मार्च 15, 2025 9:28 पूर्वाह्न

views 18

आज एक दिन के दौरे पर तमिलनाडु जाएंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव आज तमिलनाडु के एक दिन के दौरे पर चेन्नई जाएंगे। श्री वैष्‍णव तिरुवल्लूर में ज़ेटवर्क इलेक्ट्रॉनिक्स के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। वे हाइपरलूप पॉड का भी दौरा करेंगे और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान (आईआईटी) थाईयूर परिसर में टीम के साथ बातचीत ...

मार्च 15, 2025 9:16 पूर्वाह्न

views 15

तेलंगाना: श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग में फंसे सात लोगों की खोज के लिए अभियान तेज गति से जारी

तेलंगाना में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्‍त श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल -एसएलबीसी सुरंग में फंसे सात लोगों की खोज के लिए तलाश अभियान तेज गति से जारी है। सुरंग में फंसे सात व्यक्तियों के तलाश में तेजी लाने के लिए उन्नत मशीनरी से सुसज्जित एक रोबोट तैनात किया गया है।   अभियान में शामिल विभिन्न संगठनों के...

मार्च 15, 2025 9:12 पूर्वाह्न

views 38

स्पेसएक्स और नासा ने अमरीकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापस लाने के लिए मिशन शुरू किया

स्पेसएक्स और नासा ने अमरीकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापस लाने के लिए एक मिशन शुरू किया है। सुनीता और बुच नौ महीने से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे हैं। क्रू-10 मिशन पर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के साथ फाल्कन-नाइन रॉकेट का कल रात प्रक्षेपण हुआ।     मिश...

मार्च 15, 2025 9:11 पूर्वाह्न

views 23

डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने ग्रीनलैंड के अमेरिका का हिस्सा बनने की अटकलों को खारिज किया

डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने ग्रीनलैंड के अमेरिका का हिस्सा बनने की अटकलों को खारिज कर दिया है। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दिनों कहा था कि ग्रीनलैंड को अमरीका में  शामिल किया जा सकता है।   ग्रीनलैंड, डेनमार्क का स्‍वायत्‍तशासी क्षेत्र है । ग्रीनलैंड में हाल म...

मार्च 15, 2025 9:03 पूर्वाह्न

views 18

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट के फाइनल में आज मुंबई इंडियंस का सामना डेल्‍ही कैपिटल्‍स से

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट के फाइनल में आज मुंबई इंडियंस का सामना डेल्‍ही कैपिटल्‍स से होगा। मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम साढे़ सात बजे शुरू होगा।     मैग लैनिंग की कप्‍तानी में डेल्‍ही  कैपिटल्स ने आठ मैच में से पांच मैच जीते हैं।  डेल्‍ही कैपिटल्‍स ने अंक तालिका में शीर्ष पर रहकर फाइनल ...

मार्च 15, 2025 11:03 पूर्वाह्न

views 23

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में मार्च के पहले समाप्‍त में हुई 15 अरब 26 करोड़ डॉलर की वृद्धि

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सात मार्च को समाप्‍त हुये सप्‍ताह के दौरान 15 अरब 26 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई है और यह 6 खरब 53 अरब 96 करोड़ डॉलर से अधिक हो गया है। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, भंडार की प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 13 अरब 93 करोड़ डॉलर से अधिक बढ़कर 5 खरब 57...

मार्च 15, 2025 8:22 पूर्वाह्न

views 16

पूर्व केंद्रीय बैंकर मार्क कार्नी कनाडा के नए प्रधानमंत्री बने

पूर्व केंद्रीय बैंकर मार्क कार्नी कनाडा के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्‍सठ वर्ष के कार्नी ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का स्‍थान लिया है। ट्रूडो नौ वर्ष तक कनाडा के प्रधानमंत्री रहे। किंग चार्ल्स के निजी प्रतिनिधि गवर्नर जनरल मैरी साइमन ने कल ओटावा में कार्नी को 24 वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ...

मार्च 15, 2025 7:44 पूर्वाह्न

views 342

आज है विश्‍व उपभोक्‍ता अधिकार दिवस, उपभोक्ता अधिकारों और उनकी सुरक्षा याद दिलाने के लिए मनाया जाता है यह दिन

आज विश्‍व उपभोक्‍ता अधिकार दिवस है। यह  दिवस प्रति वर्ष 15 मार्च को उपभोक्ता अधिकारों और उनकी सुरक्षा बनाए रखने की आवश्यकता की याद दिलाने के लिए मनाया जाता है।   यह दिन सभी उपभोक्ताओं के मूल अधिकारों को बढ़ावा देने तथा उन अधिकारों का सम्मान और संरक्षण करने के लिए प्रोत्साहित करने का भी अवसर है।...

मार्च 15, 2025 7:39 पूर्वाह्न

views 54

महाराष्‍ट्र ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत देश में दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया

महाराष्‍ट्र ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत देश में दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया है। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। महाराष्‍ट्र ने इस योजना के अंतर्गत एक लाख 92 हजार 936 सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर यह मुकाम हासिल किया है।   यह योजना पिछले वर्ष...

मार्च 15, 2025 8:16 पूर्वाह्न

views 14

असम में कई विकास योजनाओं का शुभारंभ करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह आज असम में कई विकास योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वे अत्‍याधुनिक लचित बारफूकन पुलिस अकादमी का उदघाटन करेंगे और पुलिस अकादमी की आवासीय परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस मौके पर असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍व सरमा और केंद्रीय पोत, जहाजरानी और जल मार्ग मंत्री सर्बानन्‍द सोनोवाल भी उपस्...