मार्च 12, 2025 5:26 अपराह्न

views 20

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और मॉरीशस ने अपनी साझेदारी को उन्नत रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने का फैसला किया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और मॉरीशस ने अपनी साझेदारी को उन्नत रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने का फैसला किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर उन्हें मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से मिलने का अवसर मिला। श्री मोदी ...

मार्च 12, 2025 5:21 अपराह्न

views 37

देश के 776 जिलों में से 773 में फाइव जी सेवाएँ उपलब्ध

सरकार ने कहा है कि देश के 776 जिलों में से 773 में फाइव जी सेवाएँ उपलब्ध हैं। लोकसभा में आज यह जानकारी देते हुए संचार राज्य मंत्री पेम्मासनी चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार ने देश में फाइव जी सेवाओं को लेकर कई नई पहल की हैं। उन्होंने कहा कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने अब तक चार लाख 69 हजार फाइव जी बेस ट्रा...

मार्च 12, 2025 2:17 अपराह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र रामगुलाम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिन के आधिकारिक दौरे के तहत मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। बैठक में, उन्होंने स्थानीय मुद्रा निपटान प्रणाली, ऋण सुविधा समझौता, राजनयिकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए वाणिज्यिक, गैर-सैन्...

मार्च 12, 2025 2:18 अपराह्न

views 17

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पंजाब विश्वविद्यालय के 72वें दीक्षांत समारोह की अध्‍यक्षता की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज देश के समावेशी और सतत विकास के लिए समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान पर जोर दिया। उन्होंने चंड़ीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के 72वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।   राष्ट्रपति ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पंजाब ...

मार्च 12, 2025 2:11 अपराह्न

views 17

पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 27 आतंकवादी मारे गए, 150 से अधिक बंधकों को बचाया गया

पाकिस्तान में, सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान के कच्छी जिले में बलूच लिबरेशन आर्मी-बीएलए के आतंकवादियों द्वारा 400 से अधिक यात्रियों को ले जा रही ट्रेन को हाईजैक करने के बाद 150 से अधिक बंधकों को बचा लिया है। जाफ़र एक्सप्रेस के अपहरण में शामिल 27 आतंकवादी सुरक्षा अभियान में मारे गए हैं। ​​बचाए गए यात्रि...

मार्च 12, 2025 2:09 अपराह्न

views 19

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सांसद इंजीनियर राशिद की याचिका पर एनआईए से जवाब मांगा

दिल्ली उच्च न्यायालय ने लोकसभा सांसद इंजीनियर रशीद की याचिका पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी-एनआईए से जवाब मांगा है। श्री रशीद ने संसद बजट सत्र में भाग लेने के लिए पैरोल की मांग की थी। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह और न्‍यायमूर्ति रजनीश कुमार गुप्ता की पीठ ने एनआईए को नोटिस जारी कर 17 मार्च तक आपत्ति दर्ज कर...

मार्च 12, 2025 2:05 अपराह्न

views 16

लद्दाख: कारगिल में रमज़ान का पवित्र महीना श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है

लद्दाख के कारगिल में रमज़ान का पवित्र महीना श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मस्जिदों में विशेष कुरान पाठ और मजालिस का आयोजन किया जा रहा है। पैगंबर हजरत मोहम्‍मद और अहलुल बैत की शिक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए मजालिसों का आयोजन भी किया जा रहा है। इफ्तार पार्टियां भी दी जा रही...

मार्च 12, 2025 2:01 अपराह्न

views 20

मेडागास्कर के एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में संसद भवन का दौरा किया

मेडागास्कर की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जस्टिन टोकेली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में संसद भवन का दौरा किया। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि मेडागास्कर के साथ भारत के प्रगाढ़ संबंध हैं। उपसभापति ने कहा कि मेडागास्कर के संसदीय प्रतिनिधिमंडल की इस यात्रा से संबंध और मजबूत होंग...

मार्च 12, 2025 1:57 अपराह्न

views 13

दक्षिण कोरिया में 65 वर्ष से अधिक आयु के 10 में से एक व्यक्ति अल्जाइमर रोग से पीड़ित

दक्षिण कोरिया में 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के लगभग 10 में से एक वृद्ध व्यक्ति अल्जाइमर रोग से पीड़ित है। इसके अलावा, डिमेंशिया (मनोभ्रंश) के रोगियों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण मंत्रालय द्वारा एकत्र आंकड़ों के अनुसार, 2025 तक डिमेंशिया रोगियों की स...

मार्च 12, 2025 1:53 अपराह्न

views 13

ग्रीनलैंड में मोक्रेटिक पार्टी ने करीब 30 प्रतिशत वोटों के साथ संसदीय चुनाव जीता

ग्रीनलैंड में पूंजीवादी विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी ने करीब 30 प्रतिशत वोटों के साथ संसदीय चुनाव जीत लिया है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा इस क्षेत्र पर नियंत्रण करने का प्रस्ताव दिए जाने के बाद यह चुनाव अंतरराष्ट्रीय पहलुओं से महत्वपूर्ण हो गया। आर्कटिक क्षेत्र पर प्रभाव के लिए अमरीका-...