मार्च 17, 2025 9:08 अपराह्न

views 101

31 मार्च 2025 को सार्वजनिक अवकाश के बावजूद लेन-देन के लिए खुले रहेंगे देश के सभी बैंक

देश के सभी बैंक करदाताओं की सुविधा के लिए 31 मार्च 2025 को सार्वजनिक अवकाश के बावजूद लेन-देन के लिए खुले रहेंगे। रिजर्व बैंक ने आज कहा कि चालू वित्त वर्ष में ही सरकारी प्राप्तियों और भुगतानों का लेखा-जोखा रखने के लिए देशभर में विशेष समाशोधन कार्य संचालित करने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।   ...

मार्च 17, 2025 8:37 अपराह्न

views 687

हिमाचल प्रदेशः मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वित्‍तीय वर्ष 2025-26 के लिए 58 हजार पांच सौ 14 करोड़ रूपए का आम बजट पेश किया

हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में विधानसभा कार्यवाही के दौरान वित्‍तीय वर्ष 2025-26 के लिए 58 हजार पांच सौ 14 करोड़ रूपए का आम बजट पेश किया। इस बजट में नया कर नहीं लगाया गया है। मुख्‍यमंत्री ने इस बजट में लगभग एक दर्जन नई योजनाओं की घोषणा की है।       मुख्‍यमंत्...

मार्च 17, 2025 9:01 अपराह्न

views 18

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन के साथ रायसीना डायलॉगः 2025 का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने आज नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग 2025 का संयुक्‍त रूप से उद्घाटन किया।       श्री लक्सन ने मुख्य भाषण में कहा कि भारत और न्यूजीलैंड दुनिया के आर्थिक रूप से सबसे गतिशील क्षेत्र का हिस्सा होने के लिए भाग्यशाली हैं। उन्हो...

मार्च 17, 2025 6:55 अपराह्न

views 32

विधानसभा में भाजपा विधायक अजय चंद्राकार ने प्रदेश में कराए जा रहे धर्मांतरण का मुद्दा उठाया

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज भाजपा विधायक अजय चंद्राकार ने प्रदेश में कराए जा रहे धर्मांतरण का मुद्दा उठाया। उन्होंने ध्यानाकर्षण के जरिए यह मामला उठाया। श्री चंद्राकर ने गैर सरकारी संगठनों द्वारा करवाए जा रहे धर्मांतरण में विदेशी फंडिंग का आरोप लगाया।   जवाब में गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि वि...

मार्च 17, 2025 6:55 अपराह्न

views 23

विधानसभा में आज शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी की जांच ईओडब्ल्यू से जांच कराए जाने का मामला उठाया

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी की जांच ईओडब्ल्यू से जांच कराए जाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि अगर जांच की बात सदन में ही कि जाती तो ज्यादा अच्छा रहता।   इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि अगर सदन में...

मार्च 17, 2025 6:54 अपराह्न

views 24

राज्यपाल रमेन डेका ने कोरबा जिले के प्रवास के दौरान अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कोरबा जिले के प्रवास के दौरान अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, आदिवासियों के जीवन में उत्थान की दिशा में कार्य करने, पर्यावरण को संरक्षित रखने, बालिकाओं और श्रम से जुड़े बच्चों ...

मार्च 17, 2025 6:54 अपराह्न

views 40

रायपुरः मुड़ीपार-आईटीबीपी कैंप में तैनात जवान ने अपने वरिष्ठ अधिकारी को मारी गोली, मौक़े पर मौत

रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र के मुड़ीपार स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल-आईटीबीपी के कैंप में तैनात एक जवान ने अपने ही वरिष्ठ अधिकारी, एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर रात उस समय हुई जब सिपाही और एएसआई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।   व...

मार्च 17, 2025 6:52 अपराह्न

views 24

कोंडागांव जिले में आज एक लाख रूपए के इनामी माओवादी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में आज एक लाख रूपए के इनामी माओवादी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित माओवादी बस्तर डिविजन अन्तर्गत बेड़मा और बारसूर में मिलिशिया सदस्य तथा एलओएस सदस्य के रूप में सक्रिय था।   इस माओवादी पर कोण्डागांव, नारायणपुर, बस्तर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों...

मार्च 17, 2025 6:52 अपराह्न

views 21

बीजापुर जिले में आज उन्नीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज उन्नीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने बताया कि इन सभी माओवादियों पर कुल उनतीस लाख रुपये का इनाम घोषित था।   आत्समर्पण करने वाले सभी माओवादी पामेड़ एरिया कमेटी के सदस्य बताए जा रहे हैं। इन सभी माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास...

मार्च 17, 2025 6:51 अपराह्न

views 27

रायगढ़ जिले के कोतरा रोड स्थित विद्युत सब स्टेशन में आज भीषण आग लग गई

रायगढ़ जिले के कोतरा रोड स्थित विद्युत सब स्टेशन में आज भीषण आग लग गई। सब स्टेशन में रखे सैकड़ों ट्रांसफार्मर और अन्य विद्युत उपकरण आग की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कुछ घंटों की मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया जा सका।   इस दौरान विद्युत सब स्टेशन के पास...