दिसम्बर 22, 2025 5:27 अपराह्न

views 82

दिल्ली जल बोर्ड ने लंबित बिलों पर लगने वाले विलंब शुल्क को माफ किया

दिल्ली जल बोर्ड ने दिल्‍ली वासियों के लिए 31 जनवरी तक लंबित बिलों पर लगने वाले 100 प्रतिशत विलंब शुल्क माफ कर दिया है। जल बोर्ड के अनुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान करने पर किसी प्रकार का अतिरिक्त जुर्माना नहीं लिया जाएगा। वहीं, बोर्ड ने ऑफलाइन भुगतान के लिए उपभोक्ता को नजदीकी जोनल कार्यालय म...

दिसम्बर 22, 2025 5:15 अपराह्न

views 65

बांग्लादेश सरकार पर अल्पसंख्यकों पर जारी हिंसा और उत्पीड़न को रोकने में विफल रहने का लगा आरोप

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक संगठनों के नेताओं ने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर जारी हिंसा, हत्याओं और उत्पीड़न को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया है। ये आरोप आज ढाका में अल्पसंख्यक एकता मोर्चा द्वारा आयोजित मानव श्रृंखला के दौरान लगाए गए।...

दिसम्बर 22, 2025 5:01 अपराह्न

views 35

मॉस्को में कार बम धमाके में रूस के लेफ्टिनेंट जनरल की मौत

  मॉस्को में आज सुबह एक कार बम धमाके में रूस के एक लेफ्टिनेंट जनरल की मौत हो गई। लेफ्टिनेंट जनरल फानिल सरवरोव सशस्त्र बलों के संचालन प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख थे।   रूसी सुरक्षा एजेंसियां ​​इस मामले में यूक्रेन की खुफिया सेवाओं की संलिप्तता से जुड़ी संभावनाओं की जांच कर रही हैं। रूस की समाचार एजेंसी...

दिसम्बर 22, 2025 4:56 अपराह्न

views 40

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूजीलैंड के वाणिज्य और उद्योग मंत्री टॉड मैक्ले को एफटीए के लिए बधाई दी

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज न्यूजीलैंड के वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री टॉड मैक्ले को दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते-एफटीए के लिए बधाई दी।   सोशल मीडिया पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल गोयल ने कहा कि दोनों नेताओं ने न्यूजीलैंड और भारत में एफटीए को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया...

दिसम्बर 22, 2025 4:47 अपराह्न

views 32

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में अवसंरचना, रसद और सम्पर्क सुविधा को लेकर की बैठक

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज पूर्वोत्तर क्षेत्र में अवसंरचना, रसद और सम्‍पर्क सुविधा के बारे में उच्च स्तरीय कार्यबल की बैठक की।   केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक की अध्यक्षता त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने की। बैठक में प्रधानम...

दिसम्बर 22, 2025 4:39 अपराह्न

views 34

विकसित भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने में सिविल सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

  उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्‍त करने में सिविल सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।   आज नई दिल्ली में भारतीय रक्षा लेखा सेवा के वर्ष 2023 और 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत में उपराष्ट्रपति ने सत्यनिष्ठा, पारदर...

दिसम्बर 22, 2025 4:33 अपराह्न

views 42

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच समझौते को मील का पत्थर बताया

  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते-एफ टी ए को दोनों देशों के बीच संबंधों में मील का पत्थर बताया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्‍होंने कहा कि एफ टी ए रिकॉर्ड समय में संपन्न हुआ।   डॉ. जयशंकर ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के बीच साझेदारी को तेजी से विकास के प...

दिसम्बर 22, 2025 2:35 अपराह्न

views 74

भारतीय डाक और दूरसंचार लेखा तथा वित्त सेवा ने आज अपना 51वां स्थापना दिवस मनाया

भारतीय डाक और दूरसंचार लेखा तथा वित्त सेवा ने आज नई दिल्ली में संचार लेखा दिवस के अवसर पर अपना 51वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर संचार लेखा महानिदेशक सुश्री वंदना गुप्ता ने कहा कि पिछले पांच दशकों में इस सेवा ने दूरसंचार और डाक सेवाओं के वित्तीय प्रहरी और संस्थागत आधार के रूप में कार्य किया है। &...

दिसम्बर 22, 2025 2:33 अपराह्न

views 123

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की ओर से राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह में 814वें वार्षिक उर्स पर चादर चढ़ाई गई

राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह में चल रहे 814वें वार्षिक उर्स के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की ओर से चादर चढ़ाई गई। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री, किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री द्वारा भेजी गई चादर दरगाह में चढ़ाई।   इसके बाद, श्री रिजिजू महफिलखाना गए जहां खादिमों ने उन्हें पारंपरि...

दिसम्बर 22, 2025 2:07 अपराह्न

views 86

दिल्ली: पर्यावरण मंत्री ने कहा ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ अभियान शुरू होने के बाद 2 लाख से अधिक पीयूसी जारी

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज कहा कि दिल्‍ली में 'नो पीयूसी, नो फ्यूल' अभियान शुरू होने के बाद से दो लाख से अधिक प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र- पीयूसी जारी किए जा चुके हैं। नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री ने निजी कंपनियों से ग्रैप-4 उपायों का पालन करने का आह्वान कि...