मार्च 13, 2025 8:45 अपराह्न

views 17

रूस, अमरीका के युद्ध विराम प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तैयार है

रूस, अमरीका के युद्ध विराम प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तैयार है। रूस के राष्‍ट्रपति कार्यालय के सहायक यूरी उशाकोव ने कहा कि चर्चा शांतिपूर्वक हो रही है और रूस बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने इस बात की चिंता जताई कि यह प्रस्ताव यूक्रेन की सेना के लिए एक अस्थायी लाभ होगा।     रूस और यूक्रेन के बीच संभाव...

मार्च 13, 2025 8:43 अपराह्न

views 27

शनिवार को कक्षा 12 की परीक्षाएं देश के विभिन्न हिस्सों में होली के त्यौहार के बावजूद तय समय पर ही आयोजित की जाएंगी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने कहा है कि शनिवार को होने वाली कक्षा 12 की परीक्षाएं देश के विभिन्न हिस्सों में होली  के बावजूद तय समय पर ही आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने एक बयान में कहा कि हिंदी कोर और हिंदी वैकल्पिक विषयों के लिए कक्षा 12 की परीक्षाएं निर्धारित तिथि पर ही आयोजित की जाएंगी। ज...

मार्च 13, 2025 8:40 अपराह्न

views 29

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि क्रिएटर्स इकोनॉमी के लिए एक अरब डॉलर का कोष बनाया जाएगा

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि क्रिएटर्स इकोनॉमी के लिए एक अरब डॉलर का कोष बनाया जाएगा। नई दिल्ली में आज श्री वैष्णव ने कहा कि पहला भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई में स्थापित किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह संस्‍थान मुंबई के गोरेगां...

मार्च 13, 2025 8:39 अपराह्न

views 7

गुजरात में होली पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई जा रही है

गुजरात में होली पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई जा रही है। द्वारका में भगवान द्वारकाधीश मंदिर, डाकोर के रणछोड़राय मंदिर समेत प्रमुख श्री कृष्ण मंदिरों में होली पर भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

मार्च 13, 2025 8:31 अपराह्न

views 24

होलिका दहन अहंकार और दुष्‍ट प्रवृत्तियां जलाने का अवसर है- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि होलिका दहन अहंकार और दुष्‍ट प्रवृत्तियां जलाने का अवसर है। गोरखपुर में होलिका दहन उत्सव समिति के भक्त प्रह्लाद शोभा यात्रा पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भक्त प्रह्लाद के चरित्र से प्रेरणा लेते हुए सभी को सद्मार्ग प...

मार्च 13, 2025 8:06 अपराह्न

views 26

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम आज घोषित

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम आज घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट यू पी पी बी पी बी डॉट जी ओ वी डॉट आई एन पर देख सकते हैं।     मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर चयनित 60 ह...

मार्च 13, 2025 8:05 अपराह्न

views 30

होली के दिन कल एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं दोपहर ढाई बजे तक उपलब्ध नहीं होंगी

होली के दिन कल एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं दोपहर ढाई बजे तक उपलब्ध नहीं होंगी। दिल्ली मेट्रो के अनुसार होली के दिन सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर ढाई बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी।     वहीं, न्यू अशोक ...

मार्च 13, 2025 8:01 अपराह्न

views 25

प्रसिद्ध कोचिंग इंस्टीट्यूट फिटजी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा-ईओडब्ल्यू ने आईआईटी-जेईई और नीट परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रसिद्ध कोचिंग इंस्टीट्यूट, फिटजी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि संस्थान के पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित सेंटर के खिलाफ कुल 192 शिकायतें प्राप्त हुई थी। पुलिस ने कहा कि श...

मार्च 13, 2025 7:31 अपराह्न

views 28

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने होली के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं हैं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने होली के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि रंगों का त्योहार होली खुशहाली और उत्साह लेकर आता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमारे जीवन में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है। होली के विभिन्न रंग हमारे समाज में एकता और विविध...

मार्च 13, 2025 7:30 अपराह्न

views 52

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि हर्षोल्लास और आनन्‍द से भरा यह त्योहार सभी के जीवन में नया उत्साह और ऊर्जा भरेगा तथा देशवासियों में एकता के रंग भी और गहरे करेगा।