मार्च 15, 2025 8:29 अपराह्न

views 39

तेलंगाना में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी – माओवादी के 64 सदस्यों का आत्मसमर्पण

तेलंगाना में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी - माओवादी के 64 सदस्यों ने पुलिस महानिरीक्षक, मल्टी जोन-एक चंद्रशेखर रेड्डी और भद्राद्री कोठागुडेम जिले के पुलिस अधीक्षक रोहित राज के समक्ष आज स्वेच्छा से आत्मसमर्पण किया। इसके साथ ही पिछले दो महीनों में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की कुल संख्या 1...

मार्च 15, 2025 8:26 अपराह्न

views 24

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोगों से कल प्रसारित होने वाले लेक्‍स फ्रिडमैन के साथ बातचीत का अपना पॉडकास्‍ट साक्षात्‍कार सुनने का अनुरोध किया है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोगों से कल प्रसारित होने वाले लेक्‍स फ्रिडमैन के साथ बातचीत का अपना पॉडकास्‍ट साक्षात्‍कार सुनने का अनुरोध किया है। श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि उनकी श्री फ्रिडमैन के साथ बातचीत शानदार रही है।  इस बातचीत में श्री मोदी के बचपन, हिमालय में बिताए गए वर्ष...

मार्च 15, 2025 8:23 अपराह्न

views 27

इजराइल ने हमास के प्रस्‍ताव पर संदेह व्‍यक्‍त किया

हमास ने आज कहा कि यदि इजराइल युद्धविराम समझौता लागू करता है तो केवल एक अमरीकी इजराइली नागरिक तथा चार अन्‍य अपहृत लोगों के शवों को छोडा जाएगा। हमास ने इस समझौते को अपवाद बताया है जिसका उद्देश्‍य शांति वार्ता को पटरी पर लाना है। हमास के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने कहा है कि संघर्ष विराम के दूसरे दौर की वार्...

मार्च 15, 2025 7:52 अपराह्न

views 31

दिल्ली के लोक निर्माण विभाग-पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने आज रोहतक रोड का निरीक्षण किया

लोक निर्माण विभाग-पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने आज रोहतक रोड का निरीक्षण किया। यह सड़क हरियाणा को दिल्ली से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जो लंबे समय से खराब स्थिति में था। पिछले महीने से यहां जल निकासी निर्माण कार्य जारी है। स्थानीय निवासियों की लगातार शिकायतों के बाद, श्री वर्मा ने इस स...

मार्च 15, 2025 7:49 अपराह्न

views 26

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम-एनसीआरटीसी ने कहा है कि वह गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर को-वर्किंग स्पेस ‘मेट्रोडेस्क’ शुरू करेगा

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम-एनसीआरटीसी ने कहा है कि वह गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर को-वर्किंग स्पेस ‘मेट्रोडेस्क’ शुरू करेगा। एनसीआरटीसी ने कहा है कि यह पहल शहरी ट्रांजिट स्पेस को व्यवसायिक हब में बदलने की दिशा में एक नया कदम है, जो नमो भारत नेटवर्क के अंतर्गत अपनी तरह का पहला को-वर्किंग ...

मार्च 15, 2025 7:44 अपराह्न

views 30

हिसार हवाई अड्डे की सुरक्षा की जिम्मेदारी हरियाणा पुलिस को सौंपी गई

हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने कहा है कि हिसार हवाई अड्डे को संचालित करने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से लाइसेंस मिल गया है और जल्द ही हिसार से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। श्री गोयल ने इसे हरियाणा के नागरिकों के लिए गौरवशाली क्षण बताते हुए कहा कि हिसार हवाई अड्डे से अयोध्या, जम्मू,...

मार्च 15, 2025 7:42 अपराह्न

views 30

दिल्ली राज्य हज समिति ने आज दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया

दिल्ली राज्य हज समिति ने आज दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता, विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, मंत्री प्रवेश वर्मा और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा सहित कई नेता शामिल हुए। इस अवसर पर समिति की अध्‍यक्ष कौसर जहां ने कहा कि इफ्तार का उद्...

मार्च 15, 2025 7:39 अपराह्न

views 29

केन्‍द्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कल नई दिल्‍ली के जवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम में फिट इंडिया उत्‍सव का उद्घाटन करेंगे

केन्‍द्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कल नई दिल्‍ली के जवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम में फिट इंडिया उत्‍सव का उद्घाटन करेंगे। तीन दिन तक चलने वाले फिटनेस और वैलनेस उत्‍सव का उद्देश्‍य फिट इंडिया अभियान के अनुरूप ज्‍यादा स्‍वस्‍थ और सक्रिय जीवन शैली तथा मोटापा मुक्‍त राष्‍ट्र को प्रोत्‍स...

मार्च 15, 2025 7:35 अपराह्न

views 27

दिल्ली मेट्रो की केबल चोरी के मामले में दिल्ली मेट्रो पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया

दिल्ली मेट्रो की केबल चोरी के मामले में दिल्ली मेट्रो पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। मेट्रो पुलिस ने कहा है कि तीन लोगों को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया और दो लोगों को कोलकाता में गिरफ्तार किया गया। मीडिया के साथ बातचीत में दिल्ली मेट्रो पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने कहा है कि आरोपी दिन मे...

मार्च 15, 2025 7:27 अपराह्न

views 26

लद्दाख के गोमा करगिल में आयोजित बेसिक स्नो स्की प्रशिक्षण शिविर संपन्न

लद्दाख स्की और स्नोबोर्ड एसोसिएशन द्वारा लद्दाख के गोमा करगिल में आयोजित बेसिक स्नो स्की प्रशिक्षण शिविर आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य स्थानीय युवाओं के बीच शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देना था। शिविर में 8 से 20 वर्ष की आयु के 20 से अधिक युवा स्कीयरों ने भाग लिया।