मार्च 10, 2025 7:48 पूर्वाह्न

views 10

अर्जेंटीना में तेज बारिश के कारण आई बाढ़ से 16 लोगों की मौत, कई लापता

अर्जेंटीना में, बहिया ब्लैंका शहर में तेज बारिश के कारण आई बाढ़ से 16 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार बचाव दल दो लड़कियों और दो वयस्कों सहित अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं। शुक्रवार को आई बाढ़ से लगभग 1450 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

मार्च 10, 2025 7:36 पूर्वाह्न

views 15

इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में आज पंजाब एफसी का मुकाबला मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब से होगा

इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में आज शाम कोलकाता के किशोर भारती क्रीड़ांगन स्टेडियम में पंजाब एफसी का मुकाबला मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। पंजाब 27 अंकों के साथ 10वें स्थान पर है, वहीं मोहम्मडन 12 अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे है। यह दोनों टीमों के लिए इस टूर्नामेंट...

मार्च 10, 2025 7:26 पूर्वाह्न

views 21

भारत की जीत के बाद पुरस्कार समारोह में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अनुपस्थिति की कड़ी आलोचना

दुबई में कल रात चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में एक भी प्रतिनिधि न भेजने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड-पीसीबी की कड़ी आलोचना की जा रही है। फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर भारत ने खिताब जीता। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्...

मार्च 10, 2025 7:09 पूर्वाह्न

views 20

भारत-किर्गिस्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास का 12वां संस्करण ‘खंजर-XII’ आज से किर्गिस्तान में होगा शुरू

भारत-किर्गिस्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास का 12वां संस्करण खंजर-XII आज किर्गिस्तान में शुरू होगा। 14 दिनों का यह संयुक्त अभ्यास 23 मार्च तक चलेगा। इसका उद्देश्य शहरी और पहाड़ी इलाकों में आतंकरोधी और विशेष बल परिचालन में अनुभवों और सर्वोत्तम तरीकों का आदान-प्रदान करना है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अभ...

मार्च 10, 2025 7:04 पूर्वाह्न

views 23

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी यूएन में महिलाओं की स्थिति पर आयोग में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी

केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शुरू होने वाले महिलाओं की स्थिति से संबंधित आयोग के 69वें सत्र में भाग लेगा।   महिला और बाल विकास मंत्री मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भारत का पक्ष रखेंगी। ...

मार्च 10, 2025 6:53 पूर्वाह्न

views 14

भारत और यूरोपीय संघ आज ब्रुसेल्स में प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए 10वें दौर की वार्ता शुरू करेंगे

भारत और 27 देशों का यूरोपीय संघ-ईयू आज ब्रुसेल्स में प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए 10वें दौर की वार्ता शुरू करेंगे। इस बैठक में बाकी बचे मुद्दों का समाधान निकालने पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है ताकि साल के अंत तक समझौते को अंतिम रूप दिया जा सके। व्यापार और आर्थिक सुरक्षा पर यूरोपीय संघ...

मार्च 10, 2025 7:44 पूर्वाह्न

views 23

कठुआ जिले में तीन नागरिकों की हत्या की जांच के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई

जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के वन क्षेत्र में झरने के पास मिले तीन लोगों के शवों की जांच के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जम्मू-कठुआ-सांबा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक शिव कुमार ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और जांच के नतीजे जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे। शनिवार को कठुआ के सुदूर म...

मार्च 10, 2025 6:46 पूर्वाह्न

views 18

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 के दूसरे चरण का उद्घाटन किया

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि खेलो इंडिया शीतकालीन खेल "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की भावना का प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि विश्व प्रसिद्ध शीतकालीन पर्यटन स्थल गुलमर्ग को शीतकालीन खेल शहर के रूप में विकसित किया गया है। कल शाम गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 के दूसरे चरण क...

मार्च 10, 2025 6:41 पूर्वाह्न

views 30

लिबरल पार्टी ने मार्क कार्नी को कनाडा का नया प्रधानमंत्री चुना

पूर्व सेंट्रल बैंकर मार्क कार्नी कनाडा के अगले प्रधानमंत्री होंगे। सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने उन्हें अपना नेता चुना है। 59 वर्षीय कार्नी प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की जगह लेंगे, जिन्होंने जनवरी में अपने इस्तीफे की घोषणा की थी।   59 वर्षीय कार्नी ने पहले बैंक ऑफ कनाडा के गवर्नर के रूप में कार्य क...

मार्च 10, 2025 6:35 पूर्वाह्न

views 66

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को मॉरीशस की अपनी दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 मार्च को मॉरीशस की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान वहां के प्रधानमंत्री के साथ विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में सिविल सेवा कॉलेज और क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। ये परियोजनाएं भारत की सहायता से बनाई गई हैं। आकाशवाणी समाचार से बातचीत मे...