मार्च 12, 2025 11:41 पूर्वाह्न

views 19

रांची समेत राज्यभर में अगले दो दिनों के दौरान गर्मी बढ़ने के आसार

राजधानी रांची समेत राज्यभर में अगले दो दिनों के दौरान गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के अनुसार 14 मार्च से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि एक नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण 14 मार्च से आसमान में बादल छायेंगे और यह स्थिति 17 मार्च तक बनी रहेग...

मार्च 12, 2025 11:33 पूर्वाह्न

views 15

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी आज अनुबंध आधारित नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अनुबंध आधारित नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में आयोजित किया जायेगा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री 163 विशेष चिकित्सा पदाधिकारियों और ...

मार्च 12, 2025 11:32 पूर्वाह्न

views 18

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज राज्य की विधि-व्यवस्था को लेकर रांची में समीक्षा बैठक करेंगे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज राज्य की विधि-व्यवस्था को लेकर रांची में समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विभिन्न जिलों के डीसी और एसपी से कानून व्यवस्था की जानकारी लेंगे और आवश्यक निर्देश देंगे। बैठक में नक्सलवाद, संगठित अपराध, अवैध खनन, नारकोटिक्स जैसे कई अहम मुद्दों पर भी ...

मार्च 12, 2025 11:28 पूर्वाह्न

views 32

गढ़वाल और कुमाऊं में इन दिनों होली महोत्सव की धूम, होल्यारों के जोशीले दलों से माहौल हुआ होलीमय

गढ़वाल के मंडल मुख्यालय पौड़ी में नगरपालिका परिषद, व्यापार सभा, रामलीला समिति और संस्कृतिकर्मियों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सतपुली से आए होलियारों ने पारंपरिक होली गायन की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल उल्लासमय हो गया। रामलीला मैदान में सांस्क...

मार्च 12, 2025 11:18 पूर्वाह्न

views 11

आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने आवश्यक निर्देश दिए

उत्तराखंड में आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान पंचायत निर्वाचक नामावली-2025 के विशेष अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें 1 मार्च से 22 मार्च तक मतदाता सूची ...

मार्च 12, 2025 11:17 पूर्वाह्न

views 192

उत्तराखंड सरकार ने मधुमक्खी पालन योजना के तहत पर-परागण के लिए दी जाने वाली राजसहायता को बढ़ाकर 750 रुपए प्रति मौनबॉक्स किया

उत्तराखंड सरकार ने मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब मधुमक्खी पालन योजना के तहत पर-परागण के लिए दी जाने वाली राजसहायता को 350 रुपए प्रति मौनबॉक्स से बढ़ाकर 750 रुपए प्रति मौनबॉक्स कर दिया गया है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्र...

मार्च 12, 2025 11:15 पूर्वाह्न

views 22

वायु सेना प्रमुख ए पी सिंह ने 80वें स्टाफ कोर्स में भाग ले रहे भारतीय सशस्त्र बलों के छात्र अधिकारियों को संबोधित किया

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने कहा है कि वर्तमान भौगोलिक परिदृश्‍य के मद्देनजर उत्‍पन्‍न सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए वायुसेना की क्षमता को बढ़ाने की बहुत आवश्‍यकता है। वेलिंग्‍टन में डिफेंस सर्विसेज में 80वीं स्‍टाफ कोर्स और परमानेंट फैकल्‍टी के छात्र अधिकारियों को संबोधित करते ह...

मार्च 12, 2025 11:08 पूर्वाह्न

views 13

अमरीका की न्‍यूयॉर्क सिटी में सैंकड़ों फलस्‍तीनी समर्थकों ने प्रदर्शन किया

अमरीका की न्‍यूयॉर्क सिटी में आज सैंकड़ों फलस्‍तीनी समर्थकों ने प्रदर्शन किया। मध्‍य पूर्व में ट्रंप प्रशासन की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने मार्च किया।   वाशिंगटन स्‍क्‍वेयर पार्क से शुरू हुआ मार्च लोअर मेनहेटन के सिटी हॉल तक पहुंचा। इस सिलसिले में पुलिस ने अनेक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्...

मार्च 12, 2025 11:04 पूर्वाह्न

views 19

श्रीलंका में महिला डॉक्टर के यौन उत्पीड़न के खिलाफ आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल

श्रीलंका में सरकारी चिकित्सा अधिकारी संघ (जीएमओए) ने अनुराधापुरा टीचिंग अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के क्रूर यौन उत्पीड़न के विरोध में 12 मार्च को राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की घोषणा की है। आपातकालीन सेवाएँ अप्रभावित रहेंगी।   यह घटना 10 मार्च को हुई, जब सेना के एक भगोड़े ने कथित त...

मार्च 12, 2025 10:55 पूर्वाह्न

views 16

अमेरिका ने कनाडा के स्टील और एल्युमीनियम आयात पर टैरिफ को 25% से बढ़ाकर 50% किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडाई स्टील और एल्युमीनियम आयात पर टैरिफ में एक और बड़ी वृद्धि की घोषणा की। टैरिफ दर को 25 प्रतिशत से अब बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है।    ट्रम्प द्वारा टैरिफ को दोगुना करने का निर्णय अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए बिजली की लागत बढ़ाने के ओंटारियो के निर्णय क...