मार्च 16, 2025 2:04 अपराह्न

views 17

एनसीबी ने 88 करोड़ मूल्‍य की मेथमफेटामाइन टेबलेट का एक बड़ा जखीरा बरामद किया

स्‍वापक नियंत्रण ब्‍यूरो (एनसीबी) ने 88 करोड़ मूल्‍य की मेथमफेटामाइन टेबलेट का एक बड़ी खेप बरामद की है और इस सिलसिले में इम्‍फाल और गुवाहाटी क्षेत्र में अंतर्राष्‍ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह के चार सदस्‍यों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में शामिल अन्‍य लोगों को पकड़ने के लिए जांच चल रही है। गृह मंत्रालय...

मार्च 16, 2025 2:03 अपराह्न

views 24

ए.आर. रहमान को डिहाइड्रेशन के चलते कराया गया अस्पताल में भर्ती, उपचार के बाद दी गई छुट्टी

जाने माने संगीतकार और ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान को कल देर रात चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 58 वर्षीय संगीतकार डिहाइड्रेशन से पीड़ित थे। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

मार्च 16, 2025 2:00 अपराह्न

views 13

प्रसार भारती को वर्ष 2024 में हॉकी के प्रसारण और संवर्धन में योगदान के लिए जमन लाल शर्मा पुरस्‍कार से किया गया सम्‍मानित

नई दिल्‍ली में कल हॉकी इंडिया के सातवें वार्षिक पुरस्‍कारों में प्रसार भारती को वर्ष 2024 में हॉकी के प्रसारण और संवर्धन में अमूल्‍य योगदान के लिए जमन लाल शर्मा पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया।   समारोह में पचास वर्ष पहले 15 मार्च को ही कुआलालम्पुर में भारत को एकमात्र विश्व कप जिताने वाली अजितप...

मार्च 16, 2025 1:41 अपराह्न

views 218

आज देशभर में मनाया जा रहा है राष्‍ट्रीय टीकाकरण दिवस

आज देशभर में राष्‍ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस टीकाकरण के महत्‍व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर वर्ष 16 मार्च को मनाया जाता है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया है कि देश के प्रत्‍येक बच्‍चे की स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा का लक्ष्‍य हासिल करने के लिए टीकाकरण अनिवार्य...

मार्च 16, 2025 2:11 अपराह्न

views 25

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे अंतरिक्ष यात्री, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी की बढ़ी उम्मीद

नासा के अंतरिक्ष यात्री ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) के अंतरिक्ष यात्री ताकुया ओनिशी तथा रूस की अंत‍रिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री किरिल पेसकोव स्‍पेसएक्‍स ड्रेगन अंतरिक्ष यान से भारतीय समयानुसार आज सुबह ग्‍यारह बजकर पांच मिनट पर अंतर्राष्ट्रीय...

मार्च 16, 2025 1:36 अपराह्न

views 16

आतंकवाद-रोधी मुद्दों पर आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की 14वीं बैठक 19 और 20 मार्च को नई दिल्ली में की जाएगी आयोजित

आतंकवाद-रोधी मुद्दों पर आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की प्लस (एडीएमएम-प्लस) विशेषज्ञ कार्य समूह (ईडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 19 और 20 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।   भारत और मलेशिया दो दिवसीय बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। बैठक के दौरान, आतंकवाद और उग्रवाद के उभरते खतरों से निपटने के ल...

मार्च 16, 2025 1:34 अपराह्न

views 19

पांच दिन की भारत यात्रा पर आज दोपहर नई दिल्‍ली पहुंच रहे हैं न्‍यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्‍टोफर लक्‍सन

न्‍यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्‍टोफर लक्‍सन पांच दिन की भारत यात्रा पर आज दोपहर नई दिल्‍ली पहुंच रहे हैं। उनके साथ मंत्रियों, वरिष्‍ठ अधिकारियों, उद्योग‍पतियों, मीडिया तथा प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्‍यों सहित एक उच्‍चस्‍तरीय प्रतिनिधिमण्‍डल आ रहा है।   विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि प्...

मार्च 16, 2025 1:32 अपराह्न

views 16

कल नई दिल्‍ली में न्‍यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्‍टोफर लक्‍सन के साथ रायसीना डायलॉग 2025 का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्‍ली में न्‍यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्‍टोफर लक्‍सन के साथ रायसीना डायलॉग 2025 का उद्घाटन करेंगे। रायसीना डायलॉग का यह दसवां संस्‍करण 19 मार्च तक चलेगा। इस आयोजन में शामिल देश वर्तमान भू-राजनीतिक और भू- आर्थिक समेत कई मुद्दों पर चर्चा करते हैं।   हर वर्ष...

मार्च 16, 2025 2:13 अपराह्न

views 53

यमन की राजधानी सना में ईरान समर्थक हूती विद्रोहियों को निशाना बनाकर किए गए अमरीकी हमले में 24 लोग मारे गए

यमन में हौथी विद्रोहियों द्वारा नियंत्रित स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि राजधानी सना में अमरीका के हमलों से महिलाओं और बच्‍चों सहित मरने वालों की संख्‍या 31 हो गई है। मंत्रालय के प्रवक्‍ता अनीस अल-असबाही ने बताया कि हमलों में एक सौ एक लोग घायल हुए हैं।   डॉनल्‍ड ट्रम्‍प के राष्‍ट्रपति पद सं...

मार्च 16, 2025 1:28 अपराह्न

views 8

अमरीका के कई राज्‍यों में बवंडर और भयंकर तूफान से 26 लोगों की मौत

अमरीका के कई राज्‍यों में बवंडर और भयंकर तूफान से 26 लोगों की मौत हो गई है। तूफान से कई स्‍कूलों की इमारतें ध्‍वस्‍त हो गई और ट्रेक्‍टर-ट्रेलर पलट गए। मिसौरी में सबसे अधिक बारह लोगों की मौत हुई। अरकांसस में तीन लोग मारे गए और 29 घायल हो गये।     तूफ़ान के कारण एक सौ से ज़्यादा जंगलों में आग लग गई और...