मार्च 17, 2025 10:29 पूर्वाह्न
19
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नैनीताल जिले के सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में बुनियादी ढांचे का निरीक्षण किया
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ कल नैनीताल जिले के सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संस्थान के बुनियादी ढांचे का निरीक्षण किया और कैडेटों व शिक्षकों से बातचीत कर उनके अनुभवों को जाना। यह दौरा न केवल स्कूल के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, बल्कि कैडेटों के लिए भी प्रेरणादायक साबित हुआ। रक...