मार्च 17, 2025 8:09 पूर्वाह्न

views 36

कबड्डी विश्व कप 2025 आज से इंग्लैंड में होगा शुरू; भारतीय पुरुष टीम इटली के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी

कबड्डी विश्व कप 2025 आज शाम इंग्लैंड में शुरू हो रहा हैं। भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत इटली के खिलाफ़ वॉल्वरहैम्प्टन में करेगी। मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे  शुरू होगा। 7 दिन चलनें वाले टूर्नामेंट में यूनाइटेड किंगडम के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में बर्मिंघम, कोवेंट्री, वॉल्सॉल और वॉल्व...

मार्च 17, 2025 8:09 पूर्वाह्न

views 15

सर्वोच्‍च न्‍यायालय आज आर.जी. कर मामले में सुनवाई करेगा

सर्वोच्‍च न्‍यायालय आज कोलकाता के सरकारी आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्‍कर्म और हत्या के मामले में सुनवाई करेगा। इस मामले में शीर्ष अदालत ने स्वत: संज्ञान लिया था। भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ आज इस मामले में सुनवाई शुरू करेगी।...

मार्च 17, 2025 7:59 पूर्वाह्न

views 41

स्टुअर्ट यंग आज त्रिनिदाद और टोबैगो के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे

स्टुअर्ट यंग, ​​आज सेंट एन्स में राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान त्रिनिदाद और टोबैगो के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। श्री यंग वर्तमान में ऊर्जा और ऊर्जा उद्योग मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वे निवर्तमान प्रधानमंत्री डॉ. कीथ रोली का स्थान लेंगे। डॉ. कीथ रोली कल सिटी हॉल में पीपुल्स ने...

मार्च 17, 2025 7:46 पूर्वाह्न

views 42

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए ऐप लॉन्च करेंगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए ऐप लॉन्च करेंगी। इस ऐप का उद्देश्य योजना के दूसरे दौर के लिए आसान पंजीकरण की सुविधा से भागीदारी को बढ़ाना है। इसके लिए आवेदन 31 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदक ऐप का लाभ मोबाइल फोन से उठा सकेंगे।  सीमित कंप्यूटर पहुंच की चुनौती क...

मार्च 17, 2025 7:34 पूर्वाह्न

views 22

यमन के हौथी विद्रोहियों के संभावित जवाबी हमलों की बढ़ती चिंताओं के बीच इजराइली वायु सेना ने चौकसी बढ़ाई

यमन के हौथी विद्रोहियों के संभावित जवाबी हमलों की बढ़ती चिंताओं के बीच इजराइली वायु सेना ने चौकसी बढ़ा दी है। घातक अमरीकी हवाई हमलों के बाद यह कदम उठाया गया है और इससे  क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है।   सैन्य सूत्रों ने पुष्टि की है कि मिस्र के शर्म अल-शेख में रात भर यमन से मिसाइल हमलो के बाद इजर...

मार्च 17, 2025 7:29 पूर्वाह्न

views 18

मौसम विभाग ने ओडिशा के कई जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की

ओडिशा में, कई जिलों में पारा काफी तेजी से बढ़ने की संभावना है क्योंकि मौसम विभाग ने आज के लिए हीट वेव की चेतावनी जारी की है। झारसुगुड़ा, संबलपुर और कालाहांडी जिलों में कुछ स्थानों पर गंभीर हीट वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है, इसके साथ ही मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। सुं...

मार्च 17, 2025 7:24 पूर्वाह्न

views 24

मध्य प्रदेश: आज कुनो पार्क में छोड़े जाएंगे 5 चीते

मध्य प्रदेश के श्योपुर में कूनो नेशनल पार्क-केएनपी में आज से पांच और चीतों का परिवार घूमते नजर आएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से लाई गई गामिनी नामक मादा चीता को कल केएनपी में छोड़ा जाएगा। गामिनी के साथ उसके दो नर ...

मार्च 17, 2025 7:18 पूर्वाह्न

views 13

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा की

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कल नई दिल्ली में अमरीका की राष्‍ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड के साथ बैठक की। सूत्रों के अनुसार तुलसी गबार्ड ने श्री डोभाल के साथ भारत-अमरीका संबंधों के कई पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। तुलसी गबार्ड अपनी बहु-राष्ट्रीय यात्रा के तहत भारत आई हैं। खुद को 'प्रशां...

मार्च 16, 2025 9:11 अपराह्न

views 37

“पब्लिक स्पीक” में, कल रात साढे नौ बजे “जन्म दोष और संबंधित मुद्दे” विषय पर परिचर्चा का प्रसारण

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग, हिन्दी और अंग्रेजी में अपने साप्‍ताहिक फोन-इन कार्यक्रम "पब्लिक स्पीक" में, कल रात साढे नौ बजे "जन्म दोष और संबंधित मुद्दे" विषय पर परिचर्चा प्रसारित करेगा। इसमें एम्स, नई दिल्‍ली में बाल चिकित्सा सर्जरी के प्रोफेसर डॉ. प्रबुद्ध गोयल और स्वामी दयानंद अस्पताल, नई दिल्ल...

मार्च 16, 2025 9:06 अपराह्न

views 24

प्रसार भारती को वर्ष 2024 में हॉकी के प्रसारण और संवर्धन में अमूल्‍य योगदान के लिए जमन लाल शर्मा पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है

हॉकी इंडिया के सातवें वार्षिक पुरस्‍कारों में प्रसार भारती को वर्ष 2024 में हॉकी के प्रसारण और संवर्धन में अमूल्‍य योगदान के लिए जमन लाल शर्मा पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। कल नई दिल्‍ली में हुए समारोह में पचास वर्ष पहले कुआलालम्पुर में भारत को एकमात्र विश्व कप जिताने वाली अजितपाल सिंह के नेतृत्‍...