मार्च 13, 2025 4:46 अपराह्न

views 33

प्रसार भारती-प्रसारण और प्रसार के लिए साझा दृश्‍य-श्रव्‍य-पीबी शब्‍द सेवाओं ने इस महीने एक वर्ष पूरा कर लिया है

प्रसार भारती-प्रसारण और प्रसार के लिए साझा दृश्‍य-श्रव्‍य-पीबी शब्‍द सेवाओं ने इस महीने एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस सेवा को एक वर्ष के लिए और बढ़ा दिया गया है। प्रसार भारती ने कहा है कि शब्‍द का निशुल्‍क उपयोग मार्च 2026 तक जारी रहेगा। इससे मीडिया संगठनों, विशेष रूप से छोटे संगठनों को बहुत लाभ होगा।...

मार्च 13, 2025 4:44 अपराह्न

views 41

नेपाल के पहाड़ी इलाकों में होली धूमधाम से मनाई जा रही है

    होली नेपाल के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो आज देश के पहाड़ी इलाकों में धूमधाम से मनाई जा रही है। तराई क्षेत्र में कल होली मनाई जाएगी, जबकि बिहार के कुछ इलाकों की तरह मिथिलांचल में भी शनिवार को होली मनाई जाएगी।  

मार्च 13, 2025 2:00 अपराह्न

views 21

पश्चिम बंगाल सरकार ने किया आह्वान, सभी धर्मों के लोगों से होली को एकता और सद्भाव के साथ मनायें

पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी धर्मों के लोगों से होली को एकता और सद्भाव के साथ मनाने का आह्वान किया है। कोलकाता में कल डोल और होली पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि मौजूद थे।   बैठक में, मुख्यमंत्री ने सभी से शांतिपूर्वक होली मनाने का आग्रह किया ...

मार्च 13, 2025 1:58 अपराह्न

views 25

गुजरात: केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का वर्चुअली उद्घाटन और शिलान्यास किया

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज अपने लोकसभा क्षेत्र गुजरात के गांधीनगर में 146 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं रेलवे, सड़क मार्ग और स्वास्थ्य सेवा से संबंधित हैं।   श्री शाह ने गुजरात में परिवर्तनकारी विकास का उल्‍लेख करत...

मार्च 13, 2025 1:50 अपराह्न

views 13

पहली बार जी-20 व्यापार और निवेश कार्य समूह बैठक की मेज़बानी करेगा दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका पहली बार जी-20 व्यापार और निवेश कार्य समूह बैठक की मेज़बानी करेगा। यह बैठक वर्चुअल माध्‍यम से 18 मार्च से 20 मार्च के बीच आयोजित होगी। इसमें जी-20 सदस्य देशों के साथ-साथ यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।   व्यापार और निवेश कार्य समूह की चार प्रस्तावित ब...

मार्च 13, 2025 1:48 अपराह्न

views 23

अफ़गानिस्तान में दस अत्याधुनिक प्रसूति और बाल चिकित्सा केंद्र स्थापित करेगा यूएई

एक मानवीय पहल के तहत, संयुक्त अरब अमीरात ने अफ़गानिस्तान में दस अत्याधुनिक प्रसूति और बाल चिकित्सा केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है। इस परियोजना का उद्देश्य अफ़गानिस्तान में स्थिरता, विकास और समृद्धि को बढ़ावा देते हुए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को पूरा करना है।   प्रसूति क्लीनिक ...

मार्च 13, 2025 1:00 अपराह्न

views 16

संयुक्त राष्ट्र की दक्षता में सुधार और इसे प्रभावी बनाने के लिए एंतोनियो गुतेरस ने की नई पहल की घोषणा

  संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने 80 वर्ष पुराने विश्व संगठन की दक्षता में सुधार लाने और इसे अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक नई पहल की घोषणा की है। इसके अंतर्गत संयुक्‍त राष्‍ट्र को दी गई जिम्‍मेदारियों के कार्यान्‍वयन की समीक्षा की जाएगी।   कल न्यूयॉर्क में यह घोषणा करते हुए, श्री ग...

मार्च 13, 2025 12:37 अपराह्न

views 35

स्पेसएक्स ने रॉकेट के लॉन्चपैड में आई तकनीकी खराबी के कारण अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र के लिए निर्धारित उड़ान स्थगित की

स्पेसएक्स ने रॉकेट के लॉन्चपैड में आखिरी समय में आई तकनीकी खराबी के कारण अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र (आईएसएस) के लिए निर्धारित उड़ान स्थगित कर दी है। इस अभियान का उद्देश्य आईएसएस में चार प्रतिस्थापन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजना था ताकि अमरीकी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स की लंब...

मार्च 13, 2025 12:03 अपराह्न

views 27

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस को इन्फोसिस के संस्‍थापक नारायण मूर्ति ने टाई मुंबई हॉल ऑफ फेम पुरस्कार से सम्‍मानित किया

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस को कल इनफोसिस के संस्‍थापक नारायण मूर्ति द्वारा टाई मुंबई हॉल ऑफ फेम पुरस्कार से सम्‍मानित किया गया। टाईकॉन मुंबई 2025 "धंधा फर्स्ट" का आयोजन देश के अग्रणी उद्यमशीलता नेतृत्व शिखर सम्मेलन द्वारा किया गया। यह पुरस्‍कार ढांचागत विकास, निवेश और जल संरक्षण क...

मार्च 13, 2025 11:19 पूर्वाह्न

views 22

उत्तर-प्रदेश: ब्रज क्षेत्र और वाराणसी में होली का जश्न शुरू

उत्तर प्रदेश में ब्रज क्षेत्र और वाराणसी में होली का जश्न शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में होलिका दहन शोभायात्रा में शामिल होंगे।