ग्रहण करने क...

मार्च 8, 2025 11:35 पूर्वाह्न

views 33

अगले तीन महीने में डुप्लिकेट मतदाता फोटो पहचान पत्र संख्‍या से संबंधित दशकों पुराने मुद्दे का समाधान होगा

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि वह अगले तीन महीने में डुप्लिकेट मतदाता फोटो पहचान पत्र संख्‍या (ईपीआईसी) से संबंधित दशकों पुराने मुद्दे का समाधान करेगा। आयोग ने कहा कि उसने तकनीकी टीमों और संबंधित मुख्‍य निर्वाचन अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद अगले तीन महीनों में इस लंबित मुद्दे को हल करने का फैस...